ब्रिटेन
यूनाइटेड किंगडम (UK) या ब्रिटेन (Britain) यूरोपीय मुख्य भूमि के उत्तर-पश्चिमी तट से दूर, उत्तर-पश्चिमी यूरोप में एक संप्रभु देश है. यूनाइटेड किंगडम में ब्रिटेन का द्वीप, आयरलैंड द्वीप का उत्तर-पूर्वी भाग और ब्रिटिश द्वीपों के भीतर कई छोटे द्वीप शामिल हैं (Location UK).
आयरिश सागर, ब्रिटेन और आयरलैंड को अलग करता है. यूनाइटेड किंगडम का कुल क्षेत्रफल 24.25 वर्गकिमी है (Area of UK), जिसकी अनुमानित जनसंख्या 67 मिलियन से अधिक है (Population UK).
यूनाइटेड किंगडम एक यूनिटरी संसदीय लोकतंत्र और संवैधानिक राजतंत्र है. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय 1952 से शासन कर रही है (Queen Elizabeth II). ब्रिटेन की राजधानी लंदन है (Capital London). यह सबसे बड़ा शहर भी है. साथ ही, एक वैश्विक शहर और वित्तीय केंद्र है जिसकी शहरी क्षेत्र की आबादी 14 मिलियन है. अन्य प्रमुख शहरों में बर्मिंघम, मैनचेस्टर, ग्लासगो, लिवरपूल और लीड्स शामिल हैं. यूनाइटेड किंगडम में चार देश (4 Countries of UK) शामिल हैं: इंग्लैंड(England), स्कॉटलैंड (Scotland), वेल्स (Wales) और उत्तरी आयरलैंड (Northern Ireland). इंग्लैंड के अलावा, घटक देशों की अपनी अलग सरकारें हैं, जिनमें से प्रत्येक के पास अलग-अलग शक्तियां हैं.
यूके में आंशिक रूप से विनियमित बाजार अर्थव्यवस्था है. बाजार विनिमय दरों के आधार पर, ब्रिटेन आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जर्मनी के बाद यूरोप में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है (Economy England).
हूती हमलों के बीच सऊदी अरब मिसाइल इंटरसेप्टर की कमी से जूझ रहा है. संकट की इस घड़ी में सऊदी अरब ने फ्रांस, ब्रिटेन, पाकिस्तान और मिस्र से एयर डिफेंस की मदद मांगी है. दरअसल ईरान के साथ जंग की वजह से अमेरिका भी आपूर्ति संकट में है, ऐसे में सऊदी को अपने क्षेत्रीय और पश्चिमी सहयोगियों से मदद मांगनी पड़ रही है.
लंदन में तैनात अमेरिकी दूतावास के एक अधिकारी पर लगे संगीन आरोप के बाद अब दोनों देशों के बीच विवाद खड़ा हो गया है. आरोप है कि उसके डिवाइस में बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री मिलने के बाद अमेरिकी अधिकारियों ने उसे ब्रिटेन से गुपचुप तरीके से अमेरिका पहुंचा दिया.
स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड के नेता कार्डिफ में बैठक करेंगे. इसमें मैरी लू मैकडोनाल्ड भी शामिल होंगी. बैठक में आत्मनिर्णय के अधिकार पर घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है. इस बैठक से ब्रिटेन सरकार पर दबाव बढ़ सकता है. स्वतंत्रता के जनमत संग्रह और आयरलैंड के एकीकरण का मुद्दा भी चर्चा में है.
इजरायल ने पूर्वी येरुशलम स्थित ब्रिटिश वाणिज्य दूतावास बंद करने का फैसला लिया है. यह जवाबी कार्रवाई ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा द्वारा वेस्ट बैंक की यहूदी बस्तियों के सामान पर आयात रोक की योजना के चलते की गई है.
NATS के फ्लाइट प्रोसेसिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी से ब्रिटेन के हीथ्रो, गैटविक समेत कई एयरपोर्ट्स पर सैकड़ों फ्लाइट्स प्रभावित हुईं. करीब 300 कैंसिलेशन और बड़ी संख्या में देरी हुई. NATS ने फिक्स लागू कर सिस्टम रिकवर होने की जानकारी दी, लेकिन यात्रियों को आगे भी परेशानी हो सकती है.
इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट में जारी घमासान अब किंग चार्ल्स तक पहुंच गया. PCB द्वारा टीम से बाहर किए गए सात खिलाड़ियों को किंग चार्ल्स से मिलने का आदेश दिया गया था. इनमें से चार पहुंचे, दो ने जाने में अनिच्छा जताई, जबकि एक खिलाड़ी ने बोर्ड के विरोध में बैठक का पूरी तरह बहिष्कार कर दिया.
भारतीय वायु सेना के तीन ट्रेनर पहली बार ब्रिटेन जाकर रॉयल एयर फोर्स के पायलटों को हॉक टी2 जेट पर ट्रेनिंग देंगे. यह भारत-यूके सैन्य सहयोग का नया अध्याय है. ऑपरेशन सिंदूर के अनुभव के बाद आईएएफ की वैश्विक पहचान बढ़ी है.
डोनाल्ड ट्रंप ने खास तौर पर मेघन मार्कल की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि मुझे उनका व्यवहार पसंद नहीं आया. वह बेहद असम्मानजनक थीं.
सरसंघचालक मोहन भागवत का यह दौरा सात सितंबर तक चलेगा. इस दौरान मोहन भागवत ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात करेंगे.
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री किएर स्टारमर ने अपनी सांसद की सीट छोड़ने का ऐलान किया है. हालांकि, उन्होंने कहा है कि महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा के मुद्दे पर वे काम करना जारी रखेंगे.
इंग्लिश चैनल में जब्त तेल टैंकर स्मिर्टोस के भारतीय कैप्टन अजय पंत, 38, पर ब्रिटेन में सैंक्शन उल्लंघन का आरोप लगा है, जिसमें अधिकतम 10 साल की सजा हो सकती है. उनका मुकदमा 15 दिसंबर से शुरू होगा. पत्नी रितु पंत ने बताया कि उनके पति को बलि का बकरा बनाया गया है. जून में हुई गिरफ्तारी के बाद पंत को जमानत नहीं मिली और वो हिरासत में टूट चुके थे.
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की अगुवाई में विदेश दौरे पर गए डेलिगेशन को विदेश मंत्रालय ने अमेरिका जाने की अनुमति नहीं दी है, जिसके कारण डेलिगेशन लंदन से सीधे हैदराबाद लौटेगा.
राष्ट्रपति ट्रंप की 'अमेरिका फर्स्ट' नीति का असर अब अमेरिका के पुराने सहयोगी देशों के साथ रिश्तों पर भी दिखने लगा है. दक्षिण कोरिया के साथ सैन्य अभ्यास, कनाडा के साथ टैरिफ, फ्रांस से विदेश नीति और इजरायल-ब्रिटेन के साथ ईरान व यूक्रेन जैसे मुद्दों पर मतभेद बढ़े हैं. आखिर क्यों अपने ही साझेदारों से उलझ रहे हैं ट्रंप?
ब्रिटेन के ब्रैडफोर्ड शहर में कश्मीरी समुदाय ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के लोगों के समर्थन में पाकिस्तान वाणिज्य दूतावास के बाहर धरना दिया. प्रदर्शनकारियों ने पीओजेके में नागरिकों पर बल प्रयोग, मौतों, सुरक्षा प्रतिबंधों और खाने-पीने की चीजों व दवाओं की सप्लाई में रुकावट पर चिंता जताई.
इंग्लैंड का करीब 71.3% हिस्सा सूखे की चपेट में है. कम बारिश और बढ़ती गर्मी ने पानी, खेती और वन्यजीवों पर असर डाला है. 4.5 करोड़ लोग प्रभावित हैं. 2.7 करोड़ लोगों पर पानी के इस्तेमाल की पाबंदी हैं.
सूर्यग्रहण पर इस देश की सरकार ने लोगों से बिजली के कुछ उपकरणों का इस्तेमाल करने से मना किया है. आखिर इस तरह की रोक की क्या वजह है. क्यों, ग्रहण के दौरान बिजली का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी जा रही है? चलिए जानते हैं ये पूरा मामला क्या है और कहां ऐसा हो रहा है.
MP के सीहोर के रूठिया परिवार का दावा है कि उनके दादा ने 1917 में ब्रिटिश सरकार को ₹35 हजार कर्ज दिया था. 109 साल बाद परिवार ने ब्याज समेत रकम लौटाने का कानूनी नोटिस भेजा. ब्रिटिश सरकार की ओर से पुराने दस्तावेज और परिवार की जानकारी मांगी गई है.
यूरोप में इस सीजन की पांचवीं हीटवेव आने वाली है, जिससे ब्रिटेन और फ्रांस में तापमान तेजी से बढ़ने का अनुमान है. दक्षिण-पूर्वी फ्रांस में तापमान 40 डिग्री और इंग्लैंड में 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 2026 अब तक दुनिया का तीसरा सबसे गर्म साल है.
भारत रक्षा मंत्रालय ने फ्रांस के नेतृत्व वाले छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान कार्यक्रम FCAS में शामिल होने की ठोस कोशिश शुरू कर दी है. साथ में ब्रिटेन-इटली-जापान के GCAP का भी आकलन हो रहा है.
ब्रिटेन में रिकॉर्ड गर्मी और सूखे ने गेहूं, जौ और दूसरी अनाज फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. इसका असर बियर और व्हिस्की उद्योग की लागत और आगे चलकर कीमतों पर भी असर पड़ सकता है.
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले दो महीनों की कार्रवाई से आम लोग, खासकर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग प्रभावित हुए हैं, इसलिए अब पारदर्शी जांच, जवाबदेही, बुनियादी आजादियों की हिफाजत और अंतरराष्ट्रीय निगरानी जरूरी है.