अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मिड टर्म इलेक्शन से पहले डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है. ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि अगर चुनाव पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता से हुए, तभी वे नतीजों को स्वीकार करेंगे. इस बार कांग्रेस की 470 सीटों पर मतदान होना है, जिसे बेहद अहम माना जा रहा है.