'पहले जैसा नहीं हो पाएगा', होर्मुज़ स्ट्रेट पर बोला ईरान, ट्रंप ने दी पावर प्लांट उड़ाने की धमकी

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव अब चरम पर पहुंच गया है. IRGC ने कहा है कि होर्मुज़ स्ट्रेट अब कभी अपनी पुरानी स्थिति में नहीं लौटेगा. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है.

Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट पर घमासान (Photo: ITG) होर्मुज स्ट्रेट पर घमासान (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:30 AM IST

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने रविवार 5 अप्रैल को होर्मुज़ स्ट्रेट के भविष्य को लेकर अमेरिका और इज़रायल को सख्त चेतावनी दी है. आईआरजीसी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि फारस की खाड़ी में एक नई सुरक्षा व्यवस्था उभर रही है और यह समुद्री मार्ग अब कभी अपनी पुरानी स्थिति में वापस नहीं आएगा. 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईस्टर रविवार के मौके पर जवाबी कार्रवाई की धमकी देते हुए कहा कि अगर यह रास्ता नहीं खुला तो मंगलवार को ईरान के पावर प्लांट और पुलों को निशाना बनाया जाएगा. 

Advertisement

ईरान के इस कंट्रोल की वजह से ग्लोबल लेवल स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं. पूरी दुनिया पर इस तनाव का सीधा आर्थिक दबाव बढ़ रहा है.

होर्मुज़ पर ईरान का नया आदेश

ईरान की सेना ने कहा है कि फारस की खाड़ी में अब पुरानी व्यवस्था नहीं चलेगी. आईआरजीसी के मुताबिक अमेरिका और इज़रायल के लिए स्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं. इस शिपिंग रास्ते पर कंट्रोल के जरिए ईरान ने वैश्विक तेल आपूर्ति की नस दबा दी है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ईरान यहां अपनी नई सैन्य और सुरक्षा पकड़ को स्थायी बनाना चाहता है.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक विवादित और कड़े शब्दों वाली पोस्ट के जरिए ईरान पर दबाव बढ़ा दिया है. उन्होंने मंगलवार तक का वक्त देते हुए कहा है कि अगर रणनीतिक मार्ग को फिर से नहीं खोला गया, तो अमेरिकी सेना ईरान के बुनियादी ढांचे पर बड़ा हमला करेगी. ट्रंप ने सीधे तौर पर पावर प्लांट और अहम पुलों को टार्गेट करने की बात कही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: होर्मुज को लेकर ईरान पर भड़के ट्रंप, पुल और पावर प्लांट उड़ाने की दी धमकी

ग्लोबल ऑयल मार्केट में हाहाकार

होर्मुज़ स्ट्रेट पर ईरान के 'चोकहोल्ड' यानी बड़े कंट्रोल का असर पूरी दुनिया में दिख रहा है. कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है, जिससे पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं. अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक जहाज इस रास्ते से गुजरने में असमर्थ हैं, जिसके कारण ग्लोबल सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है और महंगाई का खतरा बढ़ गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement