20 Oct 2026
By: Aajtak Auto
महिंद्रा ने हाल में ही अपनी पहली सीएनजी एसयूवी एक्सयूवी 3एक्सओ जेडएनजी (Mahindra XUV 3XO ZNG) को लॉन्च किया है. अब इसकी बुकिंग शुरू हो गई है.
Photo: auto.mahindra.com
20 अक्टूबर 2026 से इस एसयूवी की बुकिंग कंपनी ने शुरू कर दी है. ये कार चार वेरिएंट्स में आएगी, जिनकी कीमतें 9.99 लाख से 12.27 लाख रुपये एक्स शोरूम है.
Photo: auto.mahindra.com
चूंकि ये चार मीटर से छोटी एसयूवी है, तो इसका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी ब्रेजा सीएनजी और टाटा नेक्सॉन आईसीएनजी से होगा.
Photo: auto.mahindra.com
कार के एंट्री लेवल एमएक्स एज वेरिएंट में 10.25 इंच का टचस्क्रीन मिलता है, जो वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और वायर्ड ऐपल कार प्ले के साथ आता है.
Video: Mahinra
इसके अलावा कार में रिवर्स पार्किंग कैमरा, बाय-हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, क्रूज कंट्रोल, 6 एयरबैग और इलेक्ट्रिक स्टेबिलिटी कंट्रोल मिलेगा.
Photo: auto.mahindra.com
अगर आप रेवएक्स एज (ओ) वेरिएंट के लिए जाते हैं, तो इसमें स्काईरूफ, रूफ रेल्स, पुश बटन स्टार्ट, ऑटो हेडलैम्प्स और ब्लैक लेदर सीट्स मिलती हैं.
Photo: auto.mahindra.com
एएक्स 5 में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एडरोनेक्स कनेक्ट, बिल्ट इन एलेक्सा, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और डायमंड कट एलॉय व्हील्स मिलते हैं.
Photo: auto.mahindra.com
टॉप मॉडल रेवएक्स ए में इन सभी फीचर्स के साथ डॉल्बी एटमॉस ऑडियो सिस्टम और ब्लैक एलॉय व्हील्स मिलेंगे.
Photo: auto.mahindra.com
कार में 110 बीएचपी पावर और 200 एनएम टॉर्क वाला 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है. एसयूवी 24.7 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का क्लेम्ड माइलेज देती है.
Photo: auto.mahindra.com