scorecardresearch
 

उड़ान के जुनून से प्लेन क्रैश की साजिश तक... फ्लाईदुबई के को-पायलट हमाम-अल-हम्मामी की पूरी कुंडली

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट 1073 में को-पायलट स्मित मछार पर हमला करने वाला हमाम-अल-हम्मामी उड़ान के प्रति जुनूनी था. जांचकर्ता चरमपंथी कनेक्शन और सुरक्षा जांच की खामियों की जांच कर रहे हैं.

Advertisement
X
हम्मामी ने UAE में की थी पढ़ाई (Photo: ITG)
हम्मामी ने UAE में की थी पढ़ाई (Photo: ITG)

जिस पायलट को कभी उड़ान भरने का जुनून था... जिसे उड़ान से प्यार था, उस हमाम-अल-हम्मामी ने दुबई से तेल अवीव जा रहे विमान में अपने को-पायलट स्मित मछार पर हमले की कोशिश की. विमान में सवार 170 यात्रियों की जान को जोखिम में डाला. जांचकर्ता यह पता लगाने में जुटे हैं कि हमाम-अल-हम्मामी की सोच में इतना बड़ा बदलाव कैसे आया और उसे दुबई-तेल-अवीव जैसे संवेदनशील रूट पर उड़ान के लिए क्यों चुना गया. 

जानकारी के मुताबिक, फ्लाईदुबई की फ्लाइट 1073 के को-पायलट हमाम अल हम्मामी ने जून 2022 में अरबी भाषा में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. इसमें उसने उड़ान के प्रति अपना प्यार जाहिर किया था. उसने पोस्ट में लिखा था, 'एविएशन और फ़्लाइट ट्रेनिंग को जो चीज़ इतनी ख़ूबसूरत बनाती है, वह यह है कि इसमें कुछ भी रोज़मर्रा जैसा नहीं होता. कुछ ऐसे पल होते हैं जिन्हें आप कभी भूल नहीं सकते, जैसे आपकी पहली सोलो फ्लाइट, या यात्रियों के साथ पहली बार विमान को लैंड कराना.'

पहले भी चरमपंथी साइट्स देखता था

जांचकर्ता इस बात की तफ्तीश कर रहे हैं कि ओमानी नागरिक हम्मामी की सोच में इतना बड़ा बदलाव क्यों आया और उसने 170 से ज़्यादा लोगों को ले जा रहे विमान को क्रैश करने की कोशिश करने से पहले विमान में मौजूद कुल्हाड़ी से अपने कैप्टन पर कई बार हमला क्यों किया. 

Advertisement

हमाम-अल-हम्मामी के बैकग्राउंड के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि एविएशन में उसके पहले नियोक्ता यानी एम्प्लोयर सरकारी कंपनी ओमान एयर ने उसे उड़ान भरने से रोक दिया था. अधिकारियों को पता चला था कि वह चरमपंथी वेबसाइटें देखता था, इसलिए उन्होंने उसे उड़ान भरने से रोक दिया था. 

यह भी पढ़ें: कॉकपिट में कुल्हाड़ी से हमला, विमान पर कब्जे की कोशिश... UAE ने फ्लाईदुबई की घटना को बताया 'टेरर अटैक'

इसके बाद हम्मामी को डी-रेडिकलाइज़ेशन प्रोग्राम से गुजरना पड़ा और उसे डेस्क जॉब दी गई. हालांकि, बाद में उसे संयुक्त अरब अमीरात में नई नौकरी मिल गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओमान को दूसरे देशों से हम्माम की जांच-पड़ताल करने के लिए कोई अनुरोध नहीं मिला था. हालांकि, जांच जारी रहने के कारण UAE और फ्लाईदुबई ने जांच जारी रहने के करणा इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. 

विमान क्रैश की थी मंशा: हम्मामी ने कबूला

UAE के अटॉर्नी जनरल ने शनिवार सुबह कहा कि फ्लाइट 1073 के को-पायलट ने आतंकवादी घटना को अंजाम देने की कोशिश की थी. UAE की एक सुरक्षा टीम गुरुवार सुबह हम्मामी को UAE वापल से आई. पूछताछ की जा रही है. एक सऊदी अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में हम्मामी ने माना कि वह जान-बूझकर प्लेन क्रैश करना चाहता था.

Advertisement

उसने पूछताछ में कहा कि उसे मौत से डर नहीं है. सऊदी अरब, UAE और इजरायल, तीनों देशों ने कहा है कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्या हम्मामी के किसी बाहरी ताकतों से कोई संबंध थे. 

सऊदी अधिकारी के अनुसार, हम्मामी के पिता ओमानी जबकि मां सीरिया की है. मामले की जानकारी रखने वाले लोगों और X पर उसके अब डिलीट हो चुके अकाउंट (जिसे कुछ लोगों ने वेरिफाई किया था) के मुताबिक, वह लंबे समय से दुबई में रह रहा था.

UAE में की पढ़ाई

हम्मामी ने सीरिया में लंबा गृहयुद्ध झेलते हुए अपना बचपन बिताया. हम्मामी ने UAE में पढ़ाई की, एविएशन के क्षेत्र में कदम रखा औक सरकारी कंपनी ओमान एयर में नौकरी पा ली.

यह भी पढ़ें: कॉकपिट में कुल्हाड़ी से हमला, विमान पर कब्जे की कोशिश... UAE ने फ्लाईदुबई की घटना को बताया 'टेरर अटैक'

मोरक्को की सरकारी मीडिया के मुताबिक, जब उसे वहां उड़ान भरने से रोक दिया गया, तो उसने 2025 में मोरक्को की प्रमुख एयरलाइन 'रॉयल ​​एयर मारोक' में नौकरी पाने की कोशिश की.

महिलाओं पर की अपमानजनक टिप्पणी

यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता के अनुसार, हम्मामी ने बकिंघमशायर न्यू यूनिवर्सिटी से एविएशन मैनेजमेंट में रिमोट-लर्निंग कोर्स भी पूरा किया था. फ्लाईदुबई ने इस साल फरवरी में उसे नौकरी पर रखा था. UAE आमतौर पर पायलटों को नौकरी पर रखते समय व्यापक सुरक्षा जांच करता है. लेकिन उसके बैकग्राउंड की जानकारी के लिए क्या किया, इसके बारे में अब तक पता नहीं चल पाया है. 

Advertisement

हम्मामी के डिलीट हो चुके X अकाउंट की 3,000 से ज़्यादा पोस्ट के स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं. इसमें उसने महिलाओं को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की है.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement