हुंडई (Hyundai) ने अपनी अपकमिंग कार का टीजर जारी किया है. मिडिल क्लास घरों की पॉपुलर हैचबैक को कंपनी नए अवतार में लेकर आ रही है. हम बात कर रहे हैं Hyundai i20 की, जो नए बदलाव के साथ आने वाली है. कंपनी इस कार को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने वाली है.
नई आई20 का पहला टीजर ब्राजील से आया है. टीजर में कार का फ्रंट पोर्शन रिवील किया है, जिसमें पतली फ्रंट सिग्नेचर लाइट्स दिख रही हैं. हुंडई की पॉपुलर और प्रीमियम हैचबैक एक नए आर्किटेक्चर पर बेस्ड होगी. संभव है कि कार हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च हो.
इस कार की टेस्टिंग काफी दिनों से चल रही है. चौथी जनरेशन की हुंडई आई20 (Hyundai i20) की लॉन्च डेट अभी कन्फर्म नहीं हुई है, लेकिन ये जल्द ही लॉन्च होगी ये तय है. कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट (ब्राजील) पर इसका टीजर जारी किया है. ये कार एच-आर्किटेक्चर पर बेस्ड होगी. रिपोर्ट्स की मानें, तो कार पहले से ज्यादा सेफ, फीचर्स से भरी और नई पावरट्रेन के साथ आएगी.
यह भी पढ़ें: महंगी होंगी Hyundai की कारें, 5 दिनों में इतनी बढ़ जाएगी कीमत
हुंडई आई20 के कैबिन में पहले से ज्यादा फीचर्स देखने को मिलेंगे. कंपनी ने पहले ही मल्टीपल हाइब्रिड व्हीकल लॉन्च करने का ऐलान किया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि i20 भी इस लिस्ट में शामिल हो सकती है. कार का जो टीजर सामने आया है, उसमें आई20 का बिलकुल नया फ्रंट डिजाइन नजर आ रहा है. नई कार में कंपनी ओवरसाइज्ड ग्रिल को रिप्लेस कर सकती है.

कार कैबिन में भी कई सारे बदलाव देखने को मिलेंगे. टेस्टिंग के दौरान गाड़ी में कर्व्ड डिस्प्ले सेटअप दिखा है, जो नए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एक सेटअप में जुड़े हुए हैं. हुंडई की नई स्टीरियंग व्हील को भी कार में स्पॉट किया गया है. कंपनी इसमें कनेक्टेड कार फीचर्स भी दे सकती है.
यह भी पढ़ें: नए लुक और इंटीरियर के साथ आएगी Hyundai Creta, टेस्टिंग में दिखा खास फीचर
नई आई20 में वायरलेस स्मार्टफोन इंटीग्रेशन, एन्हांस ADAS समेत कई फीचर्स मिलेंगे. ब्राजील में ये कार फ्लेक्स फ्यूल इंजन के साथ आ सकती है. इसमें 1.0 लीटर का टर्बो चार्ज्ड इंजन भी दिया जा सकता है. ग्लोबल मार्केट में ये कार अगले महीने लॉन्च होने वाली है. भारत में इसे साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है.