देशभर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, 15 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की आशंका है. वहीं, दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्वी मॉनसून सक्रिय होने से तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.