scorecardresearch
 

अमेरिकी NSA ने किया डोभाल को फोन, कहा- लश्कर, जैश पर कार्रवाई करे PAK

सुसैन ने उरी हमले के बाद डोभाल के साथ फोन पर हुई पहली बातचीत में 18 सितंबर को भारतीय सेना के मुख्यालय पर सीमा पार से हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की. उन्होंने हमले में शहीद हुए जवानों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना भी जाहिर की.

Advertisement
X
भारतीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल
भारतीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल

अमेरिका की सुरक्षा सलाहकार सुसैन राइस ने अपने भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल को फोन किया और उरी आतंकी हमले की निंदा की. उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस पाकिस्तान से संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकी घोषित किए गए समूहों से निपटने और उनका सफाया करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की अपेक्षा रखता है.

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद् के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, 'राजदूत राइस ने बार-बार हमारी यह अपेक्षा दोहराई है कि पाकिस्तान लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मुहम्मद सहित, संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकी घोषित किए गए समूहों, व्यक्तियों और उनसे संबद्ध गुटों से निपटने तथा उनका सफाया करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करे.' सुसैन ने उरी हमले के बाद के साथ फोन पर हुई पहली बातचीत में 18 सितंबर को भारतीय सेना के मुख्यालय पर सीमा पार से हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की. उन्होंने हमले में शहीद हुए जवानों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना भी जाहिर की.

Advertisement

प्राइस ने कहा, 'उन्होंने दुनिया भर में के षड्यंत्रकारियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए हमारे प्रयास दोगुने करने की राष्ट्रपति बराक ओबामा की प्रतिबद्धता की पुष्टि की. उन्होंने कहा, 'राजदूत राइस ने क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता को आगे बढ़ाने के लिए भारत के साथ हमारी साझा प्रतिबद्धता पर चर्चा की और संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकी घोषित किए जाने सहित की रोकथाम संबंधी मुद्दों पर सहयोग करने का संकल्प जताया.'

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement