scorecardresearch
 

ईरानी हमलों के चलते बंद हुए दुनिया के सबसे बिजी एयरपोर्ट... भारत पर भी सीधा असर

ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के संयुक्त हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है, जिसका असर दुबई की उड़ानों पर पड़ा. संयुक्त अरब अमीरात के हवाई क्षेत्र के आंशिक बंद होने से DXB और DWC पर कई उड़ानें रद्द या देर से चल रही हैं. एमिरेट्स ने यात्रियों को अपडेट चेक करने को कहा है, जबकि एयर इंडिया ने खाड़ी क्षेत्र की अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं. यात्रियों को फिलहाल एयरपोर्ट न आने की सलाह दी गई है.

Advertisement
X
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है. File Photo
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है. File Photo

खाड़ी क्षेत्र में हालात बिगड़ने के बाद शनिवार को दुबई आने-जाने वाली उड़ानों पर बड़ा असर पड़ा है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया, जिससे कई कनेक्टिंग उड़ान बाधित हो गए. क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र के आंशिक बंद होने से पूरे खाड़ी इलाके की कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं.

दुबई एयरपोर्ट के बयान के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात के हवाई क्षेत्र के आंशिक बंद होने के कारण @DXB और दुबई वर्ल्ड सेंट्रल अल मकतूम इंटरनेशनल (DWC) पर कुछ उड़ानें रद्द या देरी से चल रही हैं. एयरपोर्ट ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी एयरलाइन से संपर्क करें और फिलहाल DXB या DWC आने से बचें.

दुबई एयरपोर्ट्स दुबई के दोनों एयरपोर्ट दुबई इंटरनेशनल (DXB) और दुबई वर्ल्ड सेंट्रल (DWC) के संचालन और विकास का जिम्मा संभालता है. दुबई से दुनिया के लगभग सभी महाद्वीपों के देशों के लिए 100 से अधिक एयरलाइंस उड़ानें संचालित करती हैं.

एमिरेट्स और एयर इंडिया की उड़ानें भी प्रभावित
क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र में बंदिशों के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं, जिनमें एमिरेट्स और एयर इंडिया की उड़ानें भी शामिल हैं. एमिरेट्स ने बयान में कहा कि यात्री ताजा अपडेट के लिए emirat.es/travelupdates और emirat.es/flightstatus देखें. एयरलाइन ने कहा कि वह हालात पर नजर रख रही है, संबंधित अधिकारियों से संपर्क में है और ताजा घटनाक्रम के अनुसार अपने संचालन में बदलाव कर रही है. एमिरेट्स ने कहा कि वह सभी नियामकीय नियमों का पालन करती है और विमानन प्राधिकरणों के निर्देशों का पालन कर रही है.

Advertisement

एयर इंडिया ने कैंसिल की फ्लाइट
एयर इंडिया ने खाड़ी क्षेत्र के लिए अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं. एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर बताया कि अबू धाबी (AUH), दमाम (DMM), दोहा (DOH), दुबई (DXB), जेद्दा (JED), मस्कट (MCT), रियाद (RUH) और तेल अवीव (TLV) के लिए आने-जाने वाली उड़ानें रद्द की गई हैं.

अमेरिका और इज़राइल ने शनिवार तड़के ईरान पर संयुक्त हमला किया. यह कार्रवाई उस समय हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले कुछ दिनों से तेहरान पर उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर नए समझौते के लिए दबाव बढ़ा रहे थे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement