Royal Enfield Price Hike: यदि आप इस नवरात्रि या दशहरा पर रॉयल एनफील्ड की बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये ख़बर आपके लिए है. त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले Royal Enfield ने एक तगड़ा झटका दिया है. कंपनी ने अपनी लोकप्रिय Classic 350 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी ने बाइक के सभी 9 कलर वेरिएंट के प्राइस को फिर से अपडेट किया है. इस प्राइस हाइक के बाद Classic 350 खरीदने के लिए अब ग्राहकों को वेरिएंट के हिसाब से ₹1,000 से ₹2,000 तक ज्यादा खर्च करने होंगे. बाइक की शुरुआती कीमत अब ₹1.89 लाख हो गई है.
Classic 350 की नई कीमतें
Royal Enfield Classic 350 का एंट्री-लेवल रेडिच रेड वेरिएंट की कीमत अब 1.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है. वहीं मद्रास रेड की कीमत 1.96 लाख रुपये और मेडैलियन ब्रांन्ज कलर की कीमत 2.01 लाख रुपये हो गई है. इसके अलावा कमांडो सैंड और गोरखा ग्रीन कलर वेरिएंट की कीमत अब 2.12 लाख रुपये से शुरू होती है.
यह भी पढें: बोल्ड लुक... स्मार्ट फीचर्स, आ गई CRETA की दुश्मन! कीमत है इतनी
इसके अलावा गन ग्रे और स्टील्थ ब्लैक कलर की कीमत 2.21 लाख रुपये हो गई है. टॉप-स्पेक Emerald के साथ हाल ही में पेश किए गए सिग्नेचर व्हाइट कलर की कीमत भी 2.26 लाख रुपये हो गई है. बता दें कि, ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं.
नई प्राइस लिस्ट
| कलर वेरिएंट | नई कीमत (एक्स-शोरूम) |
| रेडिच रेड | ₹1.89 लाख |
| मद्रास रेड | ₹1.96 लाख |
| मेडैलियन ब्रांन्ज | ₹2.01 लाख |
| कमांडो सैंड | ₹2.12 लाख |
| गोरखा ग्रीन | ₹2.12 लाख |
| गन ग्रे | ₹2.21 लाख |
| स्टील्थ ब्लैक | ₹2.21 लाख |
| एमरल्ड | ₹2.26 लाख |
| सिग्नेचर व्हाइट | ₹2.26 लाख |
क्या बदली है बाइक
कीमत बढ़ाने के बावजूद Royal Enfield ने Classic 350 के इंजन या मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया है. बाइक में पहले की तरह 349cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है. यह इंजन 20.2hp की पावर और 27Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.
यह भी पढें: भूल जाएंगे सफारी-XUV! आ रही धांसू 7-सीटर फैमिली SUV
कंपनी ने बीते अगस्त में Classic 350 का गोरखा एडिशन भी लॉन्च किया था. उस वक्त इस बाइक को 2.11 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. अब इसकी कीमत 2.12 लाख रुपये हो गई है. इसी तरह हाल ही में पेश किए गए सिग्नेचर व्हाइट कलर की कीमत में भी 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और यह अब 2.26 लाख रुपये में मिलेगा. इस तरह इसकी कीमत Emerald वेरिएंट के बराबर हो गई है.
इस साल मिले थे नए फीचर्स
रॉयल एनफील्ड ने इस साल की शुरुआत में Classic 350 को अपडेट किया था. कंपनी ने डुअल-चैनल ABS वाले सभी वेरिएंट में असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ USB Type-C चार्जिंग पोर्ट फीचर को शामिल किया था. हालांकि, सिंगल-चैनल ABS वाला एंट्री-लेवल रेडिच रेड अभी भी पुराने स्टैंडर्ड क्लच और पुराने चार्जिंग पोर्ट के साथ आता है.
कुल मिलाकर नई कीमतों के साथ Classic 350 पहले के मुकाबले थोड़ी महंगी हो गई है, लेकिन इसके इंजन, गियरबॉक्स और बाकी मुख्य मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है.