scorecardresearch
 

हूतियों ने फिर कर दिया रियाद के एयरपोर्ट पर अटैक! कुछ घंटे पहले ही हुआ था खोलने का ऐलान

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दो सैन्य ठिकानों पर तीन अलग-अलग सैन्य अभियानों के तहत दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया.

Advertisement
X
हूती विद्रोहियों ने रियाद एयरपोर्ट पर फिर से हमले का दावा किया है (Photo: Reuters)
हूती विद्रोहियों ने रियाद एयरपोर्ट पर फिर से हमले का दावा किया है (Photo: Reuters)

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दो सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले करने का दावा किया है. हूती के मुताबिक, रविवार (25 अक्टूबर) को तीन अलग-अलग मिलेट्री ऑपरेशन के तहत दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं. दावा है कि इन हमलों में सऊदी अरब के एयरबेस और नौसैनिक ठिकाने को भी निशाना बनाया गया.

हूती के सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने बताया कि यमन की सशस्त्र सेनाओं ने दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल करते हुए तीन सैन्य अभियान चलाए. उन्होंने दावा किया कि इन अभियानों में निर्धारित ठिकानों पर सफलतापूर्वक हमले किए गए.

रियाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बनाया निशाना

याह्या सरी के मुताबिक, पहले मिलेट्री ऑपरेशन में सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया. उन्होंने दावा किया कि मिसाइल हमला सफल रहा और निर्धारित लक्ष्य को भेद दिया गया.

एयरबेस पर मिसाइलें दागने का दावा

हूती ने दूसरे सैन्य अभियान में दक्षिण-पश्चिमी सऊदी अरब के खमीस मुशैत स्थित किंग खालिद एयरबेस को निशाना बनाने का दावा किया है. हूती प्रवक्ता के अनुसार, इस हमले में लड़ाकू विमानों के हैंगर, गोला-बारूद के भंडार, ड्रोन कंट्रोल सेंटर और एयरबेस के कई अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया गया. याह्या सरी ने दावा किया कि मिसाइलों ने इन ठिकानों पर सटीक और सीधे हमले किए.

Advertisement

जिजान में नौसैनिक अड्डे पर भी हमला

हूती के मुताबिक, तीसरे ऑपरेशन में यमन की सीमा के नजदीक सऊदी अरब के जिजान इलाके में स्थित बॉर्डर गार्ड फोर्स के दक्षिणी नौसैनिक अड्डे को निशाना बनाया गया. याह्या सरी ने दावा किया कि इस हमले में नौसैनिक अड्डे पर सटीक निशाना लगा और सऊदी अरब के कई सैनिक और अधिकारी मारे गए या घायल हुए. 

बता दें कि दो हफ्ते पहले हुए हमले के कारण रियाद एयरपोर्ट को आंशिक तौर पर 25 अक्टूबर को ही खोले जाने का ऐलान किया गया है. सेफ्टी कंसर्न के बीच रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (RUH) पर आंशिक ऑपरेशन की घोषणा हुई थी. हालांकि हूती की ओर से लगातार मिल रही धमकियों के बीच ये फैसला लिया गया था.

फिलहाल यहां से डोमेस्टिक फ्लाइट के साथ राष्ट्रीय एयरलाइंस की कुछ इंटरनेशनल फ्लाइट को ऑपरेट किया जा रहा है. वहीं, रियाद एयरपोर्ट से नॉर्मली ऑपरेट होने वाली सीमित संख्या में कुछ फ्लाइट्स को कासिम स्थित प्रिंस नाइफ बिन अब्दुलअजीज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (ELQ) से ऑपरेट किया जा रहा है.

जेद्दा और दम्माम एयरपोर्ट पर क्या स्थिति?
अमेरिकी दूतावास ने सऊदी अरब के अन्य प्रमुख हवाई अड्डों की स्थिति की भी जानकारी दी है.

जेद्दा एयरपोर्ट: किंग अब्दुलअजीज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (JED) पर उड़ानों का संचालन जारी है. हालांकि, कुछ उड़ानों में देरी हो रही है और कुछ को रद्द किया गया है.

Advertisement

दम्माम एयरपोर्ट: किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (DMM) पर भी परिचालन जारी है, लेकिन यहां भी कुछ उड़ानों में देरी और रद्द होने की समस्या बनी हुई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement