हमाम अल-हमामी (Hamam Alhamami) एक ओमानी नागरिक है, जिसका नाम दुबई से इजरायल जा रही एक यात्री उड़ान में हुई कथित घटना के बाद सामने आया. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार वह विमान में सह-पायलट के रूप में काम कर रहा था. उस पर भारतीय कप्तान के साथ कॉकपिट में हमला करने और विमान पर नियंत्रण हासिल करने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है.
हमाम अल-हमामी का जन्म संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था. उसके पिता ओमानी और मां सीरियाई थीं. उसके पास ओमान की नागरिकता है. बताया गया है कि उसने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा ओमान से बाहर बिताया और कई वर्षों तक सीरिया में भी रहा.
अल-हमामी ने विमानन क्षेत्र में काम किया था. वह फ्लाईदुबई से जुड़ने से पहले रॉयल एयर मोरक्को के साथ काम कर चुका था. फ्लाईदुबई में उसकी नौकरी करीब आठ महीने की थी.
फ्लाई दुबई विमान हादसे की खौफनाक साजिश को लेकर एक के बाद एक कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. जांच के अनुसार, आरोपी सह-पायलट हमम अल हमामी विमान पर नियंत्रण पाकर उसे इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट की किसी इमारत से टकराना चाहता था. वह विमान को क्रैश कराने की पूरी तैयारी कर चुका था, लेकिन भारतीय मूल के बहादुर कैप्टन स्मिथ मच्छार ने अपनी सूझबूझ और जांबाजी से इस भयावह साजिश को पूरी तरह नाकाम कर दिया. आरोपी सह-पायलट ने पहले भी ऐसी ही हमले की कोशिश की थी.
फ्लाई दुबई की फ्लाइट में हुई हिंसक घटना को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इजराइली मीडिया के दावों के अनुसार, विमान के को-पायलट हमाम अल हमामी ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि उसका इरादा इस विमान को इजरायल में क्रैश कराने का था. इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और मामले की गहराई से जांच की जा रही है. जांच के दौरान को-पायलट के सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी पड़ताल की गई, जिसमें अलकायदा से जुड़े आतंकियों की तस्वीरें मिली हैं. इससे इस पूरी साजिश के पीछे आतंकवादी कनेक्शन होने की आशंका जताई जा रही है.
फ्लाई दुबई की फ्लाइट एफजेड 01073 में आसमान में एक बेहद खौफनाक और जानलेवा साजिश रची गई थी. इस विमान के को-पायलट हमाम अल हमामी ने विमान को इजराइल में क्रैश कराने की कोशिश की थी. पूछताछ के दौरान उसने यह बात खुद कबूल की है कि उसका इरादा प्लेन को क्रैश कराने का था. आरोपी को-पायलट के सोशल मीडिया अकाउंट से अलकायदा से जुड़े आतंकियों की तस्वीरें मिली हैं, जिससे इस घटना के पीछे आतंकी नेटवर्क का हाथ होने की आशंका बढ़ गई है. इस विमान में कुल 174 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे.
फ्लाई दुबई विमान हमले के मामले में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इजराइली मीडिया के दावों के अनुसार, विमान के को-पायलट हमाम अल-हमामी का आतंकी संगठन अलकायदा से सीधा संबंध सामने आया है. पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर स्वीकार किया है कि उसका इरादा इस विमान को इजरायल में क्रैश करने का था. हमाम के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच में कई अलकायदा आतंकवादियों की तस्वीरें और कट्टरपंथी सामग्रियां मिली हैं. वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि ओमान में उसकी कट्टरपंथी सोच के कारण उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था.
फ्लाई दुबई उड़ान के को-पायलट की हमाम अल हमामी के तौर पर पहचान हुई है. पूछताछ में हमलावर ने इजरायल में विमान क्रैश कराने की कोशिश की बात कबूली. इजरायली मीडिया के मुताबिक, सोशल मीडिया अकाउंट पर अलकायदा आतंकियों की तस्वीर मिली है. देखें दुनिया आजतक.
फ्लाई दुबई विमान हमले के मामले में इजराइली मीडिया ने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, विमान के सह-पायलट हमाम अलहमामी के तार आतंकी संगठनों से जुड़े होने की बात सामने आई है. इजराइली मीडिया चैनल आई24 न्यूज का दावा है कि हमाम अलहमामी ने पूछताछ के दौरान यह स्वीकार किया है कि उसका इरादा विमान को इजरायल में क्रैश कराने का था. उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच करने पर अलकायदा से जुड़े आतंकी चेहरों की तस्वीरें और कट्टरपंथी सामग्री मिली है.
फ्लाईदुबई के सह-पायलट को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा खुलासा सामने आया है. इजराइली मीडिया के हवाले से मिली खबर के मुताबिक, इस विमान हादसे की जांच के दौरान सह-पायलट के आतंकी कनेक्शन का पता चला है. आई ट्वेंटी फॉर न्यूज के दावे के अनुसार, सह-पायलट ने पूछताछ में खुद यह कबूल किया है कि वह इस प्लेन को जानबूझकर क्रैश कराना चाहता था. इसके साथ ही जांचकर्ताओं को कई अन्य महत्वपूर्ण और हैरान करने वाली जानकारियां मिली हैं.
फ्लाई दुबई विमान हादसे की साजिश को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा खुलासा सामने आया है. इजराइली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लाई दुबई के सह-पायलट हमाम अल हमामी का सीधा आतंकवादी कनेक्शन सामने आया है. पूछताछ के दौरान सह-पायलट ने खुद यह कबूल किया है कि उसका मकसद विमान को क्रैश कराना था. आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच करने पर अलकायदा से जुड़े खूंखार आतंकियों की तस्वीरें और कई कट्टरपंथी सामग्रियां मिली हैं.
इतालवी रिपोर्ट में दावा है कि फ्लायदुबई के ओमानी सह-पायलट ने अपने भारतीय कैप्टन पर हमला किया और विमान पर कब्जे की कोशिश की. रिपोर्ट के मुताबिक बाद में ऑटोपायलट बंद हुआ, इंजन बंद किए जाने की भी आशंका है और यात्रियों की दखल से हालात काबू में आए.
फ्लाईदुबई फ्लाइट के कॉकपिट पर हमले के आरोपी ओमानी नागरिक हमाम अल-हमामी को UAE में सबसे कड़ी सजा मिल सकती है. इजरायली न्यूज आउटलेट Ynet के मुताबिक UAE ने उसके लिए मौत की सजा तक की मांग की है.
फ्लाईदुबई से इजरायल जा रहे विमान में भारतीय कैप्टन स्मित मछार पर हमले की घटना में को-पायलट हमाम अल-हमामी को अकेला आरोपी माना जा रहा है. जांच एजेंसियां हमले के मकसद की खोज में लगी हैं.
फ्लाईदुबई से इजरायल जा रहे विमान में को-पायलट हमाम-अल-हम्मामी ने जुलाई में इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की योजना बनाई थी, जिसे उसने आखिरी वक्त में रद्द कर दिया था.
30 सितंबर को फ्लाईदुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में ओमानी को-पायलट ने कैप्टन स्मित मछार पर कुल्हाड़ी से हमला किया. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित ने दो बार कॉकपिट का दरवाजा खोलकर हमलावर को काबू करने में मदद की.
फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट पर हमले के बाद इजरायली यात्रियों ने ओमानी को-पायलट को पकड़कर बांध दिया था. यात्रियों का दावा है कि इसी दौरान क्रू के कुछ सदस्यों ने हमलावर को खोलने के लिए कहा. इस मांग के बाद विमान में बहस शुरू हो गई.
फ्लाईदुबई फ्लाइट 1073 को क्रैश करने की कोशिश के मामले में ओमान के नागरिक को-पायलट हमाम अल-हम्मामी की पहचान हुई है, जांच में उसके सोशल मीडिया से अल-कायदा से जुड़े आतंकियों की तस्वीरें मिली हैं.
फ्लाईदुबई की फ्लाइट 1073 में को-पायलट हमाम अल-हम्मामी ने विमान को इजरायल में क्रैश करने की कोशिश की. यात्रियों और क्रू ने उसे काबू में किया और विमान को सऊदी अरब में सुरक्षित लैंड कराया गया.
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट 1073 में को-पायलट स्मित मछार पर हमला करने वाला हमाम-अल-हम्मामी उड़ान के प्रति जुनूनी था. जांचकर्ता चरमपंथी कनेक्शन और सुरक्षा जांच की खामियों की जांच कर रहे हैं.