scorecardresearch
 

OLX पर डाली गई थी हत्या में इस्तेमाल कार, चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में नया मोड़

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है. SIT को पता चला है कि हत्या में इस्तेमाल कार OLX पर बिक्री के लिए डाली गई थी और यह सिलीगुड़ी के जेम्स विलियम्स के नाम पर रजिस्टर्ड थी. कार को खरीदने के लिए चार लोगों ने क्वेरी की थी, जिनमें एक उत्तर प्रदेश का व्यक्ति भी शामिल था.

Advertisement
X
चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में बड़ा खुलासा. (Photo: ITG)
चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में बड़ा खुलासा. (Photo: ITG)

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए और चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं. इस हत्याकांड की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) को अब एक अहम सुराग मिला है, जिसने पूरे मामले को नई दिशा दे दी है. जांच में सामने आया है कि जिस कार का इस्तेमाल चंद्रनाथ रथ को रोकने और उनकी हत्या की साजिश में किया गया था, वह कार ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (OLX) ओएलएक्स पर बिक्री के लिए सूचीबद्ध की गई थी.

सिलीगुड़ी के जेम्स विलियम्स के नाम पर रजिस्टर्ड थी कार
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह कार सिलीगुड़ी के जेम्स विलियम्स के नाम पर रजिस्टर्ड थी. जांच में पता चला है कि इस वाहन को कुछ समय पहले OLX पर बेचने के लिए डाला गया था. इसके बाद इस कार को खरीदने के लिए चार अलग-अलग लोगों ने पूछताछ (क्वेरी) की थी. इनमें से एक क्वेरी उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति द्वारा की गई थी, जिससे अब SIT ने पूछताछ भी की है.

हालांकि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि उत्तर प्रदेश के उस संभावित खरीदार का इस हत्याकांड से कोई प्रत्यक्ष या ठोस संबंध फिलहाल सामने नहीं आया है. बावजूद इसके जांच एजेंसियां इस एंगल को पूरी तरह नजरअंदाज नहीं कर रही हैं और सभी संभावित कड़ियों की बारीकी से जांच की जा रही हैं. 

Advertisement

क्या जानबूझकर ओएलएक्स पर डाली गई थी कार
SIT का मानना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए वाहन की बिक्री और खरीद ने इस मामले को जटिल बना दिया है, क्योंकि इससे गाड़ी के कई हाथों में जाने और उसके इस्तेमाल की सटीक जानकारी जुटाना चुनौतीपूर्ण हो जाता है. जांच अधिकारी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह कार जानबूझकर किसी साजिश के तहत खरीदी गई थी या फिर यह केवल एक संयोग था.

फिलहाल SIT ने कार के पिछले मालिकों, OLX लिस्टिंग से जुड़े खातों और संभावित खरीदारों की जानकारी खंगालनी शुरू कर दी है. जांच एजेंसियों का कहना है कि यह मामला केवल एक हत्या का नहीं बल्कि इसके पीछे एक संगठित साजिश की संभावना को भी खारिज नहीं किया जा सकता.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement