scorecardresearch
 

बंगाल: दक्षिण 24 परगना में TMC सांसद के दफ्तर में तोड़फोड़, तसले भी उठा ले गए लोग

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में टीएमसी सांसद के कार्यालय से राहत सामग्री मिलने की सूचना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. लोगों में भारी आक्रोश देखा गया. कार्यालय में तोड़फोड़ की खबर भी सामने आई है.

Advertisement
X
लोगों का आरोप है कि राहत सामग्री को जरूरतमंदों तक नहीं पहुंचाया गया. (Photo: ITG)
लोगों का आरोप है कि राहत सामग्री को जरूरतमंदों तक नहीं पहुंचाया गया. (Photo: ITG)

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में तृणमूल कांग्रेस के सांसद बापी हालदार के कार्यालय से राहत सामग्री मिलने की खबर सामने आई है. इसके बाद इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया. जानकारी के मुताबिक, मथुरापुर क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर बापी हालदर के कार्यालय से बड़ी मात्रा में राहत सामग्री बरामद की.

स्थानीय निवासियों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के अनुसार, गरीबों के लिए राहत सामग्री से भरे सैकड़ों कार्टन और बक्से सांसद के कार्यालय से मिले.

इस घटना के बाद नाराज स्थानीय लोग कार्यालय के बाहर जमा हो गए और परिसर में प्रवेश कर कथित तौर पर राहत सामग्री बरामद की. लोगों को तसले ले जाते हुए भी देखा गया.



कार्यालय में तोड़फोड़

राहत सामग्री को लेकर लोगों का आरोप है कि इसे जरूरतमंदों तक नहीं पहुंचाया गया और सांसद के कार्यालय में जमा करके रखा गया था. बताया जा रहा है कि नाराज भीड़ ने कार्यालय के कुछ हिस्सों में तोड़फोड़ भी की, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई.

घटना की खबर मिलते ही स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए मथुरापुर पुलिस स्टेशन से पुलिसकर्मियों को इलाके में तैनात किया. परिसर से बड़ी मात्रा में राहत सामग्री बरामद होने की बात सामने आई है.

टीएमसी ने लगाए आरोप

पश्चिम बंगाल में इन दिनों बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच राजनीतिक माहौल लगातार गरमाया हुआ है. तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है, वहीं टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने भी अपने साथ हिंसा होने का आरोप लगाया है. इसके बाद से टीएमसी और बीजेपी आमने-सामने हैं. दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

(Input: Prasenjit Saha)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement