scorecardresearch
 

अमेरिका में F-35B स्टील्थ फाइटर जेट क्रैश, पायलट ने इजेक्ट कर बचाई जान

अमेरिका के सैन डिएगो में मरीन कॉर्प्स के F-35B स्टील्थ फाइटर जेट का मिरामार एयर बेस के पास क्रैश हो गया. पायलट ने समय रहते इजेक्ट कर लिया और सुरक्षित बच गया. मौके पर दमकल और बचाव दल सक्रिय थे और आग पर काबू पाया गया. इस हादसे को 'क्लास ए मिसहैप' घोषित किया गया है.

Advertisement
X
फाइटर जेट मिरामार एयरबेस के पास क्रैश हुआ. (Photo- Pixabay)
फाइटर जेट मिरामार एयरबेस के पास क्रैश हुआ. (Photo- Pixabay)

अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में मरीन कॉर्प्स का F-35B स्टील्थ फाइटर जेट मिरामार एयर बेस के पास क्रैश हो गया. हादसे के वक्त जेट में मौजूद पायलट ने समय रहते इजेक्ट कर लिया. उन्हें सुरक्षित निकालकर तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है.

अमेरिकी मरीन कॉर्प्स ने एक बयान जारी करते इस घटना को 'क्लास ए मिसहैप' यानी बेहद गंभीर श्रेणी का हादसा करार दिया है. अमरीकी सेना में 'क्लास ए' श्रेणी का इस्तेमाल तब किया जाता है जब किसी दुर्घटना में 20 लाख अमरीकी डॉलर से अधिक का वित्तीय नुकसान हो, कोई सैन्य विमान पूरी तरह तबाह हो जाए या किसी सैनिक की मौत हो जाए.

घटनास्थल से सामने आई हवाई तस्वीरों में क्रैश के बाद का भयानक नजारा देखा जा सकता है. एक खुले मैदान में गिरे विमान के मलबे से काले धुएं का गुबार आसमान की तरफ उठ रहा था.

क्रैश से लगी भीषण आग

मौके पर कई सैन्य और दमकल की गाड़ियां तैनात थीं और राहत कर्मी बचाव में जुटे हुए थे. जमीन पर आग बुझाने वाला सफेद केमिकल फैला था और दमकलकर्मी मलबे पर लगातार पानी की बौछार कर रहे थे. सैन डिएगो फायर विभाग की प्रवक्ता कैंडिस हैडली ने बताया कि दुर्घटनास्थल के पास झाड़ियों में लगी आग पर काबू पाने के लिए उनकी टीम मौके पर मौजूद है. उन्होंने हादसे से जुड़े बाकी सवालों के लिए मिरामार एयर बेस से संपर्क करने की बात कही.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश: ड्रीमलाइनर के फ्यूल स्विच की जांच पूरी, बोइंग को नहीं मिली कोई गड़बड़ी

F-35B विमान की खासियत

F-35B एक एडवांस स्टील्थ फाइटर जेट है. अमेरिकी मरीन कॉर्प्स के अलावा अमेरिकी नौसेना और वायु सेना भी इस श्रृंखला के लड़ाकू विमानों का संचालन करती हैं. F-35B के 'बी' वेरिएंट में स्पेशल इंजन लगा होता है, जो इसे बेहद छोटे रनवे से उड़ान भरने और सीधी लैंडिंग करने की क्षमता रखता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement