scorecardresearch
 

'मिसाइलें धड़ाधड़ बन रहीं, कोई कमी नहीं...', ट्रंप-नेतन्याहू के दावों के बीच बोला ईरान

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया था कि ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता नष्ट हो गई है. ईरानी सेना ने कहा है कि मिसाइलों का प्रोडक्शन युद्ध के दौरान भी जारी है.

Advertisement
X
बेंजामिन नेतन्याहू को ईरानी सेना का जवाब (File Photo: ITG)
बेंजामिन नेतन्याहू को ईरानी सेना का जवाब (File Photo: ITG)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान जंग जीतने का दावा किया था. उन्होंने कहा था कि ईरान का नेतृत्व अब खत्म हो चुका है. वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मीडिया के सामने आकर जंग में जीत का दावा किया और कहा कि ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की कोई क्षमता अब बाकी नहीं बची है. अमेरिका और इजरायल की ओर से मिसाइल बनाने की ईरानी क्षमता खत्म करने के दावों के बीच अब ईरान का बयान आया है.

ईरानी सेना इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कॉप (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि युद्ध के दौरान भी मिसाइलें बनाने का काम लगातार जारी है. आईआरजीसी ने यह भी कहा है कि हमारे पास मिसाइलों की कोई कमी नहीं है. मिसाइलें धड़ाधड़ बन रही हैं. आईआरजीसी का यह इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को जवाब माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: 3 और युद्धपोत, 2500 मरीन्स, F35 जेट्स... ट्रंप ने ईरान की ओर रवाना किया, क्या फिर हमला करेंगे?

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के उस बयान का जवाब माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने बैलिस्टिक मिसाइलें बनाने की ईरान की क्षमता पूरी तरह से नष्ट कर देने का दावा किया था. उन्होंने यह भी कहा था कि ईरान जिन मिसाइलों की धमकी दे रहा है, वह उसके पास हैं ही नहीं. ईरान अब दुनिया को ब्लैकमेल नहीं कर सकता.

Advertisement

यह भी पढ़ें: '20 दिन की जंग में ईरान की परमाणु ताकत खत्म', अटकलों के बीच लाइव आकर बोले नेतन्याहू- मैं अभी जिंदा हूं

इजरायली प्रधानमंत्री ने दावा किया था कि हम ईरान पर चौतरफा हमले कर रहे हैं. ईरान के पास अब यूरेनियम एनरिच करने की क्षमता नहीं बची है. हम जीत रहे हैं और ईरान बर्बाद हो रहा है. ईरानी लोगों को आजादी का हक देना हमारा लक्ष्य है. उन्होंने होर्मुज को लेकर कहा कि अब इसके नए विकल्प की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: 'ईरान के गैस क्षेत्रों पर दोबारा हमला न करे इजरायल', ट्रंप की नेतन्याहू को नसीहत, तेहरान को भी दी धमकी

गौरतलब है कि इजरायल ने ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमला किया था. इसके जवाब में ईरान ने कतर से बहरीन तक, तेल रिफाइनरियों पर जवाबी हमले किए थे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में गैस फील्ड पर हुए हमले की जानकारी होने से इनकार करते हुए नेतन्याहू से ऐसा फिर नहीं करने को का था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement