scorecardresearch
 

'हम आपको बहुत मिस कर रहे हैं, फलता आइए', बंगाल बीजेपी चीफ समिक भट्टाचार्य ने तंज कसते हुए अभिषेक बनर्जी को दिया प्रचार का न्योता

फलता उपचुनाव से पहले पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने टीएमसी और अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता ने टीएमसी को 'वनवास' भेज दिया है और अभिषेक बनर्जी को फलता आकर प्रचार करने की चुनौती दी.

Advertisement
X
फलता उपचुनाव से पहले बीजेपी ने अभिषेक बनर्जी को प्रचार के लिए खुली चुनौती दी (Photo: PIT)
फलता उपचुनाव से पहले बीजेपी ने अभिषेक बनर्जी को प्रचार के लिए खुली चुनौती दी (Photo: PIT)

21 मई को पश्चिम बंगाल की फलता सीट पर दोबारा वोटिंग होनी है. इससे पहले BJP और TMC के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है. रविवार को बीजेपी के प्रदेश प्रमुख समिक भट्टाचार्य फलता पहुंचे और अपने उम्मीदवार दीपांशु पांडा के लिए प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि यह सीट तो उनके ही लोकसभा क्षेत्र में है, लेकिन वो प्रचार करने क्यों नहीं आ रहे? 

समिक भट्टाचार्य ने मजाक उड़ाते हुए कहा, 'हम आपको बहुत याद कर रहे हैं. कृपया फलता आइए. हमारे कार्यकर्ता आपका फूलों और शंख बजाकर स्वागत करेंगे.'

उन्होंने कहा कि TMC के जो नेता पहले बड़ी-बड़ी बातें करते थे, अब घरों में बैठ गए हैं. उनका इशारा था कि पुलिस का साथ नहीं है तो नेताओं का हौसला भी नहीं है.

समिक भट्टाचार्य ने एक और तंज किया. उन्होंने अभिषेक के उस बयान का जिक्र किया जब उन्होंने कहा था कि चुनाव नतीजों के बाद डीजे बजेगा. भट्टाचार्य ने कहा, 'अब सब घरों के अंदर बज रहा है.'

जीत का टार्गेट क्या रखा

एक दिन पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी फलता आए थे. और उन्होंने BJP को एक लाख वोटों से जीतने का टार्गेट दिया था. भट्टाचार्य ने इसे और बढ़ाते हुए कहा कि BJP को 1.25 लाख से ज्यादा वोटों से जीत चाहिए. उन्होंने दावा किया कि TMC के वापस सत्ता में आने की कोई संभावना नहीं है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'सो कॉल्ड पुष्पा' अब मेरी जिम्मेदारी! फलता री-पोलिंग से पहले TMC उम्मीदवार पर सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा हमला

शुभेंदु अधिकारी ने एक दिन पहले कहा था कि अभिषेक बनर्जी के राजनीतिक दृश्य में आने के बाद से पिछले 10 साल में लोग सही से वोट नहीं दे पाए थे. यह उपचुनाव उन लोगों के हक की लड़ाई है.

TMC को क्या कहा

समिक भट्टाचार्य ने TMC नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी बुलाया और कहा कि आप बेझिझक प्रचार करें, BJP की तरफ से कोई हमला नहीं होगा. यह बयान इस बात का संकेत था कि BJP खुद को 'शांतिपूर्ण' पार्टी दिखाना चाहती है.

इनपुट: पीटीआई

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement