दक्षिणी ईरान के बंदरगाह पर कई जहाजों में आग लगने की खबर सामने आई है. इसके अलावा लेबनान में पिछले 24 घंटों में इजरायली हमलों में कई लोगों की मौत का मामला सामने आया है. ईरान की Al Jazeera की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी Mehr न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि ईरान के दक्षिणी बंदरगाह 'डेयर' में कई व्यापारिक जहाज़ों में आग लग गई. एजेंसी ने आगे बताया कि जानकारी मिलने के बाद आग बुझाने वाली टीमें आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई.
एजेंसी ने यह भी कहा, "इस घटना की वजह अभी तक पता नहीं चली है और आग बुझाने का काम पूरी तरह से खत्म होने के बाद ही इसका ऐलान किया जाएगा."
यह खबर ऐसे वक्त में आई है, जब इस इलाके और होर्मुज स्ट्रेट में तनाव बना हुआ है. यह तनाव उस मौजूदा सीजफायर के बीच है, जिसने 28 फरवरी को अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के साथ शुरू हुए युद्ध को रोक दिया था.
ईरान ने US को दी चेतावनी
ईरानी संसद के स्पीकर और मुख्य वार्ताकार मोहम्मद-बाघेर ग़ालिबफ़ का कहना है कि होर्मुज़ स्ट्रेट में एक नया समीकरण उभर रहा है. उनका दावा है कि अब जहाजों की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी ईरान और उसके सहयोगियों ने संभाल ली है.
ग़ालिबफ़ ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका सीजफायर का उल्लंघन करता है और नाकेबंदी जारी रखता है, तो सुरक्षा ख़तरे में पड़ जाएगी और कमज़ोर हो जाएगी. ग़ालिबफ़ ने आगे कहा कि मौजूदा हालात अमेरिका के लिए असहनीय हैं. उन्होंने कहा कि ईरान ने अभी तक अपनी कार्रवाई पूरी तरह से शुरू भी नहीं की है, जो इस बात का इशारा है कि तनाव और बढ़ सकता है.
लेबनान के 2 कस्बों को खाली करने का आदेश
इज़रायली सेना ने साउध लेबनान के कस्बों, खास तौर पर जबशीट और सराफंद के निवासियों के लिए ज़बरदस्ती जगह खाली करने के और आदेश जारी किए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, निवासियों से कहा गया है कि वे तुरंत जगह खाली करें और गांवों और कस्बों से करीब एक किलोमीटर (1,000 मीटर) की दूरी पर खुले इलाकों में चले जाएं.
सेना ने कहा कि जो कोई भी संबंधित जगहों के पास रहेगा वह अपनी जान खतरे में डाल रहा है. इज़रायली सेना ने इन इलाकों को हिज़्बुल्लाह के ठिकाने बताए हैं.
यह भी पढ़ें: ईरान ने यूएई पर ड्रोन अटैक कर क्या दोबारा दिया जंग को बुलावा?
इजरायली हमलों में
तुर्की मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में इजरायली हमलों में लेबनान में 17 लोगों की मौत हो गई, जिससे 2 मार्च से अब तक देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,696 हो गई है. एक बयान में, मंत्रालय ने आगे कहा कि पिछले एक दिन में 35 लोग घायल हुए हैं, जिससे घायलों की कुल संख्या बढ़कर 8,264 हो गई है.
इजरायल के ये ताज़ा हमले 17 अप्रैल से लागू अस्थायी संघर्ष विराम का एक और उल्लंघन हैं. 2 मार्च को हिज्बुल्लाह द्वारा सीमा पार से किए गए हमले के बाद इजरायल ने लेबनान में हवाई और ज़मीनी अभियान तेज़ कर दिए हैं. लेबनान के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस हमले के बाद से अब तक 16 लाख से ज़्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 17 अप्रैल को इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिन के सीजफायर का ऐलान किया था, जिसे बाद में तीन हफ़्तों के लिए बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया गया.