40 मिनट की बारिश और शहर बेहाल! ब्राजील की सुरंग में फंसीं कारें, बसों में भी भरा पानी

दुनिया में कहीं सूखा तो कहीं बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं. ब्राजील के साओ पाउलो में भारी बारिश से सुरंग में पानी भर गया और कारें-बसें फंस गईं. क्या यह बदलते वैश्विक मौसम के मिजाज का संकेत है?

Advertisement
साओ पॉलो में एक सुरंग में फ्लैश फ्लड की वजह से आपस में टकराई कारें और बस. (Photo: AFP) साओ पॉलो में एक सुरंग में फ्लैश फ्लड की वजह से आपस में टकराई कारें और बस. (Photo: AFP)

आजतक साइंस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:51 PM IST

ब्राजील के साओ पाउलो शहर में 14 अक्टूबर 2026 को तेज बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया. शहर की अन्हांगाबाउ सुरंग में पानी भरने से 12 कारें और दो बसें फंस गईं. पानी तेजी से बढ़ने के कारण कुछ लोगों को अपनी गाड़ियों से बाहर निकलना पड़ा. बचाव दल ने सुरंग में फंसे चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. बारिश के कारण कई सड़कें पानी में डूब गईं और शहर में गाड़ियों की आवाजाही भी प्रभावित हुई.

Advertisement

साओ पाउलो में सिर्फ 40 मिनट में 42 मिलीमीटर बारिश हुई. अक्टूबर में पूरे शहर में 112 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान था. यानी सिर्फ 40 मिनट में महीने की अनुमानित बारिश का करीब 37 फीसदी पानी बरस गया. पानी इतनी तेजी से भरा कि सुरंग में लगे छह पंप भी उसे समय पर बाहर नहीं निकाल सके. इस घटना के बीचअल-नीनो  की भी चर्चा हो रही है, क्योंकि यह दुनिया के कई हिस्सों में मौसम को प्रभावित कर सकता है. 

यह भी पढ़ें: अल-नीनो की मार से धधक रहा इंडोनेशिया, जंगलों में भीषण आग, पीला-नांरगी हुआ आसमान

तेज बारिश के दौरान अन्हांगाबाउ सुरंग में पानी भरने लगा. उस समय वहां से गुजर रही कारें और बसें पानी में फंस गईं. कुछ गाड़ियों के अंदर तक पानी पहुंच गया. ऐसे में लोगों को अपनी गाड़ियां छोड़कर बाहर निकलना पड़ा. पानी निकालने के लिए प्रशासन ने छह पंप लगाए थे. इसके बाद भी पानी तेजी से भरता रहा. हालात को संभालने के लिए एक अतिरिक्त पंपिंग ट्रक भी भेजा गया. पानी कम होने के बाद सुरंग की सफाई शुरू की गई. शाम करीब 7 बजे सुरंग की एक लेन को दोबारा खोल दिया गया.

Advertisement

40 मिनट में बरसा 42 mm पानी

साओ पाउलो में बारिश के आंकड़ों पर नजर रखने वाले CGE के मुताबिक, अन्हांगाबाउ इलाके में 40 मिनट में 42 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. अक्टूबर में पूरे शहर के लिए 112 मिलीमीटर बारिश का अनुमान था. इस तरह बहुत कम समय में महीने की अनुमानित बारिश का बड़ा हिस्सा बरस गया. तेज बारिश के कारण शहर के दूसरे इलाकों में भी पानी भर गया. इबिरापुएरा पार्क की झील का पानी बाहर निकलने लगा. कुछ मेट्रो स्टेशनों में भी पानी पहुंच गया. कई सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं. भारी बारिश के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई.

यह भी पढ़ें: अल-नीनो की मार! इस्तांबुल में सड़कें धंसीं, अस्पतालों तक पहुंचा बाढ़ का पानी

बारिश इतनी तेज क्यों हुई?

ब्राजील के राष्ट्रीय आपदा निगरानी केंद्र Cemaden के मुताबिक, इस बारिश के पीछे गर्मी, हवा में ज्यादा नमी और कम वायुदाब का मेल था. पश्चिमी साओ पाउलो के पास कम वायुदाब का एक क्षेत्र बना था. इसके आगे बढ़ने से शहर में तेज बारिश हुई. जब हवा में नमी ज्यादा होती है, तो बादल बनते हैं और बारिश हो सकती है. अगर बहुत कम समय में ज्यादा बारिश हो जाए, तो पानी निकालने वाली व्यवस्था पर दबाव बढ़ जाता है. ऐसी स्थिति में सड़कों, सुरंगों और निचले इलाकों में पानी तेजी से भर सकता है.

Advertisement

क्या अल-नीनो की वजह से हुई बारिश?

अल-नीनो प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से ज्यादा होने की स्थिति है. इसका असर दुनिया के कई हिस्सों में मौसम पर पड़ सकता है. कहीं बारिश ज्यादा हो सकती है, तो कहीं सूखे जैसे हालात बन सकते हैं. हालांकि, इसका असर हर जगह एक जैसा नहीं होता. साओ पाउलो में हुई इस बारिश की वजह गर्मी, हवा में नमी और कम एयर-प्रेशर को बताया गया है. 

यह भी पढ़ें: स्टारलिंक बैन की यूक्रेन वाली घटना के क्या सबक हैं, डिफेंस से जुड़े क्या खतरें हैं?

लैंडस्लाइड में महिला की मौत

भारी बारिश के दौरान साओ पाउलो के ब्रासिलांडिया इलाके में लैंडस्लाइड हुआ. इसमें 47 साल की एक महिला की मौत हो गई. बारिश के कारण पेड़ गिरने और कई जगह पानी भरने की घटनाएं भी सामने आईं.यह घटना बताती है कि कम समय में तेज बारिश होने पर शहरों में कितनी परेशानी हो सकती है. ऐसी स्थिति में लोगों को पानी से भरी सड़कों और सुरंगों में जाने से बचना चाहिए. तेज बहाव वाले पानी में गाड़ी निकालने की कोशिश करना भी खतरनाक हो सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »