scorecardresearch
 

ट्रंप को पसंद आए चीनी गुलाब के फूल, जिनपिंग को बगीचे में कह दी दिल की बात

चीन दौरे के आखिरी दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने झोंगनानहाई के गार्डेन में साथ वक्त बिताया. इस दौरान ट्रंप वहां के गुलाब देखकर काफी प्रभावित नजर आए. उन्होंने कहा कि इतने खूबसूरत गुलाब उन्होंने कभी नहीं देखे, जिस पर जिनपिंग ने उन्हें गुलाब के बीज भेजने की बात कही.

Advertisement
X
शी जिनपिंग और राष्ट्रपति ट्रंप की आखिरी मुलाकात झोंगनान्हाई गार्डन. (Photo- ITG)
शी जिनपिंग और राष्ट्रपति ट्रंप की आखिरी मुलाकात झोंगनान्हाई गार्डन. (Photo- ITG)

अमेरिका और चीन के बीच तनाव, ट्रेड वॉर और ताइवान जैसे बड़े मुद्दों पर बातचीत के बीच बीजिंग में एक हल्का-फुल्का पल भी देखने को मिला. चीन दौरे के आखिरी दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग झोंगनानहाई के खूबसूरत गार्डेन में साथ टहलते नजर आए. इसी दौरान ट्रंप वहां के गुलाब देखकर इतने प्रभावित हुए कि उनकी तारीफ करने लगे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप और जिनपिंग ने करीब 10 मिनट तक झोंगनानहाई के बगीचों में साथ समय बिताया. यह इलाका चीन के शीर्ष नेतृत्व का आधिकारिक परिसर माना जाता है. यहां हरे-भरे लॉन, घुमावदार रास्ते, रंग-बिरंगे गुलाब और बेहद सलीके से सजाए गए पेड़ मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें: मार्को रुबियो की चीन यात्रा में बड़ा ट्विस्ट, चीन में एंट्री के लिए बदला गया नाम

गार्डेन में घूमते वक्त ट्रंप ने गुलाबों को देखकर कहा, "इतने खूबसूरत गुलाब किसी ने पहले कभी नहीं देखे होंगे." उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि "ऐसे गुलाब तो व्हाइट हाउस में भी नहीं हैं."

शी जिनपिंग ने गिफ्ट किए गुलाब के बीज

ट्रंप की बात सुनकर शी जिनपिंग मुस्कुराए और जवाब दिया कि वह उन्हें गुलाब के बीज भेज देंगे. इस छोटे से संवाद ने दोनों नेताओं की हाई-प्रोफाइल बैठक के बीच माहौल को कुछ हल्का कर दिया.

Advertisement

दरअसल, ट्रंप लंबे समय से व्हाइट हाउस रोज गार्डेन को लेकर चर्चा में रहे हैं. पिछले साल उन्होंने व्हाइट हाउस के रोज गार्डेन का एक हिस्सा हटवाकर वहां फ्लोरिडा स्थित अपने मारा लागो क्लब जैसी पैटियो स्पेस बनवाई थी. इसके बाद उन्होंने कई बार शिकायत भी की थी कि व्हाइट हाउस गार्डेन में "बहुत ज्यादा गुलाब नहीं हैं."

यह भी पढ़ें: चीन ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा कंटेनर शिप, लंबाई इतनी कि फुटबॉल ग्राउंड बन जाए

चीन की तारीफ करते नजर आए ट्रंप

बीजिंग दौरे के दौरान ट्रंप लगातार अमेरिका-चीन रिश्तों को लेकर सकारात्मक बयान देते नजर आए. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच "फैंटास्टिक ट्रेड डील्स" हुई हैं, हालांकि उन्होंने इन समझौतों की ज्यादा जानकारी नहीं दी.

दूसरी तरफ, जिनपिंग ने भी बातचीत में सहयोग और स्थिर रिश्तों पर जोर दिया. लेकिन इन दोस्ताना तस्वीरों के पीछे कई मुश्किल मुद्दे भी मौजूद हैं. दोनों नेताओं के बीच ईरान युद्ध, व्यापार विवाद, टेक्नोलॉजी प्रतिबंध और ताइवान जैसे संवेदनशील मामलों पर लंबी चर्चा हुई.

फिर भी, झोंगनानहाई के गार्डेन में गुलाबों के बीच बिताए गए ये कुछ मिनट सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में आ गए. तस्वीरों में दोनों नेता पानी के किनारे बने रास्तों पर चलते, हाथ मिलाते और बगीचे की खूबसूरती देखते नजर आए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement