scorecardresearch
 

'अब पाकिस्तान से डिप्लोमेसी का टाइम खत्म...', काबुल एयरस्ट्राइक के बाद अफगान सरकार ने बदले की खाई कसम

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रही जंग अब खौफनाक मोड़ ले चुकी है. काबुल के एक अस्पताल पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में 400 बेकसूर लोगों की मौत के बाद तालिबान ने कड़ा रुख अपनाया है.

Advertisement
X
काबुल में पाकिस्तान ने हवाई हमला किया (Photo: Reuters)
काबुल में पाकिस्तान ने हवाई हमला किया (Photo: Reuters)

पाकिस्तान और अफगान-तालिबान के बीच पिछले 10 दिनों से भीषण युद्ध जारी है . कल रात 9 बजे पाकिस्तान ने 'ऑपरेशन गजब लिल हक' के तहत काबुल में अब तक की सबसे बड़ी एयरस्ट्राइक की, जिसमें एक अस्पताल को भी निशाना बनाया गया. अफगान अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में 400 बेकसूर नागरिकों की मौत हो गई है और करीब 250 लोग घायल हुए हैं. 

पाकिस्तान सरकार ने इस हमले का फुटेज जारी करते हुए इसे सैन्य ठिकानों पर की गई कार्रवाई बताया है. 

इस हमले के बाद इस्लामिक एमिरेट्स ऑफ अफगानिस्तान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने टोलो न्यूज़ से कहा कि अब पाकिस्तान के साथ बातचीत या कूटनीति का समय खत्म हो गया है, अफगानिस्तान इसका बदला लेगा. डूरंड लाइन पर दोनों देशों की सेनाएं लगातार आमने-सामने हैं और तनाव चरम पर है.

निशाने पर इस्लामाबाद

जंग की शुरुआत से ही दोनों देशों के बीच जुबानी जंग और सैन्य कार्रवाई तेज थी. अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर काबुल पर हमला हुआ, तो निशाना इस्लामाबाद होगा. जवाब में तालिबान ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद, क्वेटा और रावलपिंडी में पाक आर्मी के ठिकानों पर हमले का दावा किया था. तालिबान ने दावा किया था कि उन्होंने पाकिस्तान के महत्वपूर्ण 'नूर खान एयरबेस' को निशाना बनाया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के 'हमजा' मिलिट्री सेंटर पर अफगानिस्तान का ड्रोन अटैक, तालिबान का दावा- दुश्मन को बहुत नुकसान हुआ

पाकिस्तान का 'ऑपरेशन गजब लिल हक'

पाकिस्तान ने काबुल और नंगरहार में किए गए इन हमलों को अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी बताया है. पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने हाल ही में बयान दिया था कि अफगान-तालिबान ने पाकिस्तान में नागरिकों को निशाना बनाकर 'रेड लाइन' क्रॉस की है. इसी बयान के बाद कल रात काबुल पर भारी बमबारी की गई. पाकिस्तान का दावा है कि ये हमले उन सैन्य प्रतिष्ठानों पर थे, जो पाकिस्तान में हमलों को प्रायोजित कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से काबुल दहला... तालिबान बोला- अस्पताल पर बम गिराया, 400 मौतें

डूरंड लाइन पर भीषण झड़पें

दोनों देशों के बीच सीमा पर स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है. डूरंड लाइन पर दोनों तरफ की सेनाएं लगातार एक-दूसरे पर भारी गोलाबारी कर रही हैं. पाकिस्तान द्वारा काबुल के अस्पताल पर किए गए हमले और उसके फुटेज जारी करने के बाद अफगानिस्तान में भारी आक्रोश है. तालिबान ने कहा है कि वे इस सैन्य हमले का करारा जवाब देंगे, जिससे पूरे इलाके में बड़ी जंग का खतरा मंडराने लगा है .

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement