scorecardresearch
 

मोदीमय होगा इजरायल! नेतन्याहू पत्नी संग एयरपोर्ट पर करेंगे वेलकम, जानें- दो दिनों के दौरे में क्या-क्या होगा

पीएम मोदी बुधवार को ही इजरायली संसद नेसेट को संबोधित करेंगे. वह शाम को इजरायली पीएम नेतन्याहू संग द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. नेतन्याहू पीएम मोदी के लिए डिनर की मेजबानी भी करेंगे. 

Advertisement
X
पीएम मोदी कल से इजरायल दौरे पर होंगे. (File Photo: PTI)
पीएम मोदी कल से इजरायल दौरे पर होंगे. (File Photo: PTI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार से इजरायल के दो दिनों के दौरे पर होंगे. उनका यह दौरा 25 और 26 फरवरी को होगा. नेतन्याहू के निमंत्रण पर पीएम मोदी नौ साल बाद इजरायल जा रहे हैं. वह इससे पहले 2017 में इजरायल गए थे.

पीएम मोदी बुधवार को इजरायल की राजधानी तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर उतरेंगे, जहां प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा खुद पीएम मोदी की अगवानी करेंगे. यह पीएम मोदी का दूसरा इजरायल दौरा है. 

इस दौरान पीएम मोदी और नेतन्याहू द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. दोनों देशों के रिश्तों में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे. ये यात्रा रणनीतिक और रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने, नई तकनीकों जैसे AI, साइबर सुरक्षा, क्वांटम टेक्नोलॉजी में सहयोग बढ़ाने और दोनों देशों के बीच सुरक्षा एवं आर्थिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए है. 

पीएम मोदी बुधवार को ही इजरायली संसद नेसेट को संबोधित करेंगे. इजरायल में विपक्ष ने पीएम मोदी के संबोधन का बहिष्कार करने की धमकी दी है, इस पर स्पीकर अमीर ओहाना ने जवाब दिया है कि वो नेसेट में खाली सीटों को पूर्व सांसदों से भर देंगे. वह शाम को इजरायली पीएम नेतन्याहू संग द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. नेतन्याहू पीएम मोदी के लिए डिनर की मेजबानी भी करेंगे. 

Advertisement

इसके बाद पीएम मोदी अगले दिन 26 फरवरी को यहूदी नरसंहार स्मारक का दौरा करेंगे और श्रद्धांजलि देंगे. इसके साथ ही वह इजरायल के राष्ट्रपति हर्जोग से भी मुलाकता करेंगे. 

भारत और इजराइल के बीच रक्षा सहयोग, व्यापार, तकनीक और सुरक्षा समझौतों को अपडेट करने पर बातचीत होगी. इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच सुरक्षा तथा रक्षा सहयोग को लेकर एमओयू पर भी साइन हो सकते हैं.  

बता दें कि भारत और इजरायल के रिश्ते आज काफी मजबूत और रणनीतिक स्तर पर हैं. 1992 में दोनों देशों ने राजनयिक संबंध स्थापित किए थे. तब से व्यापार, रक्षा, तकनीक तथा कृषि जैसे क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ा है. इजरायल, भारत का एक प्रमुख रक्षा साझेदार है और दोनों देशों के बीच व्यापार कई अरब डॉलर का है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement