scorecardresearch
 
अमेरिका में बिक रही है गांधी के नाम पर बीयर 'गांधी-बॉट'

अंडरगारमेंट पर देवी-देवताओं से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तक की तस्वीर और उस पर विवाद अब पुराना हो चला है. विदेशों में रैंप पर विवाद की यह कवायद अब शराब के 'ठेकों' तक पहुंच चुकी है. एक अमेरिकी बीयर कंपनी ने न सिर्फ बापू के नाम पर बाजार में बीयर उतारा है बल्कि‍ कैन पर महात्मा गांधी की तस्वीर भी छाप रखी है. स्थानीय भारतीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है.

Advertisement
X
महात्मा गांधी के नाम पर बीयर गांधी-बॉट

हैदराबाद के एक वकील जनार्दन रेड्डी ने बीयर के लिए महात्मा गांधी के नाम का इस्तेमाल करने को लेकर अमेरिका की शराब कंपनी के खिलाफ मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट कोर्ट में याचिका भी दायर की है. रेड्डी ने अपनी याचिका में इस हरकत को दंडनीय अपराध करार दिया है. उन्होंने इसे महात्मा गांधी का अपमान भी बताया है.

बीयर बनाने वाली न्यू इंग्लैंड ब्रूइंग कंपनी ने बीयर को 'गांधी-बॉट' नाम दिया है. बताया जाता है कि कंपनी ने बिक्री बढ़ाने के लिए गांधी जी के नाम के साथ ही उनके विचारों का भी इस्तेमाल किया है. कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर बीयर के बारे में लिखा है कि 'गांधी बॉट' बीयर पूरी तरह से शाकाहारी है और आत्म शुद्धीकरण, सच और प्यार तलाशने वालों के लिए आदर्श है.

Advertisement
Advertisement