scorecardresearch
 

'आज रात जबरदस्त हमला करेंगे...', ट्रंप की ईरान को लिटिल वॉर्निंग

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान से पूरी तरह खफा हैं. ट्रंप ने ईरान को लेकर कहा कि ये बुरे लोग हैं. ये मानसिक रूप से विक्षिप्त लोग हैं. बहुत सारे लोग कह रहे हैं कि ईरान के लोग बेईमान हैं और ये लोग डील पर कायम नहीं रहते. स्टीव विटकॉफ, जेयर्ड कुश्नर और जेडी वेंस सब ईरान मामले पर व्यस्त हैं.

Advertisement
X
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी. (Photo: Reuters)
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी. (Photo: Reuters)

अमेरिका और ईरान के रिश्ते एक बार फिर तेजी से बिगड़ रहे हैं. अमेरिका ने कुछ घंटे पहले ही ईरान के 80 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए. ईरान भी लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है. इससे बौखलाए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि आज रात ईरान पर और हमले होंगे.

ट्रंप इस समय तुर्की में नाटो समिट में हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने अंकारा में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात से पहले संवाददाताओं के साथ बातचीत में ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के संकेत दिए.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दो टूक कहा कि मैं ईरान को छोटी सी चेतावनी दे रहा हूं. हम आज रात उन पर जबरदस्त हमला करने जा रहे हैं. ट्रंप ने सिर्फ इतना ही नहीं कहा. जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर खत्म हो गया है तो उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेनाओं ने रातभर में 28 जहाजों को तहस-नहस किया है और अगर जरूरत पड़ी तो हम शायद ईरान के और भी जहाजों को नष्ट करेंगे. 

ट्रंप ने कहा कि हम ईरान की इलेक्ट्रिसिटी ग्रिड और वॉटर फैसिलिटीज को भी टारगेट कर सकते हैं और होर्मुज में फिर से नाकेबंदी कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि हम खार्ग आइलैंड पर भी कब्जा कर सकते हैं. खार्ग दरअसल ईरान का मुख्य तेल निर्यात हब है. 

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि मैं ईरान के साथ किसी भी तरह की नई डील नहीं करना चाहता हूं. उन्होने कहा कि ईरान के साथ समझौते का दौर अब खत्म हो चुका है. वे बीमार लोग हैं. मैं उनसे कोई डील नहीं करना चाहता. मुझे लगता है कि ईरान के साथ समझौते का दौर अब खत्म हो चुका है.

ईरान पर भड़के हुए हैं ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान से पूरी तरह खफा हैं. ट्रंप ने ईरान को लेकर कहा कि ये बुरे लोग हैं. ये मानसिक रूप से विक्षिप्त लोग हैं. बहुत सारे लोग कह रहे हैं कि ईरान के लोग बेईमान हैं और ये लोग डील पर कायम नहीं रहते. स्टीव विटकॉफ, जेयर्ड कुश्नर और जेडी वेंस सब ईरान मामले पर व्यस्त हैं.

उन्होंने कहा कि मैं पूरी जिंदगी डील करने में गुजरी है. लेकिन मुझे नहीं लगता है कि ईरान के साथ हमारी डील हो पाएगी. अगर हम ईरान के साथ डील करते हैं तो वह टिक भी पाएगी. 

वहीं, अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि ईरान के इन्फ्रास्ट्र्क्चर हमारे निशाने पर होंगे. अगर जरूरत पड़ी तो राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश पर हम ईरान पर और जबरदस्त हमला करेंगे और उन्हें गहरी चोट पहुचाएंगे. 

ईरान ने भी ट्रंप पर निकाली भड़ास

Advertisement

ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गलिबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि धौंस, दबाव और वसूली का दौर अब खत्म हो चुका है. इससे कुछ हासिल नहीं होगा और हम झुकने वाले नहीं हैं. अमेरिका के ताजा हमले सीजफायर समझौते का उल्लंघन है. 

उन्होंने कहा कि अमेरिका ने होर्मुज में ईरान की व्यवस्थाओं का उल्लंघन किया है. ट्रंप आगे भी लगातार सैन्य हमले की धमकियां दे रहे हैं. वे मिलिट्री स्ट्राइक की धमकी दे रहे हैं. उन्होंने ईरान के तेल पर प्रतिबंधों को फिर से लागू कर दिया है. ईरान ने दो टूक कह दिया है कि वो अमेरिका के हर हमले का माकूल जवाब देंगे और इसके लिए वो पूरी तरह तैयार हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement