scorecardresearch
 

गूगल मैप पर दिखा 'Reddit'! कनाडा में मौजूद है ये छोटा सा गांव

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit जैसा नाम होने की वजह से कनाडा का एक छोटा सा गांव इंटरनेट पर वायरल हो गया है. गूगल मैप पर इस जगह को देखने के बाद लोग हैरान हैं.

Advertisement
X
Reddit नहीं Redditt!
Reddit नहीं Redditt!

कनाडा के ओंटारियो प्रांत में स्थित एक छोटा सा समुदाय इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इस वजह है इसका नाम, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से मिलता हुआ है. Redditt नाम का यह छोटा समुदाय उत्तर-पश्चिमी ओंटारियो में केनोरा क्षेत्र के पास स्थित है. खास बात यह है कि इसका नाम मशहूर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit से लगभग मिलता-जुलता है. फर्क सिर्फ इतना है कि गांव के नाम में आखिर में एक अतिरिक्त “t” जुड़ा हुआ है.

एक Reddit यूजर ने गूगल मैप पर इस गांव को खोजने की पोस्ट शेयर की, जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई, लोगों ने मजेदार कमेंट करना शुरू कर दिए. कुछ यूजर्स ने मजाक में इसे “Reddit का असली हेडक्वार्टर” बताया, तो कुछ ने कहा कि उन्हें अब तक यकीन नहीं हो रहा कि ऐसा नाम सच में किसी जगह का हो सकता है.

यह पहली बार नहीं है जब Redditt इंटरनेट पर वायरल हुआ हो. हर कुछ महीनों में यह छोटा सा गांव सोशल मीडिया पर दोबारा चर्चा में आ जाता है. कई लोगों ने Redditt के आसपास मौजूद एक अजीबोगरीब आकर्षण का भी जिक्र किया. यूजर्स के मुताबिक इलाके में एक “Bottle House” है, जिसमें बड़ी संख्या में गुड़ियां रखी गई हैं.

Credit (https://www.facebook.com/reddittbottlehouse/)

बताया जाता है कि ये अनोखा छोटा सा घर 1970 के दशक की शुरुआत में 15,000 कांच की बोतलों से बनाया गया था. मर्टल डेवेरेल नाम की महिला ने अपने पति से अपने बढ़ते हुए कलेक्शन के लिए एक गुड़िया घर बनाने का अनुरोध किया था. गुड़िया का यह संग्रह आज भी एक कांच की पवनचक्की और "तीन भालुओं का घर" के साथ मौजूद है. ग्लास हाउस गर्मियों में लोगों के देखने के लिए खोला जाता है.

Advertisement

स्थानीय लोग इसे काफी डरावना बताते हैं और सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे हॉरर मूवी जैसा कहा. बता दें कि कनाडा के ओंटारियो में कई छोटे कस्बे और रोडसाइड स्पॉट अपने अनोखे नामों और अजीब आकर्षणों की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं.

गूगल मैप और रोड ट्रिप कल्चर बढ़ने के बाद लोग ऐसी जगहों को खोजकर ऑनलाइन शेयर करने लगे हैं. यही वजह है कि Redditt जैसे छोटे समुदाय भी अचानक इंटरनेट सेंसेशन बन जाते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement