पिछले कई दिनों से महिंद्रा अपनी नई एसयूवी को टीज कर रही थी. अब कंपनी ने आखिरकार कार को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने नई महिंद्रा बोलेरो बोल्ड एडिशन (Mahindra Bolero Bold Edition) को लॉन्च किया है. ये कार का अपडेटेड वर्जन नहीं बल्कि नया एडिशन है. इसमें कुछ एक्सटर्नल अपडेट्स के साथ एक्सेसरीज देखने को मिलेंगी.
महिंद्रा बोलेरो को लोग काफी पसंद करते हैं. खासकर टीयर-2 और टीयर-3 शहरों में जहां लोगों को बिना किसी तामझाम वाली एक सिंपल कार चाहिए होती है. नई बोलेरो बोल्ड एडिशन के एक्सटीरियर में हमें ब्रॉन्ज एक्सेंट देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं इस एसयूवी में क्या कुछ खास है.
महिंद्रा बोलेरो के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं हुआ है. एसयूवी में रग्ड लुक्स वाला फ्रंट एंड, हैलोजन हेडलैम्प्स, एक मेटल बंपर ग्रिल और दूसरी चीजें पहले जैसी ही मिलती हैं. बोल्ड एडिशन में कंपनी ने ब्रॉन्ज एन्स्पायर्ड स्टाइलिंग दी है.
इसके तहत ब्रॉन्ज फ्रंट एक्सेंट, बोल्ड साइड क्लैडिंग, ब्रॉन्ज एलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स, ब्रॉन्ज एक्सेंट के साथ ब्लैक लेदरेट सीट्स और रियर व्यू कैमरा मिलता है. महिंद्रा ने इस एक्सेसरीज पैकेज की कीमतों का ऐलान फिलहाल नहीं किया है.
यह भी पढ़ें: 24KM माइलेज, 6 एयरबैग... Mahindra SUV की बुकिंग शुरू
संभव है कि महिंद्रा इस एक्सेसरीज को डीलर लेवल पैक के तौर पर ऑफर करे. अगर ऐसा होता है कि उन कंज्यूमर्स को भी फायदा मिलेगा, जो एसयूवी का बेस वेरिएंट चुनते हैं. वैसे महिंद्रा बोलेरो की कीमत 8.57 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. वहीं कार का टॉप वेरिएंट 9.99 लाख रुपये एक्स शोरूम की कीमत पर आता है.
यह भी पढ़ें: भूल जाएंगे NEXON... MAHINDRA ने चल दी अपनी चाल, आ रही धांसू SUV
बोलेरो बोल्ड एडिशन में वहीं पुराना इंजन मिलता है. ये कार 1.5 लीटर के थ्री-सिलेंडर डीजल इंजन के साथ आती है, जो 76 एचपी की पावर और 210 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है. रियर व्हील ड्राइव एसयूवी के साथ 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलता है. एसयूवी का क्लेम्ड माइलेज 16.5 किलोमीटर प्रति लीटर का है.
महिंद्रा की इस एसयूवी को लोग काफी पसंद करते हैं. आंकड़ों की बात करें, तो सितंबर महीने में बोलेरो की सेल्स में 253 परसेंट का ईयर-ऑन-ईयर इजाफा हुआ है. इस कार की 9710 यूनिट्स सितंबर 2026 में बिकी हैं.