27 May 2026
By: Aajtak Auto
नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो 1 जून से आपको हुंडई की कारों के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. कंपनी अपनी कारों की कीमतों को बढ़ा रही है.
Photo: hyundai.com
हुंडई प्राइस रिवीजन जून 2026 के तहत कंपनी की कारें 12,800 रुपये तक महंगी होंगी. अलग-अलग मॉडल्स की कीमतों में इजाफा अलग-अलग होगा.
Photo: hyundai.com
अगर आप 1 जून से पहले हुंडई की कार खरीदते हैं, तो इसके लिए आपको मौजूदा एक्स शोरूम कीमतें अदा करनी होंगी.
Photo: hyundai.com
कंपनी ने ये साफ नहीं किया है कि किस मॉडल की कीमत कितनी बढ़ाई जाएगी. हालांकि, ये जरूर निश्चित है कि अधिकतम इजाफा 12,800 रुपये का होगा.
Photo: hyundai.com
कीमतों में इजाफे की वजह लगातार बढ़ती इनपुट कॉस्ट है. रुपया लगातार कमजोर हो रहा है, जिससे कच्चे माल की लागत बढ़ रही है.
Photo: hyundai.com
स्टील, एलुमिनियम, कॉपर, प्लास्टिक जैसे इंडस्ट्रियल मैटेरियल का इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग में होता है. इनकी कीमतों में अंतर आने का असर निर्माता कंपनी पर पड़ता है.
Photo: hyundai.com
कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के कुछ हिस्सों को कंपनियां कई बार खुद सह लेती है, लेकिन लंबे समय तक महंगाई बढ़ने पर प्रोडक्ट की कीमतें बढ़ती हैं.
Photo: hyundai.com
भारतीय बाजार में हुंडई के अलावा दूसरी कंपनियों ने भी अपनी कारों की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है. मारुति सुजुकी भी इसमें शामिल है.
Photo: hyundai.com
मारुति सुजुकी की गाड़ियां 30 हजार रुपये तक महंगी होंगी. इसके अलावा महिंद्रा ने भी कुछ वक्त पहले ही अपनी कारों की कीमत बढ़ाई है.
Photo: marutisuzuki.com