उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 29 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है. चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे और 16 अक्टूबर को मतदान होगा. बीजेपी की ओर से संभावित उम्मीदवारों को लेकर मंथन जारी है, जबकि समाजवादी पार्टी तीन उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है. दोनों दलों में प्रत्याशियों के चयन को लेकर बैठकों का दौर जारी है.