scorecardresearch
 

'दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी, पता है वे मुझे मार सकते हैं', आजतक से बातचीत में बोलीं शेख हसीना

शेख हसीना ने आजतक से बातचीत में दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की बात दोहराई है. उन्होंने कहा कि उन्हें जान का खतरा होने के बावजूद वापस जाना है. साथ ही, उन्होंने बांग्लादेश की मौजूदा सरकार पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और वसूली के आरोप लगाए.

Advertisement
X
दिसंबर में बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना. (Photo: File PTI)
दिसंबर में बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना. (Photo: File PTI)

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने की तैयारी में हैं. आजतक से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि बांग्लादेश में उनकी जान को खतरा हो सकता है. उन्हें मारा जा सकता है, गिरफ्तार किया जा सकता है या टॉर्चर किया जा सकता है. इसके बावजूद हसीना वापस जाना चाहती हैं. उन्होंने इसे अपनी जिम्मेदारी बताया. साथ ही, बांग्लादेश की मौजूदा सरकार पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और वसूली के आरोप लगाए.

शेख हसीना दिसंबर में बांग्लादेश लौटने के अपने फैसले पर कायम हैं. बातचीत में उन्होंने कहा, "मैं डरती नहीं हूं. मुझे पता है कि वे मुझे मार सकते हैं, गिरफ्तार कर सकते हैं या टॉर्चर कर सकते हैं. मैं वापस जाना चाहती हूं. पहले भी मुझे टॉर्चर किया गया है, गिरफ्तार किया गया है. बांग्लादेश लौटना मेरी जिम्मेदारी है." हालांकि, उन्होंने वापसी की कोई तय तारीख नहीं बताई. 

बांग्लादेश की सरकार पर लगाए आरोप

बांग्लादेश की मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए हसीना ने बेरोजगारी, महिलाओं के साथ बुरे बर्ताव और जगह-जगह वसूली होने के आरोप लगाए. उन्होंने सरकार को भ्रष्ट बताते हुए देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की जरूरत पर जोर दिया. 

इसके अलावा, उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की. उन्होंने USAID के जरिए मिलने वाली फंडिंग रोकने के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि इससे पैसा गलत हाथों में जाने से बच रहा है.

Advertisement

पहले भी दिसंबर में लौटने का किया था ऐलान

इससे पहले 5 अगस्त 2026 को शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की योजना बताई थी. उस दिन उन्होंने दिल्ली के फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब में पत्रकारों को वर्चुअली संबोधित किया था. उस दौरान उनका चेहरा दिखाई नहीं दिया था और उन्होंने ऑडियो के जरिए अपनी बात रखी थी.

हसीना ने तब कहा था कि वह सही समय पर वापसी की तारीख बताएंगी. उन्होंने लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्ष व्यवस्था में भरोसा जताया था. अब आजतक से बातचीत में उन्होंने एक बार फिर दिसंबर में लौटने की बात कही है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement