scorecardresearch
 

'एक दिन की जुदाई तीन पतझड़ बराबर लगी...', जब पुतिन ने जिनपिंग से कही चीनी कहावत

रूस के राष्ट्रपति पुतिन चीन पहुंचे हैं. इस दौरान प्रेसिडेंट जिनपिंग और पुतिन में गर्मजोशी देखने को मिली. पुतिन ने राष्ट्रपति जिनपिंग से मिलते हुए एक चीनी कहावत को याद किया. बता दें कि दोनों नेता पिछले ही साल मिल चुके हैं और पुतिन का ये दौरा तब शुरू हो रहा है जब ट्रंप 15 मई को ही चीन की अपनी यात्रा समाप्त किए हैं.

Advertisement
X
पुतिन चीन के दौरे पर 25वीं बार पहुंचे हैं.  (Photo: PTI)
पुतिन चीन के दौरे पर 25वीं बार पहुंचे हैं. (Photo: PTI)

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक सप्ताह में दूसरी बार वीवीआईपी मेहमान की मेजबानी कर रहे हैं. 14-15 मई को ट्रंप को होस्ट करने वाले शी जिनपिंग अब रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से मिल रहे हैं. बुधवार को बीजिंग में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई. दोनों नेताओं की जब मुलाकात हुई तो पुतिन ने एक चीनी कहावत का जिक्र करते हुए कहा कि मेरे दोस्त आपसे एक दिन नहीं मिला तो लगा तीन पतझड़ गुजर गए. 

पुतिन ने इससे पहले सितंबर 2025 में बीजिंग में ही SCO (Shanghai Cooperation Organisation) की बैठक के दौरान राष्ट्रपति जिनपिंग से भेंट की थी. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी भी चीन में ही थी. 

मौजूदा परिदृश्य में चीन और रूस के राष्ट्राध्यक्षों की मुलाकात का रणनीतिक महत्व है. 

शी जिनपिंग ने उसी 'ग्रेट हॉल ऑफ़ द पीपल' में पुतिन का स्वागत किया जहां वे 15 मई को ट्रंप से मिले थे. जिनपिंग और पुतिन ने पश्चिम एशिया में दुश्मनी को तुरंत खत्म करने की अपील की. उन्होंने कहा कि हालात एक "नाजुक मोड़" पर पहुंच गए हैं. 

पुतिन का स्वागत करते हुए शी ने कहा कि खाड़ी और पूरे पश्चिम एशिया में फिर से लड़ाई शुरू होने से बचना चाहिए और इस बात पर ज़ोर दिया कि बातचीत जारी रहनी चाहिए. 

Advertisement

चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि इस संघर्ष का जल्द अंत होने से ऊर्जा आपूर्ति, औद्योगिक और सप्लाई चेन, और अंतरराष्ट्रीय व्यापार व्यवस्था में आ रही रुकावटों को कम करने में मदद मिलेगी. 

एक दिन की जुदाई तीन पतझड़ जैसी लगती है

ये रूसी राष्ट्रपति पुतिन की 25वीं चीन यात्रा है. उन्होंने शी को अपना "प्रिय मित्र" बताया और दोनों रणनीतिक साझेदारों के बीच घनिष्ठ तालमेल और सहयोग पर जोर दिया. पुतिन इस दौरान जिनपिंग के साथ पर्सनल रैपो पर जोर दिया. उन्होंने एक चीनी कहावत सुनाते हुए कहा कि एक दिन की दूरी तीन साल जैसी लगी. 

शी जिनपिंग से मीटिंग के दौरान पुतिन ने कहा, "प्रिय राष्ट्रपति महोदय, श्रीमान शी जिनपिंग, प्रिय मित्र! यहां चीन की एक कहावत का इस्तेमाल करना उचित होगा. जहां तक हमें पता है, चीन के लोग कहते हैं, 'एक दिन की जुदाई तीन पतझड़ के बराबर लगती है. आप से मिलकर सच में मुझे बहुत खुशी हो रही है. हम और हमारे सहायक अपनी घड़ी चेक करते रहते हैं, मुझे बढ़िया से याद है कि पिछले साल हमें दूसरे विश्व युद्ध में जीत की 80वीं वर्षगांठ की जश्न में यहां एक साथ भाग लेने का मौका मिला था."

इस कहावत का अर्थ है बहुत ज्यादा याद आना या समय बहुत धीमा बीतना. यह प्रेमी-प्रेमिका, दोस्तों या गुरु-शिष्य के बीच गहरी वियोग को व्यक्त करने के लिए इस्तेमाल होता है. 

Advertisement

पुतिन ने कि कहा कि राजनीतिक भरोसा रूस-चीन रिश्ते की 'सबसे बड़ी खासियत' है. 

ईरान वॉर और दो दिग्गजों की मुलाकात

दुनिया के अहम घटनाक्रमों पर नजर रखने वाले रणनीतिक विशेषज्ञ इस दौरे पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. क्योंकि चीन और रूस दोनों ही ईरान के अहम रणनीतिक साझेदार हैं. तेहरान के साथ उनके आर्थिक और सैन्य संबंध काफी गहरे हैं और वे होर्मुज़ स्ट्रेट को बंद करने के ईरान के कड़े रुख को प्रभावित कर सकते हैं. जिसकी वजह से दुनिया भर में ऊर्जा का एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है.

शी ने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात को "अस्थिर और उथल-पुथल भरा" बताया. साथ ही ट्रंप की नीतियों की परोक्ष रूप से आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि "एकपक्षीयता और दबदबा बनाने की प्रवृत्ति फिर से सिर उठा रही है."

जिनपिंग ने यह भी कहा कि दुनिया शांत होने से कोसों दूर है और एकपक्षीय कार्रवाइयों और आधिपत्य से होने वाला नुकसान बहुत ज्यादा है. यह हमें जंगल के कानून में वापस ले जाने की धमकी देता है.'

उन्होंने कहा कि हम विश्व शासन की एक नई, अधिक तर्कसंगत और निष्पक्ष प्रणाली बनाने, दुनिया को समृद्धि की ओर ले जाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के लिए तैयार हैं.

Advertisement

क्रेमलिन के अनुसार पुतिन की इस यात्रा के दौरान लगभग 40 समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement