Advertisement

Ind vs Pak T20 WC Live: टीम इंडिया का स्कोर 113-2, 7 ओवर बाकी

aajtak.in | कोलंबो | 15 फरवरी 2026, 8:03 PM IST

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Live Cricket Score: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर-27 में आज (15 फरवरी) भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से है. यह मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में है. पाकिस्तान ने पहले टॉस जीता और टीम इंडिया को पहले बल्लेेबाजी करने का न्योता दिया. अभिषेक शर्मा खाता खोलने में असफल रहे लेकिन ईशान किशन ने 40 बॉल पर ताबड़तोड़ 77 रन बनाए. नीचे मैच का बॉल बाय बॉल अपडेट देखें.

8:01 PM (2 मिनट पहले)
Score 118/2
Batsman तिलक वर्मा 25(22b 2*4 1*6)
Bowler उस्मान तारिक 2-0-16-0
12.6: तिलक वर्मा को उस्मान तारिक, दुग्गी!! इस बार बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर ड्राइव किया| ऐसे में गैप में गई गेंद जहाँ से 2 रन मिल गया|
8:01 PM (3 मिनट पहले)
12.5: सूर्यकुमार यादव को उस्मान तारिक, सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट लगाकर एक रन लिया है|
8:00 PM (3 मिनट पहले)
12.5: सूर्यकुमार यादव को उस्मान तारिक, वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
8:00 PM (4 मिनट पहले)
12.4: तिलक वर्मा को उस्मान तारिक, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
7:59 PM (4 मिनट पहले)
12.3: सूर्यकुमार यादव को उस्मान तारिक, सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| खड़े-खड़े मिड ऑन की ओर खेला गया शॉट| डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन मिला है|
7:59 PM (5 मिनट पहले)
12.2: तिलक वर्मा को उस्मान तारिक, एक बार फिर से रुककर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| गैप से एक रन का मौका बना है|
7:58 PM (6 मिनट पहले)
12.1: सूर्यकुमार यादव को उस्मान तारिक, 3 रन के साथ ओवर का आगाज हुआ है| शानदार पंच शॉट खेला है यहाँ पर| क्रीज़ का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया| तेज़ी से तीन रन पूरे किये| सीमा रेखा पर फील्डर ने डाईव लगाकर उसे रोका| टीम के लिए एक रन बचाया|
7:56 PM (8 मिनट पहले)
Score 108/2
Batsman सूर्यकुमार यादव 9(9b 1*4 0*6)
Bowler मोहम्मद नवाज 2-0-12-0
11.6: सूर्यकुमार यादव को मोहम्मद नवाज, नॉट आउट!! इसी बीच अम्पायर्स कॉल हो गया!! लेग स्टंप पर डाली गई लो फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले को बीट करती हुई गेंद पैड्स को लगी और लेग साइड की ओर गई जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लेग बाई के रूप में लिया| ऐसे में एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| जिसके बाद फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु लिया| तभी थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि गेंद लेग स्टंप को किस करती हुई जा रही थी| इसी वजह से नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला और लेग बाई के रूप में एक रन मिल गया|
7:55 PM (9 मिनट पहले)
11.5: तिलक वर्मा को मोहम्मद नवाज, ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ पुश किया जहाँ से एक रन मिल गया|
7:54 PM (9 मिनट पहले)
11.4: सूर्यकुमार यादव को मोहम्मद नवाज, सिंगल!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन हासिल किया है|
7:54 PM (10 मिनट पहले)
11.3: तिलक वर्मा को मोहम्मद नवाज, सिंगल!! ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने पुश करते हुए एक रन हासिल किया|
7:53 PM (11 मिनट पहले)
11.2: तिलक वर्मा को मोहम्मद नवाज, क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
7:53 PM (11 मिनट पहले)
11.1: तिलक वर्मा को मोहम्मद नवाज, छक्का!! इसी के साथ भारतीय टीम का 100 रन पूरा हुआ यहाँ पर!! तिलक ने लगाया सिक्स!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर्स की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में गेंद गई स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
7:51 PM (12 मिनट पहले)
Score 98/2
Batsman तिलक वर्मा 13(15b 2*4 0*6)
Bowler उस्मान तारिक 1-0-6-0
10.6: तिलक वर्मा को उस्मान तारिक, सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! इस बार धीमी गति की डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन हासिल किया|
7:51 PM (13 मिनट पहले)
10.5: तिलक वर्मा को उस्मान तारिक, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
7:50 PM (13 मिनट पहले)
10.4: तिलक वर्मा को उस्मान तारिक, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
7:50 PM (14 मिनट पहले)
10.3: तिलक वर्मा को उस्मान तारिक, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
7:49 PM (15 मिनट पहले)
10.2: सूर्यकुमार यादव को उस्मान तारिक, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
7:49 PM (15 मिनट पहले)
10.1: सूर्यकुमार यादव को उस्मान तारिक, चौका!! इसी के साथ स्काई ने उस्मान तारिक का स्वागत बाउंड्री लगाकर किया है!! गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला| ऐसे में गैप में गई गेंद जहाँ से बाउंड्री मिल गया|
7:47 PM (16 मिनट पहले)
Score 92/2
Batsman तिलक वर्मा 12(11b 2*4 0*6)
Bowler मोहम्मद नवाज 1-0-3-0
9.6: तिलक वर्मा को मोहम्मद नवाज, टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| 10 के बाद 92/2 भारत|
7:47 PM (17 मिनट पहले)
9.5: सूर्यकुमार यादव को मोहम्मद नवाज, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पॉइंट की तरफ पंच किया एक रन के लिए|
7:46 PM (17 मिनट पहले)
9.4: सूर्यकुमार यादव को मोहम्मद नवाज, एक और बार गेंद को टर्न होने दिया| फिर बैकफुट पर गए बल्लेबाज़ और उसे ऑफ़ साइड पर मोड़ दिया| गैप नहीं मिल सका|
7:46 PM (18 मिनट पहले)
9.3: तिलक वर्मा को मोहम्मद नवाज, इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन पर धीमी गति से डाली गई गेंद| पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
7:45 PM (18 मिनट पहले)
9.2: सूर्यकुमार यादव को मोहम्मद नवाज, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| फुल आउट साइड ऑफ़ डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है|
7:45 PM (19 मिनट पहले)
9.1: सूर्यकुमार यादव को मोहम्मद नवाज, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को शॉर्ट कवर की ओर ड्राइव कर दिया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं हुआ|
7:43 PM (20 मिनट पहले)
Score 89/2
Batsman तिलक वर्मा 11(9b 2*4 0*6)
Bowler सैम अयूब 3-0-23-1
8.6: तिलक वर्मा को सैम अयूब, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
7:43 PM (21 मिनट पहले)
8.5: सूर्यकुमार यादव को सैम अयूब, सिंगल!! इसी के साथ सूर्यकुमार यादव ने अपना खाता खोला है!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर पुश किया जहाँ से एक रन मिल गया|
7:41 PM (23 मिनट पहले)
अगले बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव हैं...
7:41 PM (23 मिनट पहले)
8.4: ईशान किशन को सैम अयूब, आउट!!! क्लीन बोल्ड!! सैम अयूब ने एक बड़ी सफलता हासिल की है| पाकिस्तान टीम ने ली होगी राहत की सांस| 77 रन बनाकर ईशान किशन बने सैम अयूब का पहला शिकार| इस बार विकेट लाइन पर धीमी गति से डाली गई ऑफ़ स्पिन गेंद| बल्लेबाज ईशान इसपर रूम बनाकर ऑफ़ साइड पर शॉट लगाने गए| गति परिवर्तन से चकमा खाए और बल्ला पहले चल गया| गेंद टर्न होकर लेग स्टम्प पर लगी बेल्स को उड़ाते हुए कीपर की तरफ चली गई| 88/2 भारत|
7:40 PM (24 मिनट पहले)
8.3: ईशान किशन को सैम अयूब, चौका!!!! बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट!!! धीमी गति से डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने ऑफ़ स्पिन को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए पॉइंट से चौका बटोरा है|
7:40 PM (24 मिनट पहले)
8.2: तिलक वर्मा को सैम अयूब, इस बार विकेट लाइन पर डाली गई छोटी गेंद| घुटना टिकाकर उसे लेग साइड पर पुल कर दिया जहाँ से एक रन हासिल किया है|
7:39 PM (25 मिनट पहले)
8.1: ईशान किशन को सैम अयूब, सिंगल!! विकेट से थमकर आई गेंद| लेग साइड पर शॉट खेला| हवा में थी लेकिन गैप में गिरी जहाँ से एक रन का मौका बन गया है|
7:35 PM (29 मिनट पहले)
ओहो!! ईशान किशन के दाहिने पैर में कुछ दिक्कत हुई है और वो दर्द में नज़र आ रहे हैं| हालाँकि फ़िजियो मैदान पर भागकर आ गए हैं और ईशान का इलाज चल रहा है...
7:33 PM (30 मिनट पहले)
Score 82/1
Batsman ईशान किशन 72(37b 9*4 3*6)
Bowler शादाब खान 1-0-17-0
7.6: ईशान किशन को शादाब खान, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| 82/1 भारत|
7:33 PM (31 मिनट पहले)
7.5: ईशान किशन को शादाब खान, 2 रन यहाँ भी मिलेगा| गिरते पड़ते पॉइंट की तरफ शॉट खेला है| रिवर्स स्वीप खेलकर थर्ड मैन की ओर से दो रन लिया| इस बीच पॉइंट फील्डर ने हाथ लगाकर शॉट की गति को धीमा ज़रूर किया था लेकिन दो रन से नहीं रोक पाए|
7:32 PM (32 मिनट पहले)
7.4: ईशान किशन को शादाब खान, 2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| सीधे बल्ले से ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया गया और दो रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गए हैं|
7:31 PM (32 मिनट पहले)
7.3: ईशान किशन को शादाब खान, चौका! बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट का इस्तेमाल करते हुए फाइन लेग से चौका बटोरा| इस बार फाइन लेग की तरफ निशाना बनाया और गैप भी हासिल कर लिया है|
7:31 PM (33 मिनट पहले)
7.2: ईशान किशन को शादाब खान, छक्का!! गगनचुम्भी शॉट लगाया है यहाँ पर| ईशान आज नहीं रुकने वाले ऐसा बता दिया है इस शॉट के साथ| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप करते हुए उसे मैदान के बाहर भेज दिया है|
7:30 PM (34 मिनट पहले)
7.1: ईशान किशन को शादाब खान, 2 रन मिलेगा यहाँ पर| पैड्स पर डाली गई फुल गेंद| फाइन लेग की तरफ अपने पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और दो रन बटोर लिया है| बढ़िया रनिंग विकटों के बीच देखने को मिली है|
7:29 PM (35 मिनट पहले)
Score 65/1
Batsman ईशान किशन 55(31b 8*4 2*6)
Bowler अबरार अहमद 2-0-24-0
6.6: ईशान किशन को अबरार अहमद, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज ने लेग साइड पर पुल शॉट लगाया और डीप से एक रन हासिल कर लिया है|
7:29 PM (35 मिनट पहले)
6.5: ईशान किशन को अबरार अहमद, ओह, शार्प टर्न यहाँ पर देखने को मिली है| सही समय पर बल्ला लगाकर उसे लेग साइड पर खेला| गैप नहीं मिल पाया है|
7:28 PM (35 मिनट पहले)
6.4: ईशान किशन को अबरार अहमद, डॉट गेंद!! इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे| रन का मौका नहीं बन सके|
7:28 PM (36 मिनट पहले)
6.3: ईशान किशन को अबरार अहमद, हैट्रिक चौका!!!! इनसाइड आउट ओवर कवर!! रूम बनाकर चिप कर दिया गेंद को बाउंड्री की तरफ| टाइमिंग इतनी शानदार थी कि गेंद बड़े आराम से सीमा रेखा के पार चली गई चार रनों के लिए| दबाव अब पूरी तरह से गेंदबाज के ऊपर आएगा|
7:27 PM (37 मिनट पहले)
6.2: ईशान किशन को अबरार अहमद, चौका!!! अर्ध शतक पूरा हो जाएगा ईशान किशन का यहाँ पर| कमाल की बल्लेबाजी अपनी टीम के लिए खेलते हुए नजर आये हैं| इस बार सामने की तरफ गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की और अपने पचास तक पहुंचे| ड्रेसिंग रूम से उनक्ले लिए तालियाँ बजी हैं|
7:26 PM (37 मिनट पहले)
6.1: ईशान किशन को अबरार अहमद, चौका!!! चीकी शॉट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉर्ट, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद| आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया, फील्डर से काफी दूर रही गेंद| पकड़ने का कोई मौका नहीं उनके पास, गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई|
7:24 PM (40 मिनट पहले)
ड्रिंक्स का हुआ समय!! इसी के साथ पॉवर प्ले की भी समाप्ति हो गई है!! 6 ओवर के बाद 52/1 है भारत| फ़िलहाल क्रीज़ पर ईशान किशन शानदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं जबकि उनका पूरा साथ तिलक वर्मा ने दिया है| हालाँकि अभिषेक शर्मा के रूप में भारत को एक बड़ा झटका जल्दी लग गया था| जिसके बाद तिलक के साथ मिलकर ईशान ने पारी को संभाल लिया है और तेज़ी से स्कोर बोर्ड को आगे भी बढ़ा रहे हैं|
7:23 PM (41 मिनट पहले)
Score 52/1
Batsman तिलक वर्मा 10(7b 2*4 0*6)
Bowler सैम अयूब 2-0-16-0
5.6: तिलक वर्मा को सैम अयूब, आउट साइड एज और चौका निकल गया| तिलक इस बार रूम बनाकर ऑफ़ साइड पर शॉट खेलने गए| टर्न हुई गेंद और एज लेकर स्लिप के खाली स्थान से सीमा रेखा की तरफ गई| फील्डर ने चेज करते हुए उसे रोकना चाहा लेकिन डाईव लगाने के बाद भी असफल रहे| जिस समय गेंद को अंदर ढकेलने गए उसी समय उनका संपर्क बाउंड्री रोप्स से हो गया था| भारत का पचास रन भी पूरा हुआ| 52/1 भारत|
7:22 PM (42 मिनट पहले)
5.5: ईशान किशन को सैम अयूब, क्विक सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए सामने की तरफ पंच किया एक रन के लिए|
7:21 PM (42 मिनट पहले)
5.4: ईशान किशन को सैम अयूब, चौका!!! मिड ऑन को क्लियर कर गया ये शॉट| शाहीन ने छलांग लगाकर उसे रोकना चाहा लेकिन दूर रह गए| बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद|इसपर जोर से उठाकर शॉट खेला जो फील्डर के ऊपर से निकल गया|
7:21 PM (43 मिनट पहले)
5.3: ईशान किशन को सैम अयूब, फ्रंट फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
7:21 PM (43 मिनट पहले)
5.2: तिलक वर्मा को सैम अयूब, सिंगल!! इस बार रिवर्स स्वीप शॉट लगाने गए| ठीक तरह से बल्ले पर गेंद को नहीं ले पाए| ऑफ़ साइड पर गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन पाया है|
7:20 PM (43 मिनट पहले)
5.1: ईशान किशन को सैम अयूब, सिंगल!! ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद| मिड ऑफ़ की तारफ गेंद को पंच किया| गैप से एक रन हासिल किया गया है|
7:19 PM (44 मिनट पहले)
Score 41/1
Batsman तिलक वर्मा 5(5b 1*4 0*6)
Bowler अबरार अहमद 1-0-11-0
4.6: तिलक वर्मा को अबरार अहमद, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
7:19 PM (45 मिनट पहले)
4.5: ईशान किशन को अबरार अहमद, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|
7:18 PM (46 मिनट पहले)
4.4: ईशान किशन को अबरार अहमद, चौका!! ईशान के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री यहाँ पर!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
7:18 PM (46 मिनट पहले)
4.3: ईशान किशन को अबरार अहमद, गुड लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं हुआ|
7:17 PM (46 मिनट पहले)
4.2: ईशान किशन को अबरार अहमद, लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| ऐसे में फील्डर के पास गई गेंद| रन नहीं हुआ|
7:17 PM (47 मिनट पहले)
4.1: ईशान किशन को अबरार अहमद, छक्का!! इसी के साथ ईशान किशन ने अबरार अहमद का स्वागत सिक्स लगाकर किया है यहाँ पर!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| फील्ड अम्पायर ने दोनों हाथों को उठाकर छह रनों के इशारा किया|
7:16 PM (47 मिनट पहले)
चेंज!! अबरार अहमद को अब गेंद थमाई है...
7:14 PM (49 मिनट पहले)
Score 30/1
Batsman ईशान किशन 25(16b 3*4 1*6)
Bowler सैम अयूब 1-0-5-0
3.6: ईशान किशन को सैम अयूब, सिंगल!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर हलके हाथों से पुश करते हुए रन लेने भागे| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर ने गेंद को गेंदबाज़ी एंड की ओर थ्रो किया जो स्टंप को जा लगी| तभी बल्लेबाज़ डाईव लगाकर क्रीज़ में पहुँच गए| एक रन मिल गया|
7:14 PM (50 मिनट पहले)
3.5: ईशान किशन को सैम अयूब, छोटी डाली गई गेंद को ईशान ने सामने की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में नॉन स्ट्राइकर एंड पर मौजूद बल्लेबाज़ तिलक के शरीर में बॉल लगी| रन नहीं मिल सका|
7:14 PM (50 मिनट पहले)
3.4: ईशान किशन को सैम अयूब, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
7:13 PM (51 मिनट पहले)
3.3: ईशान किशन को सैम अयूब, चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई तेज गति की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
7:13 PM (51 मिनट पहले)
3.2: ईशान किशन को सैम अयूब, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं आ सका|
7:12 PM (52 मिनट पहले)
3.1: ईशान किशन को सैम अयूब, इस दफ़ा विकेट लाइन पर पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| गेंदबाज़ ने गेंद पर अपनी नज़रें जमाई रखी थी| जिसके कारण उन्होंने गेंद को फील्ड कर लिया|
7:11 PM (53 मिनट पहले)
Score 25/1
Batsman ईशान किशन 20(10b 2*4 1*6)
Bowler आगा सलमान 2-0-10-1
2.6: ईशान किशन को आगा सलमान, सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|
7:11 PM (53 मिनट पहले)
2.5: तिलक वर्मा को आगा सलमान, विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुश करते हुए एक रन हासिल किया है|
7:10 PM (54 मिनट पहले)
2.4: ईशान किशन को आगा सलमान, आगे आकर ईशान ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया जहाँ से एक रन मिला|
7:09 PM (55 मिनट पहले)
2.3: ईशान किशन को आगा सलमान, दुग्गी!! पैड्स लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को ईशान ने फाइन लेग की ओर हवा में स्वीप शॉट खेला| ऐसे में नो मेंस लैंड में गिरी गेंद और फील्डर उसे फील्ड करने भागे| बल्लेबाजों ने ऐसे में भागकर 2 रन पूरा कर लिया|
7:09 PM (55 मिनट पहले)
2.2: ईशान किशन को आगा सलमान, डॉट गेंद!! इस बार लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
7:08 PM (56 मिनट पहले)
2.1: ईशान किशन को आगा सलमान, चौका!! ईशान किशन के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! इस बार ऊपर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन फील्डर के ऊपर से शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा की ओर चार रनों के लिए|
7:07 PM (57 मिनट पहले)
Score 16/1
Batsman तिलक वर्मा 4(3b 1*4 0*6)
Bowler शाहीन अफरीदी 1-0-15-0
1.6: तिलक वर्मा को शाहीन अफरीदी, चौका!! इसी के साथ तिलक वर्मा ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला है!! गुड लेंथ पर डाली गई आउटस्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने रोकने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई गेंद थर्ड मैन की ओर गई चार रनों के लिए| 16/1 भारत| 
7:07 PM (57 मिनट पहले)
1.5: तिलक वर्मा को शाहीन अफरीदी, एक और डॉट गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर गेंद को पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
7:06 PM (58 मिनट पहले)
1.4: तिलक वर्मा को शाहीन अफरीदी, इस दफ़ा विकेट लाइन पर पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| गेंदबाज़ ने गेंद पर अपनी नज़रें जमाई रखी थी| जिसके कारण उन्होंने गेंद को फील्ड कर लिया|
7:05 PM (58 मिनट पहले)
1.3: ईशान किशन को शाहीन अफरीदी, सिंगल से इस बार काम चलाया है| इस बार धीमी गति से डाली गई बैक ऑफ़ लेंथ गेंद| उसे परखा और लेग साइड पर पुल कर दिया| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक रन हासिल किया गया है|
7:05 PM (59 मिनट पहले)
1.2: ईशान किशन को शाहीन अफरीदी, चौका!!! इन साइड एज लेकर विकटों को मिस करते हुए फाइन लेग बाउंड्री पर गई गेंद| के बड़ा गैप मिला वहां पर जिसकी वजह से गेंद सीमा रेखा के पार चली गई चार रनों के लिए| 
7:04 PM (एक घंटा पहले)
1.1: ईशान किशन को शाहीन अफरीदी, छक्का! ओहोहो!! पहला बड़ा शॉट ईशान किशन के बल्ले से निकलता हुआ| ये साउंड सुनिए और गेंद को आउट ऑफ़ द ग्राउंड देखिये| बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| इसपर कड़क पुल शॉट और बॉल दूसरे टियर में जाकर गिरी चाह रनों के लिए|
7:04 PM (एक घंटा पहले)
अगले बल्लेबाज तिलक वर्मा क्रीज पर आये हैं...
7:02 PM (एक घंटा पहले)
Score 1/1
Batsman अभिषेक शर्मा 0(4b 0*4 0*6)
Bowler आगा सलमान 1-0-1-1
0.6: अभिषेक शर्मा को आगा सलमान, आउट!! कैच आउट!! भारत को लगता हुआ पहला बड़ा झटका यहाँ पर!! अभिषेक शर्मा बिना अपना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे हैं!! आगा सलमान को मिली पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई ऑफ स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े मिड ऑन फील्डर के ऊपर से शॉट खेलना चाहा| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर स्किड करती हुई तेज़ी से बल्ले के ऊपरी भाग को लगी और मिड ऑन पर खड़े फील्डर शाहीन अफरीदी के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 1/1 भारत|
7:02 PM (एक घंटा पहले)
0.5: अभिषेक शर्मा को आगा सलमान, एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| इस बार टर्न होकर बाहर की तारफ निकली गेंद| इसपर स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
7:01 PM (एक घंटा पहले)
0.4: अभिषेक शर्मा को आगा सलमान, आर्म बॉल!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन यहाँ भी नहीं मिल पायेगा|
7:01 PM (एक घंटा पहले)
0.3: अभिषेक शर्मा को आगा सलमान, डॉट गेंद यहाँ पर आई है| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
7:00 PM (एक घंटा पहले)
0.2: ईशान किशन को आगा सलमान, आर्म बॉल!! इसपर अपने लिए बैक फुट पर गए बल्लेबाज| मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट| डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन मिला है|
7:00 PM (एक घंटा पहले)
0.1: ईशान किशन को आगा सलमान, सॉलिड डिफेन्स के साथ हुई है शुरुआत!! फ्रंट फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
6:59 PM (एक घंटा पहले)
राष्ट्रगान के बाद दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ पाकिस्तान टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है जबकि भारत के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का भार अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के कन्धों पर होगा| वहीं पाकिस्तान के लिए पहला ओवर लेकर आगा सलमान तैयार...
6:52 PM (एक घंटा पहले)
राष्ट्रगान का समय!! पहले टीम पाकिस्तान और फिर उसके बाद टीम इंडिया अपने राष्ट्रगान के सम्मान में राष्ट्रगीत गाती नज़र आई है...
6:42 PM (एक घंटा पहले)
भारत (प्लेइंग इलेवन) - अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती,  जसप्रीत बुमराह|
6:41 PM (एक घंटा पहले)
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन) - सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, आगा सलमान (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद|
6:39 PM (एक घंटा पहले)
टॉस गंवाकर बात करने आए भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि हम पहले बल्लेबाज़ी ही करना चाहते थे जो अब हमें मिल गई है| आगे सूर्यकुमार ने कहा कि हम इस मुकाबले में भी बेहतर खेल दिखाने की कोशिश करेंगे और आज के अपने दिन को अच्छा बनायेंगे| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमने अपनी टीम में दो बदलाव किया है|
6:36 PM (एक घंटा पहले)
टॉस जीतकर बात करने आए पाकिस्तान टीम के कप्तान आगा सलमान ने बताया कि हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं| आगे सलमान ने कहा कि शुरुआती ओवरों में यहाँ पर गेंदबाजों को मदद मिल सकती है| हाँ ये काफी बड़ा मुकाबला है जिसे हम खेलने को पूरी तरह से तैयार हैं| सलमान ने ये भी कहा कि ये बड़ा ग्राउंड है जहाँ पिच भी धीमी है लेकिन हम यहाँ पर काफी समय से खेल रहे हैं तो हमें इस पिच का अंदाज़ा है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है|
6:33 PM (एक घंटा पहले)
टॉस – काफ़ी ज्यादा शोरो गुल के बीच सिक्का उछला, पाकिस्तान ने जीत लिया टॉस और पहले गेंदबाज़ी करने का ही फैसला किया है|
5:44 PM (2 घंटे पहले)
पिच रिपोर्ट - पिच के बारे में बात करने आए पार्थिव पटेल और हरभजन सिंह| ऐसे में हरभजन ने कहा कि इस पिच के ऊपर काफी रौल हुआ है और ये काफी ठोस लग रही है| आगे हरभजन ने कहा कि ये वहीँ पिच है जिसपर जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को शिकस्त दिया था लेकिन वो दिन का मैच था और आज रात का मुकाबला है| हालाँकि इस पिच पर रन काफी बननेवाले हैं और इसका कारण ये है कि पिच पर रौल अच्छे से हुई है लेकिन जैसे-जैसे मैच चलेगा यहाँ पर स्पिनर्स को मदद मिल सकती है| इसी दौरान पार्थिव पटेल ने बाउंड्री के बारे में बताया कि मेरे एक तरफ 70 तो दूसरी तरफ 74 और सामने की तरफ सबसे बड़ी 84 मीटर की बाउंड्री है| जाते-जाते हरभजन सिंह ने बताया कि यहाँ पर मेरे ख्याल से बाज़ी वो जीतेगा जो छक्के और चौके के साथ-साथ सिंगल डबल पर ध्यान देगा क्योंकि इस पिच पर वो साइड स्पिन ज़्यादा देखने को नहीं मिलेगी|
5:44 PM (2 घंटे पहले)
फिलहाल दोनों ही दल के खिलाड़ी वार्म अप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टॉस और प्लेइंग-XI आने में ज्यादा देरी नहीं...
5:43 PM (2 घंटे पहले)
तो अब सभी भारतीय समर्थकों को उनसे इस मैच में भी बेहतरीन बल्लेबाज़ी की उम्मीद होगी| तो गेंदबाज़ी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती विपक्षी टीम के अहम बल्लेबाजों का शिकार करने को देखेंगे| वहीँ दूसरी तरफ पाकिस्तान के लिए कप्तान आगा सलमान के साथ-साथ सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, बाबर आजम और उस्मान खान को अपने बल्ले से बड़ी पारी खेलने की ज़रुरत होगी जबकि गेंदबाज़ी में शादाब खान, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक और अबरार अहमद सामने वाली टीम के टॉप बल्लेबाजों का शिकार करने की रणनीतियों को बनायेंगे| तो अब देखना होगा कि इस महा मुकाबले को जीतकर कौन से टीम जश्न मनाती है और किसके हाथ निराशा लगती है| तो बने रहिएगा इस रोमांचक मुकाबले का पूरा आनंद उठाने के लिए हमारे साथ|
5:43 PM (2 घंटे पहले)
ऐसे में देखना होगा कि कौनसी टीम जीत की हैट्रिक लगाते हुए सुपर-8 की ओर एक और मज़बूत क़दम बढ़ाती है? जबकि कौनसी टीम इस टूर्नामेंट में पहली बार हार का सामना करती है| वहीं पॉइंट्स टेबल की तरफ नज़र डाले तो ग्रुप ए में भारत की टीम बेहतर रनरेट को हाथों में रखते हुए 4 अंको के साथ नंबर एक पर मौजूद है जबकि पाकिस्तान टीम भी 4 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर काबिज़ है| ऐसे में दोनों ही टीमें जीत के साथ 2 अहम पॉइंट्स को अपने खाते में दर्ज करना चाहेगी| तो अब दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों की बात की जाए तो भारत के लिए पिछले मुकाबले से अभिषेक शर्मा तबियत ख़राब होने की वजह से नहीं खेल पाए है लेकिन इस महा मुकाबले में उम्मीद होगी कि वो पूरी तरह से फिट होकर टीम का हिस्सा बने जबकि ईशान किशन, हार्दिक पंड्या और कप्तान सूर्यकुमार यादव शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए अभी तक दिखाई दिए हैं|
5:42 PM (2 घंटे पहले)
ऐसे में अब स्काई की सेना अपने जीत के आकड़े को बढ़ाने की कोशिश करेगी जबकि पाकिस्तान की टीम अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन को मैदान पर उतारती हुई नज़र आएगी| वैसे तो दोनों ही टीमें इस टी20 वर्ल्ड कप में अपना-अपना तीसरा मैच खेलने को तैयार हैं| हालाँकि दोनों ही टीमों ने अभी तक इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए किसी भी मैच को नहीं गंवाया है| एक तरफ भारत अपने पिछले मैच को नामीबिया टीम से 93 रनों से जीतकर आ रही है जबकि पाकिस्तान टीम ने यूएसए को 32 रनों से शिकस्त देकर इस मैच को खेलने मैदान पर उतरेगी| तो दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों में आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ होगा| तो अब इस मुकाबले में हमें चौके और छक्के की बारिश के साथ-साथ गेंदबाजों की रफ़्तार भी देखने को मिलने वाली है|
5:42 PM (2 घंटे पहले)
क्रिकेट फैन्स, क्या आप तैयार हैं इस महा मुकाबले का पूरा आनंद उठाने के लिए हमारे साथ? तो इंतज़ार की घड़ियाँ हुई अब समाप्त!! ऐसे में अब बारी है महा महासंग्राम!! तो हैलो एंड वेलकम दोस्तों स्वागत है आपका आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के 27वें मुकाबले की जो अब से कुछ ही देर में भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला जाएगा| जी हाँ प्रेशर होगा हाई, रोमांच होगा ज़बरदस्त और चौकों छक्कों की होगी बौछार क्योंकि सब के दिमाग पर चढ़ा हुआ होगा भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महा मुकाबले का ख़ुमार!! तो मैदान सज गया है, खिलाड़ी हैं तैयार, अब देखना होगा कि कौनसी टीम किसपर करती है वार!! हालाँकि आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान की टीम का आमना-सामना कुल आठ बार हुआ है जिसमे भारत ने 7 बार जीत हासिल की है जबकि पाकिस्तान को एक बार जीत मिली है|
5:37 PM (2 घंटे पहले)
…मैच डे...
*यह ब्लॉग ऑटोमेटेड फीड के ज़रिए अपडेट हो रहा है. इसे आजतक डिजिटल की एडिटोरियल टीम की ओर से एडिट नहीं किया जा रहा.