scorecardresearch
 
Advertisement

'बारिश से बचने भारी धक्का-मुक्की...', चश्मदीदों ने बयां किया कोलकाता दुर्गा पंडाल हादसे का भयावह मंजर

'बारिश से बचने भारी धक्का-मुक्की...', चश्मदीदों ने बयां किया कोलकाता दुर्गा पंडाल हादसे का भयावह मंजर

कोलकाता के जोर बागान इलाके में दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक भगदड़ मचने से एक बड़ा हादसा हो गया. इस दर्दनाक घटना में 19 लोगों की जान चली गई, जबकि 25 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी मेडिकल कॉलेज और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, पूजा के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई थी. बारिश से बचने के लिए बाहर खड़े लोग तेजी से पंडाल के भीतर घुसने लगे, जबकि अंदर मौजूद लोग वहीं रुके रहे. पंडाल के प्रवेश और निकास के रास्ते बेहद संकरे होने के कारण भारी धक्का-मुक्की शुरू हो गई.

Advertisement
Advertisement