यूरोप के देश गर्मी और लू में तप रहे हैं. तापमान हर दिन नया रिकॉर्ड तोड़ रहा है. इस बीच ब्रिटेन में घरों से AC हटाने के सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं. इस संबंध में प्रशासन एसी हटाने के लिए लोगों को नोटिस भी जारी कर रही है.
लंदन के काउंसिल अधिकारियों ने बढ़ती गर्मी के बीच लोगों को घरों से एसी हटाने के आदेश दिए हैं. टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रशासन का कहना है कि एसी से बहुत ज्यादा मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड निकलती है और इनका इस्तेमाल आखिरी उपाय के तौर पर किया जाना चाहिए.
बता दें कि ब्रिटेन के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री को पार कर रहा है. हीटवेव के प्रकोप की वजह से स्कूल बंद हैं, ट्रेन सेवाओं पर रोक है. मौसम विभआग ने रिस्ट टू लाइफ को लेकर रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है. इससे स्थिति का पता लगाया जा सकता है. इन सबके बीच सरकार लोगों से एसी हटाने को कह रही है.
रिपोर्ट के मुताबिक, एसी नहीं होने की वजह से अस्पतालों ने सर्जरी फिलहाल के लिए रोक दी हैं. कहा जा रहा है कि हीटवेव की वजह से और एसी नहीं होने की वजह से पूरे ब्रिटेन में 4000 से ज्यादा ऑपरेशन टाल दिए गए हैं.
क्या है नेट जीरो पॉलिसी
ब्रिटेन विशेष रूप से लंदन में नेट जीरो पॉलिसी के तहत घरों से एसी हटाने को कहा जा रहा है. दरअसल नेट जीरो पॉलिसी बिल्डिंग प्लान का हिस्सा है. इस पॉलिसी के तहत एक्टिव कूलिंग की इजाजत तभी दी जानी चाहिए जब पैसिव कूलिंग के सभी तरीके आजमा लिए गए हों. इसका मतलब है कि एसी का इस्तेमाल तभी हो सकता है जब और कोई उपाय नहीं बचा हो.
बता दें के सादिक खान लंदन के मेयर हैं और वह पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिए हुए हैं. ऐस में रिपोर्ट है कि कैमडेन काउंसिल में एक फ्लैट से कई एसी हटवाए गए हैं. प्रशासन का कहना है कि एसी की जगह लोगों को खिड़कियां खोलकर रखनी चाहिए और सीलिंग फैन का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए.