scorecardresearch
 

सिर्फ 125 लोगों को मिलेगा Royal Enfield Classic 650 का नया अवतार, इतने रुपये है कीमत

रॉयल एनफील्ड ने क्लासिक 650 का स्पेशल एडिशन लॉन्च कर दिया है. ये बाइक सिर्फ 125 लोगों को मिलेगी. बाइक में स्पेशल पेंट वर्क किया गया है, जिससे ये लाइट पड़ने पर अलग-अलग शेड्स में नजर आती है. कंपनी ने इस बाइक को अपनी 125वीं एनिवर्सरी के मौके पर लॉन्च किया है. आइए जानते हैं इस बाइक की कीमत और दूसरी खास बातें.

Advertisement
X
क्लासिक 650 का ये वेरिएंट एक लिमिटेड एडिशन है. (Photo: Royal Enfield)
क्लासिक 650 का ये वेरिएंट एक लिमिटेड एडिशन है. (Photo: Royal Enfield)

रॉयल एनफील्ड ने अपनी दमदार बाइक का नया एडिशन लॉन्च किया है. हम बात कर रहे हैं रॉयल एनफील्ड 125वी एनिवर्सरी एडिशन हाइपरशिफ्ट क्लासिक 650 की. ये रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 (Royal Enfield Classic 650) का स्पेशल एडिशन है. ये बाइक लिमिटेड नंबर्स में मिलेगा. 

कंपनी ने ग्लोबल हर मुख्य रीजन के लिए इसकी सिर्फ 125 यूनिट्स को लॉन्च किया है. यानी 125 लोगों के हाथ ही ये बाइक आने वाली है. 16 अक्टूबर 2026 से कंपनी ने इस बाइक के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. इसकी सेल 28 अक्टूबर से शुरू होगी और तब तक इसे बुक किया जा सकता है. 

कितनी है कीमत?

स्पेशल एडिशन क्लासिक की डिलीवरी नवंबर 2026 में शुरू होगी. रॉयल एनफील्ड ने इस बाइक को 4,25,589 रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. एनिवर्सरी एडिशन में 650 ट्विन प्लेटफॉर्म को रिटेन किया गया है. मुख्य रूप से आपको बाइक के पेंट वर्क और हैंडक्राफ्टेड डिटेल्स में अंतर दिखेगा. इसके अलावा मूल बाइक क्लासिक 650 ही है.

यह भी पढ़ें: रेट्रो लुक... गोल्ड डिटेलिंग! Royal Enfield को टक्कर देने आई धांसू बाइक, कीमत है इतनी

Advertisement

इस बाइक को अलग बनाने वाले फीचर की बात करें, तो वो इसकी बाइस्पोक हाइपरशिफ्ट फिनिश है. इसकी वजह से बाइक का कलर लाइट पड़ने पर रेड, ग्रीन और ग्लोड में बदलता है. 1901 की रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिलों से इंस्पायर्ड ब्रास बेस का इस्तेमाल किया गया है. 

Royal Enfield classic 650
लाइट पड़ने पर बाइक का कलर चेंज होता है. (Photo: Royal Enfield) 

क्या है बाइक में खास?

ये फिनिश फ्यूल टैंक, साइड पैनल्स, मडगार्ड और हेडलैम्प तक पर देखने को मिलती है. वहीं ब्लैक इंजन और एग्जॉस्ट कंपोनेंट्स इसे और ज्यादा कॉन्ट्रास्ट देते हैं. बाइक में क्लासिक का सिग्नेचर टीयरड्रॉप स्टाइल फ्यूल टैंक, राउंड बॉडी वर्क और नेसेल माउंटेड हेडलाइट मिलेगी. 

यह भी पढ़ें: Royal Enfield को रोकनी पड़ी इस बाइक की बुकिंग, अब आ रहा नया अवतार

मोटरसाइकिल में विंटेज स्टाइल ब्राउन लेदर राइडर सीट दी गई है. फीचर्स की बात करें, तो बाइक में एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टेल लैम्प और एक यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलता है. इसमें कन्वेंशनल बल्ब वाले टर्न इंडीकेटर दिए गए हैं. वायर स्पोक व्हील्स, राउंडेड मिरर्स और ब्लैक फिनिश ट्विन एग्जॉस्ट मिलता है. 

रॉयल एनफील्ड क्लाकिस 650 एनिवर्सरी एडिशन हाइपरशिफ्ट में 647.95 सीसी का फ्यूल इंजेक्टर ट्विन सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 34.6kW की पावर और 52.3 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इस इंजन के साथ 6 स्पीड गियरबॉक्स और वेट मल्टी-प्लेट क्लच मिलता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement