भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में SUV सेगमेंट लगातार तेजी से बढ़ रहा है. इस बीच टाटा मोटर्स ने अपनी फ्लैगशिप SUV Tata Harrier को लॉन्च करके ग्राहकों के बीच खास पहचान बनाई है. हैरियर को इसके बोल्ड डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स और सेफ्टी स्टैंडर्ड्स के लिए जाना जाता है.
टाटा हैरियर का एक्सटीरियर काफी मस्क्यूलर और प्रीमियम लुक देता है. इसमें LED DRLs, प्रोजेक्टर हेडलैंप, स्टाइलिश अलॉय व्हील और स्लिक टेल लाइट्स दी गई हैं. इसका फ्रंट ग्रिल टाटा की इम्पैक्ट 2.0 डिजाइन लैंग्वेज पर आधारित है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है.
टाटा हैरियर में 2.0 लीटर Kryotec डीज़ल इंजन मिलता है, जो 170 PS की पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों के विकल्प मौजूद हैं. SUV का ड्राइविंग एक्सपीरियंस हाईवे और ऑफ-रोड दोनों कंडीशंस में बेहतरीन रहता है.
हैरियर में 6 एयरबैग, ESP, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल-होल्ड और हिल-डिसेंट कंट्रोल जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. Global NCAP टेस्ट में टाटा की कारें बेहतर सेफ्टी रिकॉर्ड बना चुकी हैं, और हैरियर भी उसी भरोसे को आगे बढ़ाती है.
SUV का केबिन प्रीमियम लेदर सीट्स, वाइड डैशबोर्ड और पैनोरमिक सनरूफ के साथ आता है. इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, JBL का म्यूज़िक सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/एप्पल कारप्ले और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी शामिल है.
टाटा हैरियर भारतीय मार्केट में कई वेरिएंट्स और कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है. इसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये से शुरू होकर 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.
टाटा मोटर्स ने हैरियर और सफारी का स्टेल्थ एडिशन लॉन्च कर दिया है. दोनों ही एसयूवी का ये वेरिएंट उनके टॉप ट्रिम पर बेस्ड होगा, जिसमें सभी फीचर्स मिलेंगे. ये एसयूवीज 13 स्पीकर वाले ऑडियो सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर के साथ आती हैं. आइए जानते हैं नई हैरियर और सफारी स्टेल्थ एडिशन की कीमतें.
Tata Harrier और Safari नए अवतार में लॉन्च हो गई है. कंपनी ने इन गाड़ियों के अल्ट्रा और अल्ट्रा रेड डार्क एडिशन को डीजल इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है. इससे पहले ये दोनों ही वेरिएंट्स सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ मिल रहे थे. अल्ट्रा रेड डार्क एडिशन में प्रीमियम कैबिन एक्सपीरियंस मिलेगा. आइए जानते हैं इन कारों की कीमतें और खास बातें.
अमूमन देखा गया है कि किसी कार का इलेक्ट्रिक वर्जन उसके पेट्रोल-डीजल वर्जन से कम बिकता है, लेकिन अब ये कहानी बदलती हुई नजर आ रही है.
2023 में भारत न्यू कार असिस्मेंट प्रोग्राम (BNCAP) की शुरुआत हुई. इस क्रैश टेस्टिंग के रिजल्ट के आधार पर कार्स को 1 से 5 के बीच रेटिंग की जाती है.
टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Tata Harrier petrol: टाटा हैरियर पेट्रोल को कंपनी ने नए पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया है. डीजल वेरिएंट के मुकाबले ये एसयूवी 1.11 लाख रुपये सस्ती है.
Tata Harrier Safari Safety Rating: टाटा सफारी और हैरियर एसयूवी ने भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर ली है.
PM मोदी के GST सुधार ऐलान के बाद ग्राहक कार खरीद टाल रहे हैं. FADA ने चेताया- देरी से फेस्टिव सीजन की सेल पर पड़ सकता है असर.