scorecardresearch
 

'पत्नी बुरा बर्ताव करती है, जबड़ा अबतक सूजा', ईरान के खिलाफ मदद नहीं की तो ट्रंप ने उड़ाया मैक्रों का मजाक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों पर तीखा व्यक्तिगत हमला किया है. ट्रंप ने कहा कि मैक्रों अब भी जबड़े पर पड़े थप्पड़ की चोट से उबर नहीं पाए हैं और उनकी पत्नी उनके साथ खराब व्यवहार करती हैं.

Advertisement
X
ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का मजाक उड़ाया है (Photo: AFP/Social Media)
ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का मजाक उड़ाया है (Photo: AFP/Social Media)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों पर तीखा व्यक्तिगत हमला किया है. उन्होंने कहा कि ईरान में चल रहे युद्ध को लेकर उन्होंने मैक्रों से बात की है. इस बातचीत का जिक्र करते हुए मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों का मजाक उड़ाया. 

ट्रंप ने कहा कि मैक्रों 'अब भी जबड़े पर पड़े थप्पड़ से उबर रहे हैं' और यह भी कहा कि उनकी पत्नी 'उनके साथ बेहद खराब व्यवहार करती हैं.'

ट्रंप ने एक प्राइवेट लंच के दौरान कहा, 'मैंने फ्रांस में मैक्रों को फोन किया, जिनकी पत्नी उनके साथ बहुत खराब व्यवहार करती हैं. वो अब भी जबड़े पर पड़े थप्पड़ की चोट से उबरे नहीं हैं.' 

इस बयान का वीडियो व्हाइट हाउस के यूट्यूब चैनल पर कुछ समय के लिए पोस्ट हुआ था, जिसे बाद में हटा दिया गया.

वियतनाम दौरे में ब्रिजिट ने मैक्रों को मारा था थप्पड़? 

ट्रंप ने यह टिप्पणी मई 2025 के उस वीडियो के संदर्भ में की जिसमें वियतनाम दौरे के दौरान ब्रिजिट मैक्रों को फ्रांसीसी राष्ट्रपति के चेहरे को धक्का देते हुए दिखाया गया था.

Advertisement

वीडियो में ऐसा लग रहा था कि ब्रिजिट फ्रांसीसी राष्ट्रपति को थप्पड़ मार रही हैं. हालांकि, मैक्रों ने इस वीडियो को ‘भ्रामक जानकारी’ बताया था.

लंच के दौरान ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने खाड़ी क्षेत्र में मदद के लिए फ्रांस से संपर्क किया था. उन्होंने कहा, 'मैंने मैक्रों से कहा कि हम खाड़ी में आपकी मदद चाहते हैं, भले ही हम बुरे तत्वों और बैलिस्टिक मिसाइलों को खत्म करने में रिकॉर्ड बना रहे हैं. अगर संभव हो तो तुरंत जहाज भेजें.'

ट्रंप के मुताबिक, मैक्रों ने जवाब दिया, 'नहीं, हम ऐसा नहीं कर सकते. हम युद्ध खत्म होने के बाद मदद कर सकते हैं.' इस पर ट्रंप ने कहा, 'मुझे युद्ध के बाद मदद नहीं चाहिए.'

ट्रंप ने की नाटो की आलोचना

इस दौरान ट्रंप ने नाटो की भी आलोचना करते हुए उसे 'कागजी बाघ' बताया और कहा कि 'अगर कोई बड़ा युद्ध हुआ तो नाटो साथ नहीं होगा.'

हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी इसी तरह के संकेत दिए. उन्होंने कहा कि ईरान युद्ध खत्म होने के बाद अमेरिका नाटो के महत्व का पुनर्मूल्यांकन कर सकता है.

वहीं फ्रांस ने साफ किया है कि उसे अमेरिका-इजरायल के ईरान के खिलाफ युद्ध में न तो शामिल किया गया और न ही उससे युद्ध को लेकर किसी तरह की सलाह ली गई. मैक्रों ने एक इंटरव्यू में कहा, 'फ्रांस इस सैन्य अभियान का हिस्सा नहीं है और इसमें शामिल नहीं होगा.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement