IPL 2026 Full Schedule: IPL के 70 मैचों का शेड्यूल हुआ जारी, नोट कर लीज‍िए कब-कहां होंगे मुकाबले?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 के 70 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है. IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. 26 मार्च को दूसरे फेज की जानकारी दी गई. हालांकि शेड्यूल में प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले के बारे में जानकारी नहीं दी गई है.

Advertisement
IPL 2026 का सेकेंड फेज शेड्यूल जारी (Photo: X/@IP IPL 2026 का सेकेंड फेज शेड्यूल जारी (Photo: X/@IP

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:19 PM IST

IPL 2026 Full Schedule: इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग  (Indian Premier League ) 2026 के 70 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है.   ध्यान रहे IPL के ओपन‍िंग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की भ‍िड़ंत होनी है. वहीं बाकी बचे 4 मैचों का शेड्यूल बाद में जारी होगा. इन बचे मैचों में प्लेऑफ और फाइनल मुकाबला शाम‍िल है.

आईपीएल के मुकाबले देश के 12 शहरों में होंगे. इनमें बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ शाम‍िल हैं. जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, प्लेऑफ में जगह बनाने की रेस और भी रोमांचक होने की उम्मीद है.

Advertisement

आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से होनी है .गुरुवार (26 मार्च) को दूसरे फेज का शेड्यूल आया, जो पहले नहीं आया था . इस तरह अब 70 मैचों का शेड्यूल सामने आ गया है. दूसरे फेज की शुरुआत 13 अप्रैल को होगी, जहां हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला दूसरे फेज के हाई-वोल्टेज शेड्यूल की शुरुआत करेगा.

फैन्स के लिए इस बार भी डबल-हेडर का खास इंतजाम किया गया है. कुल 8 डबल-हेडर खेले जाएंगे, जिनमें दोपहर के मैच 3:30 बजे और शाम के मुकाबले 7:30 बजे से शुरू होंगे.

IPL 2026 लीग स्टेज का पूरा शेड्यूल 

मैच तारीख मुकाबला वेन्यू
1 28 मार्च  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद बेंगलुरु
2 29 मार्च मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स मुंबई
3 30 मार्च राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स गुवाहाटी
4 31 मार्च पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटन्स     न्यू चंडीगढ़
5 01 अप्रैल लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स लखनऊ
6 02 अप्रैल     कोलकाता नाइटराइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद कोलकाता
7 03 अप्रैल चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स चेन्नई
8 04 अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस दिल्ली
9 04 अप्रैल     गुजरात टाइटन्स vs राजस्थान रॉयल्स अहमदाबाद
10 05 अप्रैल सनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ सुपर जायंट्स हैदराबाद
11 05 अप्रैल     रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स     बेंगलुरु
12 06 अप्रैल     कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स कोलकाता
13 07 अप्रैल     राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस गुवाहाटी
14 08 अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटन्स दिल्ली
15 09 अप्रैल     कोलकाता नाइट राइडर्स vs लखनऊ कोलकाता
16 10 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुवाहाटी
17 11 अप्रैल पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद     न्यू चंडीगढ़
18 11 अप्रैल चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई
19 12 अप्रैल लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटन्स लखनऊ
20 12 अप्रैल मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई
21 13 अप्रैल सनराइजर्स हैदराबाद vs राजस्थान रॉयल्स हैदराबाद
22 14 अप्रैल चेन्नई सुपर किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स चेन्नई
23 15 अप्रैल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs लखनऊ सुपर जायंट्स बेंगलुरु
24 16 अप्रैल मुंबई इंडियंस vs पंजाब किंग्स मुंबई
25 17 अप्रैल गुजरात टाइटन्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स अहमदाबाद
26 18 अप्रैल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs दिल्ली कैपिटल्स बेंगलुरु
27 18 अप्रैल सनराइजर्स हैदराबाद vs चेन्नई सुपर किंग्स     हैदराबाद
28 19 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स vs राजस्थान रॉयल्स कोलकाता
29 19 अप्रैल     पंजाब किंग्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स न्यू चंडीगढ़
30 20 अप्रैल गुजरात टाइटन्स vs मुंबई इंडियंस अहमदाबाद
31 21 अप्रैल सनराइजर्स हैदराबाद vs दिल्ली कैपिटल्स हैदराबाद
32 22 अप्रैल लखनऊ सुपर जायंट्स vs राजस्थान रॉयल्स लखनऊ
33 23 अप्रैल     मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स     मुंबई
34 24 अप्रैल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात टाइटन्स     बेंगलुरु
35 25 अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स vs पंजाब किंग्स     दिल्ली
36 25 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद जयपुर
37 26 अप्रैल गुजरात टाइटन्स vs चेन्नई सुपर किंग्स अहमदाबाद
38 26 अप्रैल     लखनऊ vs कोलकाता नाइट राइडर्स लखनऊ
39 27 अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु     दिल्ली
40 28 अप्रैल पंजाब किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स न्यू चंडीगढ़
41 29 अप्रैल मुंबई इंडियंस vs सनराइजर्स हैदराबाद मुंबई
42 30 अप्रैल गुजरात टाइटन्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अहमदाबाद
43 01 मई राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स जयपुर
44 02 मई चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस     चेन्नई
45 03 मई  हैदराबाद vs कोलकाता नाइट राइडर्स हैदराबाद
46 03 मई गुजरात टाइटन्स vs पंजाब किंग्स     अहमदाबाद
47 04 मई मुंबई इंडियंस vs लखनऊ सुपर जायंट्स मुंबई
48 05 मई  दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स दिल्ली
49 06 मई  सनराइजर्स हैदराबाद vs पंजाब किंग्स हैदराबाद
50 07 मई लखनऊ सुपर जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लखनऊ
51 08 मई दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स दिल्ली
52 09 मई राजस्थान रॉयल्स vs गुजरात टाइटन्स जयपुर
53 10 मई चेन्नई सुपर किंग्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स     चेन्नई
54 10 मई  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई इंडियंस रायपुर
55 11 मई  पंजाब किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स     धर्मशाला
56 12 मई  गुजरात टाइटन्स vs सनराइजर्स हैदराबाद अहमदाबाद
57 13 मई बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स रायपुर
58 14 मई पंजाब किंग्स vs मुंबई इंडियंस धर्मशाला
59 15 मई लखनऊ सुपर जायंट्स vs चेन्नई सुपर किंग्स लखनऊ
60 16 मई  कोलकाता नाइट राइडर्स vs गुजरात टाइटन्स कोलकाता
61 17 मई पंजाब किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु धर्मशाला
62 17 मई दिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्स दिल्ली
63 18 मई  चेन्नई सुपर किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद चेन्नई
64 19 मई राजस्थान रॉयल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स जयपुर
65 20 मई  कोलकाता नाइट राइडर्स vs मुंबई इंडियंस कोलकाता
66 21 मई चेन्नई सुपर किंग्स vs गुजरात टाइटन्स     चेन्नई
67 22 मई सनराइजर्स हैदराबाद vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हैदराबाद
68 23 मई लखनऊ सुपर जायंट्स vs पंजाब किंग्स लखनऊ
69 24 मई मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स मुंबई
70 24 मई 2026 कोलकाता नाइट राइडर्स vs दिल्ली कैपिटल्स कोलकाता

ध्यान रहे ज्यादातर मैच शाम 7:30 बजे होते हैं, वहीं वीकेंड (शनिवार-रविवार) पर 2 मैच होते हैं जो 3:30 PM और 7:30 PM पर शुरू होते हैं. 

आईपीएल का पूरा शेड्यूल देखने के लिए यहां क्ल‍िक करें  

Advertisement

टीमों के होम वेन्यू में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे. पंजाब किंग्स अपने घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में खेलेगी, जिसमें धर्मशाला में तीन मुकाबले शामिल हैं. राजस्थान रॉयल्स जयपुर में चार होम मैच खेलेगी. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीन मैच बेंगलुरु और दो मुकाबले रायपुर में खेलेगी.

कब होंगे प्लेऑफ के मुकाबले, अभी नहीं आई तारीख
BCCI ने बताया है कि प्लेऑफ मुकाबलों के वेन्यू की घोषणा बाद में की जाएगी. जैसे-जैसे लीग स्टेज अपने अंतिम दौर में पहुंचेगा, टीमों के बीच प्लेऑफ की जंग और भी दिलचस्प होती जाएगी.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement