scorecardresearch
 

पूजा आयोजक समेत 7 गिरफ्तार, SIT का गठन... कोलकाता भगदड़ पर अब तक क्या-क्या एक्शन हुआ?

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में चोरबागान पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से 19 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने पूजा आयोजकों समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल के आसपास BNS की धारा 163 लागू की गई है.

Advertisement
X
कोलकाता पुलिस ने चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल के आस-पास BNS की धारा 163 लागू की है. (Photo-ITG)
कोलकाता पुलिस ने चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल के आस-पास BNS की धारा 163 लागू की है. (Photo-ITG)

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में चोरबागान पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से 19 लोगों की जान चले गई और 25 लोग घायल हो गए. इस घटना के बाद पुलिस ने चोरबागान दुर्गा पूजा के आयोजकों समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है.

घटना की जांच के लिए SIT का गठन का किया गया है. हाईकोर्ट के मौजूदा जज इसकी अध्यक्षता करेंगे. इस SIT में एसटीएफ (STF), सीआईडी (CID) और अन्य विभागों के सदस्य भी रहेंगे.

इस बीच, कोलकाता पुलिस ने चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल के आस-पास, उत्तर और सेंट्रल कोलकाता के सटे इलाकों में भीड़ जमा होने पर रोक लगाते हुए BNS की धारा 163 लागू की है.

यह कदम पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के उस वादे के बाद उठाए गए हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि दुर्गा पूजा में भीड़ के कुप्रबंधन के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

वहीं, कोलकाता पुलिस के एंटी-राउडी सेक्शन (ARS) ने दुर्घटना के समय उस जगह का CCTV फुटेज इकट्ठा किया है. CM ने कहा, 'हम फुटेज की जांच करेंगे और भीड़ को संभालने में विफल रहने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे. इसमें पूजा समिति का सदस्य, होमगार्ड, अस्थायी कर्मचारी, पुलिसकर्मी या निजी कंपनी का सुरक्षा गार्ड कोई भी हो सकता है. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.'

Advertisement

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन पंडाल में शनिवार को हुई भगदड़ के बाद राज्य भर के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए एक हाई-लेवल कमेटी के गठन की घोषणा भी की है. यह समिति प्रमुख पूजा स्थलों पर क्राउड मैनेजमेंट, बाहर निकलने के रास्तों और संरचनात्मक सुरक्षा (स्ट्रक्चरल सेफ्टी) की समीक्षा करेगी.

पैनल की अगुवाई डिजास्टर मैनेजमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी राजेश सिन्हा, फायर सर्विसेज के डायरेक्टर जनरल अनुज शर्मा और एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) जावेद शमीम करेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement