scorecardresearch
 

एक ही नेता के पास बॉक्सिंग, टेबल टेनिस और हैंडबॉल की कमान... घिरे ममता बनर्जी के भाई, बंगाल ओलंपिक एसोसिएशन ने मांगा इस्तीफा

बंगाल ओलंपिक एसोसिएशन ने बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई और कार्यकारी समिति सदस्य स्वपन बनर्जी को नोटिस जारी किया है. उन पर एक साथ कई खेल संगठनों में पद रखने और IOA नियमों के उल्लंघन का आरोप है.

Advertisement
X
एक साथ कई खेल संघों में जिम्मेदारी निभाने पर BOA ने स्वपन बनर्जी को नोटिस दिया है (File Photo: ITG)
एक साथ कई खेल संघों में जिम्मेदारी निभाने पर BOA ने स्वपन बनर्जी को नोटिस दिया है (File Photo: ITG)

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी एक साथ कई खेल संगठनों में बड़े पदों पर बैठे हैं. यह नियमों के खिलाफ है. इसीलिए बंगाल ओलंपिक एसोसिएशन ने उन्हें नोटिस भेजकर कहा है कि एक पद चुनो, बाकी सब छोड़ो.

बंगाल ओलंपिक एसोसिएशन यानी BOA ने 8 मई को एक आधिकारिक चिट्ठी भेजी. यह चिट्ठी स्वपन बनर्जी को भेजी गई है, जो BOA के एग्जीक्यूटिव कमेटी मेंबर भी हैं. BOA के ऑनरेरी जनरल सेक्रेटरी जहर दास ने यह चिट्ठी साइन की है.

स्वपन बनर्जी के पास इस वक्त कितने पद हैं?

उनके पास एक साथ कई बड़े पद हैं.पहला - वेस्ट बंगाल प्रोग्रेसिव बॉक्सिंग एसोसिएशन के सेक्रेटरी. दूसरा - बंगाल स्टेट टेबल टेनिस एसोसिएशन के प्रेसिडेंट. तीसरा - वेस्ट बंगाल स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट. और इसके अलावा वे बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के जॉइंट सेक्रेटरी भी हैं. यानी एक इंसान के हाथ में एक साथ चार-चार बड़े पद.

नियम क्या कहता है?

इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन यानी IOA के नियमों में आर्टिकल 27.3 साफ कहता है कि एक राज्य में किसी एक खेल संगठन का पदाधिकारी किसी दूसरे राज्य खेल संगठन का मेंबर नहीं हो सकता. मतलब एक राज्य में एक इंसान एक साथ कई खेल संगठनों में बड़े पद नहीं रख सकता. स्वपन बनर्जी के पास एक नहीं, बल्कि तीन-तीन ऐसे पद हैं. यह सीधे-सीधे IOA के नियमों का उल्लंघन है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: TMC के 127 पार्षदों का इस्तीफा, 181 एफआईआर... बंगाल में 'शुभेंदु राज' आते ही टीएमसी में भागमभाग!

BOA ने क्या कहा?

BOA ने नोटिस में साफ कह दिया है कि स्वपन बनर्जी को जल्द से जल्द यह तय करना होगा कि वे किस एक संगठन में रहना चाहते हैं. बाकी सभी पदों से उन्हें इस्तीफा देना होगा.

यह चिट्ठी और कहां-कहां भेजी गई?

BOA ने यह नोटिस सिर्फ स्वपन बनर्जी को नहीं भेजा. इसकी कॉपी इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के प्रेसिडेंट को भी भेजी गई है. साथ ही पश्चिम बंगाल सरकार के यूथ सर्विसेज और स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को भी यह चिट्ठी दी गई है. यानी यह मामला अब सिर्फ BOA और स्वपन बनर्जी के बीच नहीं रहा. IOA और राज्य सरकार दोनों को इसकी जानकारी दे दी गई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement