IND vs PAK T20 WC Live Score: ईशान के बाद गरज रहा कप्तान सूर्या का बल्ला, बड़े स्कोर की ओर टीम इंडिया

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Live Cricket Score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है. ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है. दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले का फैसला तय करेगा कि आखिर इस ग्रुप ए का टॉपर कौन रहता है.

Advertisement
India vs Pakistan Cricket Score: भारत और पाकिस्तान के बीच आज टक्कर (Photo: ITG) India vs Pakistan Cricket Score: भारत और पाकिस्तान के बीच आज टक्कर (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:04 PM IST

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है. ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारत की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुए हैं. कुलदीप यादव और अभिषेक की वापसी हुई है. जबकि अर्शदीप और संजू बाहर हैं. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. इस मुकाबले की पल-पल की अपडेट और लाइव स्कोरकार्ड जानने के लिए इस पेज को आप लगातार रिफ्रेश करते रहें...

Advertisement

ऐसे चल रही है भारत की बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही. पहला ओवर सलमान आगा लेकर आए. उन्होंने पहले ओवर में ही अभिषेक का विकेट झटक लिया. अभिषेक खाता भी नहीं खोल सके. लेकिन इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला. 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 52-1 था. ईशान किशन ने केवल 27 गेंदों में ही फिफ्टी लगा दी. इसके बाद ईशान ने केवल छक्के-चौकों में डील किया. लेकिन भारत को दूसरा झटका 9वें ओवर में लगा. जब ईशान किशन 40 गेंद पर 77 रन बनाकर आउट हुए. सैम अयूब ने उनका विकेट लिया. ईशान ने अपनी पारी में 10 चौके और 3 छक्के जड़े. 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 92-2 था.

इसके बाद कप्तान सूर्या और तिलक वर्मा के बीच अच्छी साझेदारी हुई.

Advertisement

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन आफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक

T20 WC India vs Pakistan: देखें मैच का बॉल बाय बॉल अपडेट

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

अबतक कैसा रहा है दोनों टीमों का सफर

दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही हैं. भारत ने विश्वकप टूर्नामेंट के पहले मैच में अमेरिका को 29 रन से हराया था और फिर नामीबिया को 93 रन से मात दी थी. चार अंकों और +3.050 नेट रन रेट के साथ भारत टेबल में शीर्ष पर है. 

जबकि पाकिस्तान ने पहले नीदरलैंड्स को रोमांचक मुकाबले में हराया, फिर अमेरिका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की और +0.932 नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है.

टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 16 मैच हुए हैं, जिसमें भारत 13-3 से आगे है. टी20 विश्व कप में यह अंतर और भी बड़ा है- 8 मैचों में भारत 7-1 से आगे है.

IND vs PAK: टी20I हेड-टू-हेड

कुल मैच: 16
भारत: 13 (1 बॉल-आउट से)
पाकिस्तान: 3
टाई: 1 (भारत ने बॉल-आउट से जीता)
नो रिजल्ट: 0

Advertisement

टी20 विश्व कप हेड-टू-हेड

कुल मैच: 8
भारत: 7 (1 बॉल-आउट से)
पाकिस्तान: 1
टाई: 1 (भारत ने बॉल-आउट से जीता)
नो रिजल्ट: 0

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement