दक्षिण 24 परगना (South 24 Parganas) पश्चिम बंगाल का एक जिला है (District of West Bengal), जिसका मुख्यालय अलीपुर में है (District Headquarter). यह क्षेत्रफल के हिसाब से पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा जिला है और जनसंख्या के हिसाब से दूसरा सबसे बड़ा जिला है. यह भारत का छठा सबसे अधिक आबादी वाला जिला है. जिले के एक तरफ कोलकाता का शहरी किनारा है और दूसरी तरफ सुंदरबन में सुदूर नदी के किनारे के गांव हैं.
जिले में पांच संसदीय क्षेत्र हैं- जयनगर (एससी), मथुरापुर (एससी), डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण है और 32 विधानसभा क्षेत्र शामिल है (South 24 Parganas Constituencies).
भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, दक्षिण 24 परगना जिले की कुल जनसंख्या 8,161,961 है (South 24 Parganas Population). जिले का जनसंख्या घनत्व 819 निवासी प्रति वर्ग किलोमीटर है (South 24 Parganas Density). यहां की साक्षरता दर 78.57 फीसदी है (South 24 Parganas Literacy). जिले की आधिकारिक भाषा बंगाली है (South 24 Parganas Language).
1984 में, दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल 1,330 वर्ग किमी है. यह उत्तर 24 परगना जिले के साथ पार्क साझा करता है और चार वन्यजीव अभयारण्यों भी है:-हैलीडे द्वीप, लोथियन द्वीप, नरेंद्रपुर और सजनेखली (South 24 Parganas Tourism).
जिले में लोग की जिविका कृषि, उद्योग और मत्स्य पालन पर निर्भर करते हैं (South 24 Parganas Economy).
पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के न्यू बैरकपुर स्थित एपीसी कॉलेज के यूनियन रूम से कंडोम के पैकेट, शराब की बोतलें, डंडे और अन्य आपत्तिजनक सामान मिलने के बाद विवाद खड़ा हो गया. एबीवीपी ने इस मामले को उजागर किया. वहीं एक छात्रा ने आरोप लगाया कि पूर्व छात्र नेताओं के कार्यकाल में ऐसी गतिविधियां होती थीं.
पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में 12 साल की बच्ची की कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में सीसीटीवी फुटेज सबसे अहम सुराग बनी. इसी आधार पर पुलिस मुख्य आरोपी आनंद सरदार तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. घटना के बाद विरोध प्रदर्शन, मॉब लिंचिंग और राजनीतिक विवाद भी तेज हो गया.
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में फुटबॉल मैच को लेकर हुए पुराने विवाद में युवक प्रोसेनजीत बिस्वास की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि तीन युवकों ने बदला लेने के इरादे से उसे बुलाकर हमला किया. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में 12 वर्षीय छात्रा की अपहरण और गैंगरेप के बाद हत्या किए जाने के बाद हिंसा भड़क गई. इस दौरान एक आरोपी की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है. क्यों हो रहा है इस मामले में राजनीतिक विवाद? पढ़ें पूरी कहानी.
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के कैनिंग में स्कूल की जमीन पर कथित कब्जे को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. आरोप है कि स्थानीय तृणमूल नेताओं ने वर्षों पहले स्कूल के खेल मैदान पर कब्जा कर दुकानें बनवा दी थीं. प्रशासन और पुलिस से शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर छात्रों ने खुद बांस-डंडों के साथ कब्जे वाली दुकानों को तोड़ दिया.
TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जहांगीर की गिरफ्तारी के विरोध में हुए विरोध-प्रदर्शन में उसकी पत्नी शामिल हुई थी, जिसे लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया था. आज जहांगीर की पत्नी को दक्षिण 24 परगना से गिरफ्तार किया गया.
दक्षिण 24 परगना में हुए गिरफ्तारी विरोधी विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे. इस विरोध प्रदर्शन में जहांगीर की पत्नी भी शामिल थीं. अब पुलिस ने वहां से जहांगीर की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना उस विरोध प्रदर्शन से संबंधित है जो गिरफ्तारी के खिलाफ आयोजित किया गया था.
जहांगीर खान की गिरफ्तारी के खिलाफ फलता में हुए विरोध प्रदर्शनों को लेकर पुलिस ने उनकी पत्नी को दक्षिण 24 परगना से अरेस्ट कर लिया है. उन पर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश का आरोप है.
पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना में एक शख्स को बच्ची चोरी के शक के आधार पर पीट पीटकर मार डाला गया...उसे रस्सी से बांधकर इतना पीटा की उसकी जान चली गई.
पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना में एक शख्स को बच्ची चोरी के शक में पीट-पीटकर मार डाला गया. उसे रस्सी से बांधकर इतना पीटा कि उसकी जान चली गई. इस मॉब लिंचिंग मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग बताए जा रहे हैं. देखें वीडियो.
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के कुलताली क्षेत्र में भीड़ ने बच्चा चोर होने के शक में केरल के एक प्रवासी मजदूर को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीट दिया. जिससे उसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई.
जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद दक्षिण 24 परगना में आक्रोशित लोगों ने उसके दफ्तर पर धावा बोल दिया. लोगों ने दफ्तर का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर भी तोड़फोड़ की.
बंगाल में अवैध प्रवासियों के खिलाफ सरकार के कड़े रुख के बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. इसी क्रम में दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली थाना क्षेत्र से पुलिस ने सीक्रेट सूचना के आधार पर 18 बांग्लादेशी प्रवासियों को गिरफ्तार किया है.
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद बापी हालदार के कार्यालय में तोड़फोड़ की गई है. प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि राहत सामग्री जरूरतमंदों तक नहीं पहुंचाई जा रही थी, जबकि सांसद कार्यालय में बड़ी मात्रा में सामग्री रखी गई थी. घटना के दौरान आक्रोशित लोगों ने कार्यालय में घुसकर विरोध प्रदर्शन किया और नुकसान पहुंचाया. बताया जा रहा है कि बाद में कार्यालय परिसर से राहत सामग्री भी बरामद हुई. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है.
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में टीएमसी सांसद के कार्यालय से राहत सामग्री मिलने की सूचना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. लोगों में भारी आक्रोश देखा गया. कार्यालय में तोड़फोड़ की खबर भी सामने आई है.
घुसपैठियों को लेकर बंगाल की नई शुभेंदु सरकार एक्शन मोड में है. बंगाल में डिपोर्टेशन सेंटर बनाए गए हैं. बॉर्डर पर अवैध प्रवासियों का बांग्लादेश लौटने के लिए तांता लग रहा है. सवाल है कि आखिर इतने आराम से ये घुसपैठिए कैसे बंगाल पहुंचे. इस पर एक अवैध बांग्लादेशी प्रवासी महिला ने बड़ा खुलासा किया. देखें वीडियो.
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के फरार चल रहे बाहुबली विधायक दिलीप मंडल को बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने ओडिशा के पुरी से गिरफ्तार कर लिया है.
पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना के एक सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर से भारी मात्रा में कैश, सोना और जमीन के दस्तावेज मिलने से हड़कंप मच गया. इसके बाद बीजेपी ने टीएमसी नेताओं पर अवैध संपत्ति छिपाने का आरोप लगाया है. पढ़ें पूरी कहानी.
पश्चिम बंगाल के कैनिंग विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी की जीत के बाद जय श्रीराम के नारे लगाने वाले कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की तस्वीरें सामने आई हैं. ये तस्वीरें गोलोकपाड़ा इलाके के बूथ नंबर 240 की हैं. जहां नारेबाजी के दौरान कुछ लोगों ने तीन बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया. बीजेपी ने इस हमले के लिये टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में धांधली और अनियमितताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग ने चुनिंदा जगहों पर रीपोलिंग यानी फिर से वोटिंग का फैसला लिया है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में बुधवार को भारी हंगामा देखने को मिल रहा है. नोआपारा, फलता और बाली जैसे क्षेत्रों से ईवीएम में गड़बड़ी, धांधली और हिंसक झड़पों की खबरें सामने आई हैं. सुरक्षा बलों को स्थिति पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है.