scorecardresearch
 

'श्रद्धा दुबे रात में शूट पर जाती थी...' ड्राइवर दानिश की मां बोली- 'बेटा बेकसूर, शिवा ने रखवाया था काम पर'

लखनऊ के शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे की तलाश के बीच, फरार ड्राइवर दानिश की मां ने 'आजतक' से खास बातचीत में दावा किया है कि उनका बेटा पूरी तरह बेकसूर है और उसे फंसाया गया है. वहीं, पुलिस श्रद्धा की तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

Advertisement
X
 शिवा शर्मा की मौत के बाद श्रद्धा दुबे पर मर्डर का आरोप लगा है. (Photo-ITG)
शिवा शर्मा की मौत के बाद श्रद्धा दुबे पर मर्डर का आरोप लगा है. (Photo-ITG)

कारोबारी शिवा शर्मा की मौत से जुड़े बहुचर्चित मामले में फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे की आखिरी लोकेशन आगरा में मिलने के बाद लखनऊ पुलिस की एक टीम उसकी धरपकड़ के लिए वहां पहुंच गई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, श्रद्धा शनिवार रात लखनऊ पहुंची थी और सुबह न्यूज एजेंसी को बयान देकर शहर से निकल गई. गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रही है, जबकि पुलिस टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. वहीं, इस मामले में फरार चल रहे ड्राइवर दानिश की मां ने 'आजतक' से बातचीत में दावा किया है कि दानिश बेकसूर है और उसे शिवा ने रखवाया था.

ड्राइवर दानिश की मां के बड़े खुलासे

आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत में फरार ड्राइवर दानिश की मां ने दावा किया कि उनके बेटे को इस मामले में जबरन फंसाया गया है. मां का कहना है कि दानिश को शिवा ने काम पर रखवाया था और उसे कुछ नहीं पता कि इस समय वह कहां है. उन्होंने कहा कि श्रद्धा रात में शूट पर जाती थी और दानिश रात में 3 बजे घर आता था. पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है और उनके परिवार के सभी फोन भी चेकिंग पर जमा हैं. इस घटना के बाद उनकी बेटी की शादी भी टूट गई है.

आगरा तक पहुंची श्रद्धा दुबे की तलाश

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी और फरार मॉडल श्रद्धा दुबे की आखिरी लोकेशन आगरा में ट्रेस हुई है. इसके बाद लखनऊ पुलिस की एक विशेष टीम को आगरा रवाना किया गया है, जो लखनऊ से आगरा के बीच पड़ने वाले विभिन्न टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पुलिस का मानना है कि श्रद्धा गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रही है और कानूनी मदद के जरिए एंटीसिपेटरी बेल व सरेंडर की जुगत में लगी है.

Advertisement

परिवार का दर्द और पुलिस की कार्रवाई

उधर, मृतक कारोबारी शिवा शर्मा की मां ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि वह इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जनता दरबार में मिलकर शिकायत करेंगी और जल्द से जल्द श्रद्धा की गिरफ्तारी की मांग उठाएंगी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार छापेमारी और पूछताछ कर रही है. रायबरेली में श्रद्धा की सौतेली मां के घर भी पुलिस ने बंद कमरे में घंटों पूछताछ की है, ताकि श्रद्धा की गतिविधियों और उसके सहयोगियों का सुराग लगाया जा सके.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement