scorecardresearch
 

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 13 जिलों के कप्तान समेत 27 IPS अफसरों का तबादला; देखें पूरी लिस्ट

UP Police IPS Transfer List latest: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के साथ 13 जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं. इस फेरबदल में फील्ड और मुख्यालय दोनों स्तरों पर अहम बदलाव किए गए हैं.

Advertisement
X
लखनऊ को मिले नए डीसीपी, राजेश द्विवेदी शाहजहांपुर से हटाए गए.(Photo: Representational)
लखनऊ को मिले नए डीसीपी, राजेश द्विवेदी शाहजहांपुर से हटाए गए.(Photo: Representational)

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए सोमवार को IPS अफसर की बड़ी तबादला सूची जारी की. इस फेरबदल में 13 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है, जिसमें शाहजहांपुर, रामपुर, फिरोजाबाद, बहराइच और जालौन जैसे अहम जिले शामिल हैं.

लखनऊ में मजबूती

अमरोहा के एसपी अमित कुमार आनंद और हमीरपुर की एसपी दीक्षा शर्मा को लखनऊ में डीसीपी बनाकर भेजा गया है, जिससे राजधानी की कानून-व्यवस्था को नई धार मिलेगी.

PAC और सुरक्षा पर जोर

आईजी ट्रेनिंग रहे चंद्र प्रकाश को अब सुरक्षा जैसे अहमविभाग की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, जालौन के एसपी दुर्गेश कुमार अब अयोध्या में नवगठित SSF (Special Security Force) की कमान संभालेंगे.

युवा चेहरों को कमान

शक्ति मोहन अवस्थी (महाराजगंज), आकाश पटेल (चंदौली) और सत्यनारायण प्रजापत (कौशांबी) जैसे अधिकारियों को नई जिला कमान सौंपी गई है.

इन जिलों में बदलाव

शाहजहांपुर, रामपुर, बहराइच और फिरोजाबाद जैसे संवेदनशील जिलों में नए कप्तानों की तैनाती से चुनावी और कानून-व्यवस्था को संतुलित करने की कोशिश की गई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement