scorecardresearch
 

'मोटा-मोटी सेलिब्रिटी बन गया हूं', बोले बंगाल के झालमुड़ी वाले विक्रम, बताया PM मोदी ने क्या बात की

पश्चिम बंगाल में झालमुड़ी बेचने वाले विक्रम कुमार की जिंदगी 24 घंटे में बदल गई, जब पीएम मोदी उनके स्टॉल पर पहुंचे. इसके बाद वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. मीडिया की भीड़ और लगातार कॉल्स से वह परेशान हैं और फोन फ्लाइट मोड पर रखना पड़ रहा है. उन्होंने खुद को मोटा-मोटी सेलिब्रिटी बताया.

Advertisement
X
पीएम मोदी से एक मुलाकात के बाद बदल गई विक्रम कुमार की जिंदगी
पीएम मोदी से एक मुलाकात के बाद बदल गई विक्रम कुमार की जिंदगी

पश्चिम बंगाल में झालमुड़ी बेचने वाले एक साधारण दुकानदार की जिंदगी महज 24 घंटे में बदल गई. गया, बिहार के रहने वाले विक्रम कुमार अचानक सुर्खियों में आ गए, जब चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके स्टॉल पर पहुंचे और उनसे बातचीत की. इसके बाद विक्रम का नाम तेजी से सोशल मीडिया और मीडिया में फैल गया.

विक्रम बताते हैं कि पीएम मोदी उनके स्टॉल पर आए, झालमुड़ी खाई और कहा कि यह बहुत बढ़िया है. उन्होंने विक्रम से उनके पिता और माता का नाम पूछा और यह भी जाना कि उन्होंने कितनी पढ़ाई की है. विक्रम ने बताया कि उन्होंने नवीं कक्षा तक पढ़ाई की है. पीएम मोदी के जाने के बाद से ही उनके स्टॉल पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी.

इस घटना के बाद विक्रम की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है. वह बताते हैं कि सुबह से ही मीडिया के लोग लगातार उनके पास आ रहे हैं. सुबह साढ़े 7 बजे से ही पत्रकारों का आना शुरू हो गया था और कई लोग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं. विक्रम के मुताबिक, अब तक कई मीडिया वाले आकर उनसे बात कर चुके हैं और लोग लगातार रील्स बना रहे हैं.

Advertisement

सुबह से मीडिया की भीड़, लगातार बन रही रील्स

विक्रम ने बताया कि लोग बार-बार उनसे वही सवाल पूछ रहे हैं कि उन्होंने क्या खिलाया और पीएम मोदी ने क्या कहा. लगातार इंटरव्यू और वीडियो बनाने से वह थोड़ा परेशान भी हो गए हैं. उन्होंने कहा कि अब उन्हें समझ नहीं आ रहा कि क्या करें, क्योंकि हर कोई उनके पास आकर माइक लगा देता है और सवाल पूछने लगता है.

फोन कॉल्स की भी बाढ़ आ गई है. विक्रम ने बताया कि उनके फोन पर लगातार कॉल आ रहे हैं, जिसके कारण उन्हें अपना फोन फ्लाइट मोड पर रखना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि इतने कॉल्स आ रहे हैं कि फोन संभालना मुश्किल हो गया है.

फोन कॉल्स की बाढ़, फ्लाइट मोड पर रखना पड़ा मोबाइल

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अब सेलिब्रिटी बन गए हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि हां, मोटा-मोटी बन गए हैं. उनके इस जवाब ने लोगों का ध्यान और भी खींचा है. विक्रम की यह कहानी दिखाती है कि कैसे एक साधारण इंसान की जिंदगी एक पल में बदल सकती है. एक दिन पहले तक वह सामान्य तरीके से अपना काम कर रहे थे, लेकिन अब वह मीडिया और सोशल मीडिया के केंद्र में हैं.
 

---- समाप्त ----
रिपोर्ट- देवेंद्र नाथ तिवारी
Live TV

Advertisement
Advertisement