scorecardresearch
 

बारिश से बचने के लिए जुटी भीड़, मची अफरा-तफरी और फिर... जानिए कोलकाता दुर्गा पंडाल में कैसे हुआ हादसा

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची अफरा-तफरी के बाद 40 लोगों के घायल होने की खबर है. हादसे के दौरान क्या हुआ और कैसे बिगड़े हालात, जानिए पूरी कहानी.

Advertisement
X
कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा. (Photo: ITG)
कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा. (Photo: ITG)

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया. बारिश से बचने के लिए बाहर मौजूद लोग पंडाल के अंदर पहुंचने लगे. पहले से ही वहां काफी भीड़ थी. ऐसे में लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई. इसी बीच पंडाल का एक हिस्सा ढह गया और देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई. हादसे में करीब 40 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है.

यह हादसा उत्तर कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में हुआ. पिछले तीन-चार दिनों से यहां बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे थे. पंडाल की लोकप्रियता के चलते वहां लगातार भीड़ जुट रही थी. हादसे के वक्त भी काफी लोग मौजूद थे. इसी दौरान बारिश शुरू हुई तो बाहर खड़े लोग भीगने से बचने के लिए पंडाल के अंदर जाने लगे. इससे पहले से मौजूद भीड़ पर दबाव और बढ़ गया.

यह भी पढ़ें: LIVE: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान हादसा, चोरबागान में पंडाल ढहने से भगदड़, कई लोगों की मौत की आशंका, 40 घायल

संकरी गलियों और भीड़ ने बढ़ाई मुश्किल

चोरबागान उत्तर कोलकाता का घनी आबादी वाला इलाका है. यहां सड़कें और गलियां संकरी हैं. दुर्गा पूजा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से आवाजाही पहले ही मुश्किल हो जाती है. बारिश के बाद पंडाल में भीड़ बढ़ने से हालात और बिगड़ गए. लोगों के आने-जाने के लिए जगह कम पड़ने लगी. इसी दौरान पंडाल का एक हिस्सा ढह गया. हालांकि, ढांचा किस वजह से गिरा, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. शुरुआती जानकारी में भीड़ के दबाव और लोगों की आवाजाही को हादसे से जोड़कर देखा जा रहा है.

Advertisement

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए कलकत्ता मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. पंडाल से अस्पताल की दूरी करीब दो से तीन किलोमीटर बताई गई है. हालांकि, इलाके में भारी भीड़ और संकरी सड़कों के कारण घायलों को बाहर निकालने और अस्पताल पहुंचाने में परेशानी हुई. हादसे में करीब 40 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है. पश्चिम बंगाल सरकार ने घटना से जुड़ी जानकारी के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003455678 जारी किया है.

यह भी पढ़ें: कोलकाता दुर्गा पूजा हादसा: CM शुभेंदु अस्पताल पहुंचे, ममता बनर्जी ने जताया दुख

अस्पताल पहुंचे अधिकारी, ममता बनर्जी ने जताया दुख

घटना के बाद सीएम शुभेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल कलकत्ता मेडिकल कॉलेज पहुंचे. वहीं, पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने हादसे पर दुख जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

भीड़ प्रबंधन पर उठे सवाल

इस घटना के बाद दुर्गा पूजा पंडालों में भीड़ को संभालने के इंतजाम पर सवाल उठ रहे हैं. जब पिछले तीन-चार दिनों से पंडाल में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे थे, तो भीड़ को नियंत्रित करने के लिए क्या व्यवस्था की गई थी? बारिश के दौरान लोगों को सुरक्षित रखने और उन्हें बाहर निकालने के लिए पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं, यह भी अहम सवाल है.

Advertisement

फिलहाल, हादसे की सटीक वजह और मृतकों की संख्या को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है. इस बीच घायलों का इलाज जारी है. चोरबागान की घटना ने बड़े धार्मिक आयोजनों में भीड़ प्रबंधन और आपात स्थिति से निपटने की तैयारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement