फलता (Falta) एक कम्युनिटी डेवलपमेंट ब्लॉक है जो भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के साउथ 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर सबडिवीजन है.फलता CD ब्लॉक उत्तर में बज बज II और बिष्णुपुर II CD ब्लॉक, पूर्व में मगराहाट I CD ब्लॉक, दक्षिण में डायमंड हार्बर I और डायमंड हार्बर II CD ब्लॉक, और पश्चिम में हुगली के पार हावड़ा जिले में श्यामपुर I CD ब्लॉक से घिरा हुआ है.
साउथ 24 परगना जिला दो अलग-अलग फिजियोग्राफिक जोन में बंटा हुआ है- उत्तर में समुद्री-नदी डेल्टा और दक्षिण में समुद्री डेल्टा जोन. जैसे-जैसे समुद्र दक्षिण की ओर पीछे हटा, हाल के जियोलॉजिकल पीरियड में, एक बड़ा निचला मैदान सामने आया. इस मैदान में ज्वार-भाटा और नदियां दोनों ही तलछट जमा कर रही हैं. कुदरती बांधों और इंसानों के बनाए तटबंधों के समय-समय पर टूटने से खारे पानी वाले वेटलैंड्स वाले गड्ढों के भरने का प्रोसेस तेज हो जाता है. दक्षिण में समुद्री डेल्टा आपस में जुड़े हुए ज्वार-भाटे वाले चैनलों से बना है. क्योंकि सिंचाई के लिए बिना खारे पानी की कमी है, इसलिए खेती मानसून पर निर्भर है. वेटलैंड्स के कुछ हिस्से अभी भी मछली पालन के लिए बचाए गए हैं.
फलता CD ब्लॉक का एरिया 130.68 वर्गकिमी है. डिस्ट्रिक्ट स्टैटिस्टिकल हैंडबुक, साउथ ट्वेंटी-फोर परगना के अनुसार, इसमें 1 पंचायत समिति, 13 ग्राम पंचायतें, 186 ग्राम संसद (गांव परिषदें), 133 मौजा और 129 बसे हुए गांव हैं.
जहांगीर खान की गिरफ्तारी के खिलाफ फलता में हुए विरोध प्रदर्शनों को लेकर पुलिस ने उनकी पत्नी को दक्षिण 24 परगना से अरेस्ट कर लिया है. उन पर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश का आरोप है.
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में जहांगीर खान की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ. सड़क जाम कर रहे लोगों पर पुलिस और केंद्रीय बलों ने लाठीचार्ज किया, जिससे बचने के लिए कई लोग तालाब में कूद गए.
पश्चिम बंगाल की फालता की जिन गलियों में कभी जहांगीर खान का खौफ पसरा रहता था, उन्हीं गलियों में शुभेंदु सरकार में उसे हाफ पेंट में घुमाया गया. खुद को पुष्पा कहने वाले जहांगीर खान की ये परेड नहीं निकाली जा रही, बल्कि फालता के लोगों के दिनों से वो बचा-खुचा खौफ निकाला जा रहा है. जिसका पूरा हिसाब करने का वादा शुभेंदु अधिकारी ने किया था.
पश्चिम बंगाल के फलता में गिरफ्तार टीएमसी नेता और पूर्व उम्मीदवार जहांगीर खान को पुलिस ने हाफ पैंट में परेड कराई.
पश्चिम बंगाल के फलता क्षेत्र से जुड़े चुनाव धांधली के आरोपी और टीएमसी के पूर्व नेता जहांगीर खान को भारी सुरक्षा के बीच डायमंड हार्बर कोर्ट में पेश किया गया. उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई गैर-जमानती धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं.
जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद दक्षिण 24 परगना में आक्रोशित लोगों ने उसके दफ्तर पर धावा बोल दिया. लोगों ने दफ्तर का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर भी तोड़फोड़ की.
फलता के चुनाव नतीजे का साइड इफेक्ट अभी से नंदीग्राम में देखने को मिल रहा है. खबर आई है कि टीएमसी के दो-दो नेताओं ने नंदीग्राम से चुनाव लड़ने से ही मना कर दिया है - फलता में तो जहांगीर खान ने वोटिंग से पहले कदम पीछे खींच लिए थे, नंदीग्राम में तो पहले से ही हड़कंप मचा हुआ है.
Falta Re-poll Counting: बंगाल के फलता में हुई री-पोलिंग की मतगणना पूरी हो गई ङै. मतगणना के 22 दौर पूरे होने के बाद, BJP उम्मीदवार देग्बांशु पांडा 109,021 वोटों से जीते. उन्हें कुल 149,666 वोट मिले हैं.
भवानीपुर सीट पर शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी को हरा देना वाकई बड़ी उपलब्धि थी. एक सीएम की अपनी सीट गंवा देना सरकार के खिलाफ नाराजगी का परिचय हो सकता है. लेकिन, फलता का नतीजा टीएमसी के संगठन की नाकामी का फल है. पार्टी ऑर्गेनाइजेशन में सबसे पावर अभिषेक बनर्जी के गढ़ में सेंध.
फलता विधानसभा सीट पर हुए रिपोल में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की. पीएम मोदी ने इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि लोगों ने बीजेपी पर भरोसा जताया है. इस चुनाव में टीएमसी को भारी नुकसान हुआ है.
बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर हुए रिपोल की मतगणना में बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा भारी मतों से जीत गए हैं. देबांग्शु को कुल 1,49,666 वोट मिले यह सीट पहले टीएमसी के पास थी, इसलिए इस नतीजे को राज्य की राजनीति में बड़ा संकेत माना जा रहा है. टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान चौथे नंबर पर रहे. विधानसभा में मिली हार के बाद, फलता में भी हारना ममता बनर्जी के लिए बड़ा सेटबैक है.
पश्चिम बंगाल के फलता सीट पर बीजेपी ने बंपर जीत दर्ज की है. पुनर्मतदान के बाद आज परिणाम आए. जहां बीजेपी के देबांग्शु पांडा ने अपने प्रतिद्वंदी को करीब एक लाख वोटों से हराया. वहीं टीएमसी के जहांगीर खान को करीब साढ़े सात हजार वोट ही मिले. देखें वीडियो.
पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर गुरुवार को पुनर्मतदान खत्म हो गया. शाम 6 बजे तक यहां लगभग 88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. ईवीएम में कथित गड़बड़ी के आरोपों के बाद यहां दोबारा वोटिंग कराई गई थी. अब 24 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे.
पश्चिम बंगाल की आखिरी बची फलता विधानसभा सीट पर गुरुवार को भारी सुरक्षा के बीच पुनर्मतदान संपन्न हो गया. बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद, खुद को 'पुष्पा' कहने वाले टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान ऐन वक्त पर नाम वापस लेकर गायब हो गए और ग्राउंड पर उनके घर पर ताला लटका मिला. शाम 6 बजे मतदान खत्म होने तक यहां 87.73% रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज की गई. इस सीट का नतीजा 24 मई को आएगा.
Falta Re-Polling: पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर गुरुवार को पुनर्मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. शाम 6 बजे तक यहां लगभग 88% मतदान दर्ज किया गया. ईवीएम में कथित गड़बड़ी के आरोपों के बाद यहां दोबारा वोटिंग कराई गई थी. चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे और अब 24 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे.
पश्चिम बंगाल के फलता में आज दोबारा मतदान हुआ. जिसमें बंपर वोटिंग हुई है. फलता में 87.85 फीसदी वोटिंग हो चुकी है. मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया. फलता में जहां मतदाताओं में उत्साह दिखा तो वहीं TMC के नेता और प्रत्याशी जहांगीर खान नदारद दिखे. जहांगीर खान 29 अप्रैल को हुए मतदान में खुद को पुष्पा बता रहे थे. दावा कर रहे थे कि वो झुकेंगे नहीं लेकिन 26 दिन बाद फलता में अभिषेक बनर्जी के चहेते पुष्पा का अता पता नहीं है.
पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा सीट पर आज दोबारा वोट डाले जा रहे हैं. सुबह 7 बजे से ही वोटिंग शुरू हो चुकी है. TMC का गढ़ माने जाने वाली ये सीट लगातार चर्चा में है. 29 अप्रैल को यहां दूसरे चरण में चुनाव था लेकिन भारी गड़बड़ी की शिकायत के बाद इसे रद्द कर दिया गया था. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के हटने के एलान से फिर से ये सीट चर्चा में आ गई देखें 9 बज गए.
पश्चिम बंगाल की चर्चित फलता विधानसभा सीट पर री-पोलिंग चल रही है. 2026 चुनाव में फलता सीट पर पहले 29 अप्रैल को मतदान हुआ था, लेकिन चुनावी धांधली के चलते रद्द कर दिया गया था, अब दोबारा से मतदान रहा है. इस तरह 26 दिनों में फलता सीट ही नहीं बंगाल का गेम बदल गया है.
बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को री-पोलिंग के लिए चुनाव आयोग ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है. इससे पहले ईवीएम में हेराफेरी के आरोपों के बाद यहां मतदान रद्द कर दिया गया था.
बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा. चुनाव आयोग ने EVM छेड़छाड़ विवाद के बाद सुरक्षा, वेबकास्टिंग और निगरानी व्यवस्था दोगुनी कर दी है.
पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र में 21 मई को री-पोलिंग से पहले टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनावी प्रक्रिया से हटने का फैसला किया है. यह कदम टीएमसी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. चुनाव आयोग ने ईवीएम गड़बड़ी के चलते री-पोलिंग का आदेश दिया था.