scorecardresearch
 

मैंने गुंडों के खिलाफ बहुत कुछ बोला, शुभेंदु अधिकारी को कुछ नहीं कहा: हुमायूं कबीर

AJUP नेता हुमायूं कबीर ने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनका निशाना गुंडे थे, शुभेंदु अधिकारी नहीं. जेल भेजे जाने पर कानूनी लड़ाई की चेतावनी दी.

Advertisement
X
हुमायूं कबीर ने कहा- जेल भेजने की कोशिश की तो कानूनी लड़ाई लड़ूंगा. (File Photo: ITG)
हुमायूं कबीर ने कहा- जेल भेजने की कोशिश की तो कानूनी लड़ाई लड़ूंगा. (File Photo: ITG)

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है.  AJUP नेता हुमायूं कबीर एक बार फिर से अपने बयान की वजह से सुर्खियों में हैं. उन्होंने कहा, "मैंने गुंडों के खिलाफ बहुत कुछ बोला है. ये सब नई बीजेपी बन गई है. बीजेपी की जीत के बाद जो लोग दूसरी पार्टियों से आए हैं और गुंडागर्दी करने की कोशिश कर रहे हैं, मैंने उनके खिलाफ बोला है. मैंने मुख्यमंत्री या सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ कुछ नहीं कहा है."

उन्होंने आगे कहा कि अगर उनके बयान को लेकर उन्हें जेल भेजने की कोशिश की जाती है, तो वे कानूनी लड़ाई लड़ेंगे. 

हुमायूं कबीर ने कहा, "अगर इस बार कोई मुझे इसके लिए जेल भेजेगा, तो मैं लड़ूंगा."

हुमायूं कबीर कौन हैं?

हुमायूं कबीर पश्चिम बंगाल की राजनीति का एक चर्चित चेहरा हैं. वे आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के संस्थापक हैं. हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की और AJUP विधायक हैं. इससे पहले हुमायूं कबीर तृणमूल कांग्रेस (TMC) से भी जुड़े रह चुके हैं. हाल के दिनों में वे अपने तीखे बयानों और राजनीतिक रुख की वजह से वह लगातार सुर्खियों में रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बंगाल में कांग्रेस का ‘शहीद दिवस’ ममता से होते हुए ऋतब्रत तक पहुंच गया

हुमायूं कबीर ने कांग्रेस से अपना सियासी सफर शुरू किया और बाद में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए. ममता बनर्जी सरकार में उन्होंने राज्य मंत्री के तौर पर भी काम किया. हालांकि, पार्टी नेतृत्व से मतभेद बढ़ने के बाद उनका टीएमसी से अलगाव हो गया. इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी AJUP बनाई और 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे. 

 
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement