scorecardresearch
 

Asian Games में भारत का छठा GOLD, एथलेटिक्स में मेडल की बरसात, किसने क्या जीता?

Asian Games 2026 Day 10 Highlights: मंगलवार का दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए शानदार रहा. खासतौर पर निशानेबाजी और एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल मिलने मेडल टैली में भारत अब 10वें स्थान पर पहुंच गया है. आने वाले दिनों में भारतीय खिलाड़ियों से अलग-अलग इवेंट्स में और भी मेडलों की उम्मीद होगी.

Advertisement
X
एशियन गेम्स में भारत का जलवा बरकरार. (PHOTO: PTI/ ITGD)
एशियन गेम्स में भारत का जलवा बरकरार. (PHOTO: PTI/ ITGD)

Asian Games 2026 Day 10 Highlights: एशियन गेम्स में मंगलवार यानी 29 सितंबर का दिन भारतीय खेल इतिहास के सबसे शानदार दिनों में से एक रहा. भारतीय खिलाड़ियों ने एक के बाद एक बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए निशानेबाजी और एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल समेत कुल 8 मेडल अपने नाम किए. 

इसके साथ ही एशियन गेम्स में भारत के कुल मेडलों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है. निशानेबाजी में नीरू ढांडा ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड जीतने में कामयाबी हासिल की.

नीरू ढांडा ने विमेंस ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया. वह व्यक्तिगत ट्रैप इवेंट में एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं. यह इस एशियन गेम्स में भारत का पहला व्यक्तिगत गोल्ड मेडल भी है.

नीरू ढांडा के साथ-साथ आशिमा अहलावत और मनीषा कीर की तिकड़ी ने विमेंस ट्रैप टीम इवेंट में शानदार निशाना साधते हुए देश के लिए सिल्वर मेडल जीता. इस स्पर्धा में चीन ने गोल्ड और कुवैत ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया.

महिलाओं की 4x400 मीटर रिले में गोल्ड

Advertisement

ट्रैक एंड फील्ड के मुकाबलों में भारतीय एथलीटों ने अपनी रफ्तार और दम से पूरी महफिल लूट ली. किरण पहल, एमआर पूवम्मा, प्राची चौधरी और विथ्या रामराज की चौकड़ी ने विमेंस 4x400 मीटर रिले रेस में करिश्मा कर दिखाया. 

शुरुआती सुस्त शुरुआत के बाद शानदार वापसी करते हुए इन खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल दिखाया और 3:29.69 का समय निकालते हुए गोल्ड मेडल भारत की झोली में डाल दिया. यह इस एशियन गेम्स में एथलेटिक्स का पहला गोल्ड मेडल है.

गुलवीर सिंह ने लगाई मेडलों की हैट्रिक

गुलवीर सिंह ने मेन्स 5000 मीटर रेस में शानदार दौड़ लगाते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता. इस एशियन गेम्स में गुलवीर का यह तीसरा मेडल है. इससे पहले गुलवीर 10000 और 1500 मीटर में सिल्वर मेडल अपने नाम कर चुके थे. 5000 मीटर रेस में ब्रॉन्ज जीतने के साथ ही उन्होंने मेडलों की हैट्रिक लगा ली. 

पूजा के अलावा इन खिलाड़ियों ने जीता ब्रॉन्ज

पूजा सिंह ने विमेंस हाई जंप फाइनल में 1.84 मीटर की छलांग लगाकर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. गुरिंदरवीर, अनिमेष, हरिता और स्नेहा की टीम ने मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले में सीजन का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता.

Advertisement

वहीं धर्मवीर, मनु, जय और विशाल की मेन्स 4x400 मीटर रिले टीम ने रोमांचक मुकाबले में सीजन का बेस्ट समय (3:01.61) देते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया.

बॉक्सिंग में भी चमके मुक्केबाज

बॉक्सिंग के सेमीफाइनल मुकाबले में नरेन्द्र बेरवाल को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया. नरेन्द्र की हार के बावजूद भारतीय बॉक्सरों के लिए मंगलवार का दिन शानदार रहा.

परवीन हुड्डा ने चीन की खिलाड़ी को हराकर विमेंस 65kg वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. वहीं, अंकुश पंघाल ने भी पुरुषों के 80kg वर्ग के सेमीफाइनल में शानदार जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट कटा लिया है.

अन्य खेलों का क्या रहा हाल 

भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने कड़े मुकाबले में कतर को 3-2 से हराकर शानदार वापसी की. शुरुआती दो सेट हारने के बाद भारत ने गजब का जज्बा दिखाते हुए मैच अपने नाम किया.

वहीं भारत के चार पैडलर्स (हितेश केवल, प्रद्युम्न सिंह, पल्लवी जगताप और रीना सेन) ने अपने-अपने इवेंट्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है.

देव मीना ने पुरुषों के पोल वॉल्ट फाइनल में 5.50 मीटर की कूद के साथ अपना नया पर्सनल बेस्ट और नेशनल रिकॉर्ड बनाया, हालांकि वह सातवें स्थान पर रहे.

Advertisement

महिला हैमर थ्रो में तान्या चौधरी ने अपना पर्सनल बेस्ट (65.35 मीटर) बनाते हुए चौथा स्थान हासिल किया, जबकि शापथ भारद्वाज पुरुषों के ट्रैप फाइनल में अंतिम स्थान पर रहे.


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement