scorecardresearch
 

Tata ने फिर दी पटखनी! Hyundai-Mahindra को किया पीछे, बनी देश की नंबर दो कंपनी

Tata Motors ने अप्रैल में बेहतरीन सेल की है. कंपनी लगातार दूसरे नंबर पर बनी हुई है. इस महीने भी कंपनी ने हुंडई और महिंद्रा को पीछे छोड़ते हुए बेहतरीन सेल हासिल की है. हालांकि, देश की नंबर वन कार कंपनी बनने के लिए ब्रांड को अभी लंबा रास्ता तय करना होगा. आइए जानते हैं टाटा मोटर्स ने अप्रैल महीने में कितनी कारों को बेचा है.

Advertisement
X
टाटा मोटर्स ने अप्रैल महीने में 59 हजार कारें घरेलू मार्केट में बेची हैं. (Photo: Tata Motors)
टाटा मोटर्स ने अप्रैल महीने में 59 हजार कारें घरेलू मार्केट में बेची हैं. (Photo: Tata Motors)

टाटा मोटर्स के लिए वित्तवर्ष 2027 की शुरुआत शानदार रही है. कंपनी ने अप्रैल महीने में 59,701 पैसेंजर व्हीकल्स को बेचा है. बात करें घरेलू मार्केट की, तो कंपनी ने 59 हजार गाड़ियां बेची हैं, जबकि 701 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया है. वहीं कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में कंपनी ने 34,833 यूनिट्स को बेचा है. यानी पूरे महीने में कंपनी की कंबाइन्ड सेल 94,534 यूनिट्स की है. 

पिछले साल के मुकाबले टाटा ने इस महीने 30.53 परसेंट की ग्रोथ घरेलू मार्केट में हासिल की है. वहीं पिछले महीने के मुकाबले कंपनी की सेल कम हुई है. मार्च 2026 में कंपनी ने 66,192 यूनिट्स को बेचा था. यानी कंपनी की सेल अप्रैल में 10 परसेंट कम हुई है. 

महिंद्रा और हुंडई को फिर किया पीछे 

इसके साथ ही टाटा ने महिंद्रा और हुंडई को एक बार फिर पीछे कर दिया है. जहां महिंद्रा ने अप्रैल 2026 में 56,331 गाड़ियों को बेचा है. वहीं हुंडई इस महीने 51,902 यूनिट्स पर ही सिमट गई है. यानी टाटा मोटर्स इस बार भी महिंद्रा और हुंडई से आगे है और दूसरे नंबर पर अपनी पकड़ मजबूत किए हुए है. 

यह भी पढ़ें: Tata Sierra EV से लेकर होंडा सिटी फेसलिफ्ट तक, मई में लॉन्च होंगी कई कारें

Advertisement

हालांकि, नंबर-1 की लड़ाई टाटा या किसी दूसरे ब्रांड के लिए अभी बहुत दूर है. देश की सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल मेकर मारुति सुजुकी ने अप्रैल में 1,87,704 गाड़ियों को घरेलू मार्केट में बेचा है. घरेलू सेल और एक्सपोर्ट के आंकड़ों को मिला लें, तो कंपनी ने 2,39,646 गाड़ियों को पिछले महीने बेचा है. 

बढ़ रही EVs की सेल

टाटा की ग्रोथ में ईवी का बड़ा रोल है. कंपनी ने अप्रैल महीने में 9150 यूनिट्स को बेचा है. पिछले साल अप्रैल के मुकाबले कंपनी की ग्रोथ 72.06 परसेंट की है. ईवी की बढ़ती स्वीकृति और टाटा मोटर्स का पोर्टफोलियो के बड़े होने से लोगों के पास कई विकल्प हैं. 

  • पैसेंजर व्हीकल्स की सेल- 59,701 यूनिट्स (31.12 परसेंट की ग्रोथ) 
  • घरेलू मार्केट में पैसेंजर व्हीकल्स की सेल- 59 हजार यूनिट्स (30.53 परसेंट की ग्रोथ) 
  • ईवी की सेल- 9150 यूनिट्स (72.06 परसेंट की ग्रोथ) 
  • कमर्शियल व्हीकल सेल- 34,833 यूनिट्स (28 परसेंट की ग्रोथ) 
  • कुल सेल- 94,534 यूनिट्स

यह भी पढ़ें: Tata मोटर्स की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, 6 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी कारें

कंपनी की ओवरऑल ग्रोथ की बात करें, तो लगभग हर सेगमेंट में टाटा मोटर्स की स्थिति अप्रैल में बेहतर हुई है. अप्रैल कंपनी की पैसेंजर व्हीकल्स और कमर्शियल व्हीकल्स दोनों के लिए बेहतरीन है. खासकर टाटा सिएरा और नई पंच की लॉन्चिंग के बाद कंपनी की स्थिति मजबूत हुई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement