scorecardresearch
 

'ममता दी के बिना INDIA ब्लॉक खत्म हो जाएगा', मणिशंकर अय्यर की राहुल गांधी को नसीहत

कोलकाता में कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने INDIA गठबंधन को लेकर कहा कि ममता बनर्जी इसके नेतृत्व की केंद्रीय नेता हैं और उनके बिना गठबंधन कमजोर पड़ सकता है. उन्होंने सुझाव दिया कि राहुल गांधी के बजाय क्षेत्रीय दलों के नेताओं- एम. के. स्टालिन, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव जैसे- को नेतृत्व की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए.

Advertisement
X
अय्यर ने राहुल गांधी को सलाह दी कि वे नेतृत्व की दौड़ में न रहें और छोटे दलों के नेताओं को आगे आने दें. (File Photo: ITG)
अय्यर ने राहुल गांधी को सलाह दी कि वे नेतृत्व की दौड़ में न रहें और छोटे दलों के नेताओं को आगे आने दें. (File Photo: ITG)

कोलकाता में कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने INDIA ब्लॉक को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी नहीं रहीं तो INDIA गठबंधन का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा. अय्यर ने ममता बनर्जी को गठबंधन का नेता बताते हुए कहा कि उनके साथ कुछ अन्य क्षेत्रीय नेता भी इस भूमिका को निभाने की क्षमता रखते हैं. 

'छोटे दलों के नेताओं को मिलनी चाहिए जिम्मेदारी'

उन्होंने सुझाव दिया कि राहुल गांधी को इस पद पर बने रहने की कोशिश करने के बजाय क्षेत्रीय दलों के नेताओं को आगे आने देना चाहिए. उन्होंने कहा कि चाहे एम. के. स्टालिन हों, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव या कोई अन्य नेता, छोटे दलों से आने वाले ये नेता गठबंधन का नेतृत्व संभाल सकते हैं. अय्यर का यह बयान विपक्षी गठबंधन की नेतृत्व भूमिका को लेकर नई राजनीतिक चर्चा को जन्म दे सकता है.

क्या बोले मणिशंकर अय्यर?

एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए मणिशंकर अय्यर ने कहा, 'ममता दी के बिना INDIA गठबंधन का ‘I’, ‘N’, ‘D’, ‘I’, ‘A’ ही खत्म हो जाएगा, क्योंकि ममता बनर्जी ही इस गठबंधन की नेता हैं. उनके साथ दो-चार अन्य नेता भी हैं जो इस पद को हासिल कर सकते हैं.'

Advertisement

उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि राहुल गांधी को इस पद पर बने रहने की कोशिश करने के बजाय, जो छोटे दलों के नेताओं का स्थान है- चाहे एम. के. स्टालिन हों, ममता दी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव या कोई और- उन्हें यह जिम्मेदारी संभालने देनी चाहिए.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement